चैन की नींद लेना चाहती हैं तो छोड़ दे आधी रात में खाने की आदत

पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय के पेरेलमान स्कूल ऑफ मेडिसिन द्वारा की गई एक रिसर्च में यह बात साबित की गई हैं कि जिन लोगों को आधी रात में भूख लगती है उन लोगों का ग्लूकोज ओर इंसुलिन लेवल बढ़ा होता है और उन्हें टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा रहता है। इतना ही नहीं रिसर्च में इस बात को भी प्रूफ किया है जो लोग देर रात खाना खाते हैं उनका कॉलेस्ट्रॉल लेवल भी बढ़ा रहता और उनको हार्ट डिसीज होने का खातरा रहता है। वैसे आधी रात में खाना खाने से केवल यही दिक्कतें नहीं होतीं बल्कि कई और भी हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं। कुछ समस्याओं के बारे में हम आपको बताते हैं।
Read More: आयुर्वेद कहता है कि खाते समय हमेशा खाने के बारे में सोचो
याददाश्त करता है कम
कैलीफोर्निया यूनिवर्सिटी द्वारा की गई एक रिसर्च के मुताबिक जो लोग आधी रात में स्नैक्स खाते हैं उनकी याददाश्त कमजोर हो जाती है। ऐसे लोगों को शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉसेज हो जाते हैं। किसी भी चीज को याद रखने में इन्हें कठिनाई होती हैं।
Read More: जवानी में पिएंगी शराब तो दिमाग का हो जाएगा बुरा हाल
आते हैं बुरे सपने
आपने कई बार यह सुना होगा कि जो चीजें हम दिन भर सोचते हैं वहीं हमारे सपनों में हमें दिखाई देती हैं मगर आपने ऐसा कभी नहीं सुना होगा कि आधी रात में खाना से गंदे सपने आते होंगे। मगर एक रिसर्च के मुताबिक अगर आधी रात में टीवी देखते हुए आपको डेयरी प्रोडेक्ट्स या स्पाइसी फूड खाने का शौक है तो इस शौक को सुधार लें क्योंकि इस तरह का फूड आइटम आधी रात में खाने से आपको बुरे सपने आ सकते हैं।
आ सकता है हार्ट अटैक
रिसर्च के मुताबिक अगर आप शाम 7 बजे कुछ भी खाती हैं तो यह आपके ब्लड प्रेशर पर प्रभाव डालता है। इसलिए हमेशा कहा जाता है कि सोने के लगभग 2 घंटे पहले ही खाना खा लेना चाहिए। देर रात खाना खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी बढ़ जाता है। इससे हार्ट में ब्लॉकेज होने की संभावनाएं बढ़ जाती है।
अगले दिन और भी ज्यादा लगती है भूख
अगर आप लेट नाइट खाना खाती हैं तो आपकी पैक्रीज इंसुलीन रिलीज करती है। यह सुबह तक ग्लूकोज में बदल जाती है। इससे आपको दूसरे दिन और भी जयादा भूख लगती हैं। अगर आप रोज ही लेट नाइट स्नैक्स लेती हैं तो जाहिर है आपको रोज ही तेज भूख लगती होगी और आपकी डाइट बहुत होगी। इससे आप आबेसिटी की शिकार हो सकती हैं। इसलिए देर रात कभी भी कुछ न खाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।