herzindagi

रोजाना सोने से पहले खाएंगी नारियल गिरी तो पेट होगा साफ और याद्दाशत होगी तेज

गर्मी में होंठ फटते हैं तो नारियल तेल लगा लो।  बाल झड़ते हैं तो नारियल तेल लगा लो। एड़ियां फट रही हैं तो नारियल तेल लगा लो। सारी समस्याओं का एक समाधान होता है- नारियल तेल। इसलिए तो लोग नारियल तेल के ऊपर आंख बंद कर भरोसा करते हैं।  नारियल तेल एक चमत्कारी तेल की तरह होता है जिसके गुणों के बारे में हर कोई जानता है और हर कोई इसे इस्तेमाल भी करता है। बाल, चेहरे और हेल्थ के लिए नारियल तेल एक गुणकारी तेल माना जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि नारियल खाने के भी कई सारे फायदे होते हैं।  वैसे तो नारियल मंगल कार्यों में चढ़ाने के लिए यूज़ किया जाता है। लेकिन आप इसका इस्तेमाल खुद को हेल्दी रखने के लिए भी कर सकती हैं। खासकर तो अगर आप रोज सोने से पहले नारियल की गिरी खाएंगी तो आपको हैरान कर देने वाले फायदे मिलेंगे। 

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 20 Jun 2018, 11:06 IST

कैसे फायदेमंद है नारियल की गिरी

Create Image :

नारियल में कई सारे विटामिन्स, मिनरल्स और कार्बोहाइड्रेड व प्रोटीन होता है जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। गर्मी में नारियल खाना खास तौर पर फायदेमंद होता है क्योंकि गर्मी में ये ठंडक पहुंचाता है। दरअसल इसमें पानी की मात्रा काफी होती है जो गर्मी में बॉडी को हाइड्रेड रखता है। जिसके कारण नारियल पानी पीने से चेहरे पर ग्लो भी आता है। आइए जानते हैं क्या है इसके दूसरे फायदे भी।

Read More: गर्मियों में आपको ठंडा-ठंडा, कूल-कूल रखेगा नारियल पानी

बढ़ती है याददाश्‍त

Create Image :

रोज नारियल खाने से आपकी याददाशत तेज होती है। इसके लिए नारियल की गिरी में बादाम, अखरोट एवं मिश्री मिलाकर हर रोज खाएं। नारियल में गुड कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है जो आपके दिल को भी हेल्दी रखता है। रोजाना नारियल का एक टुकड़ा खाने से ना सिर्फ आपकी इम्युनिटी बूस्ट होती है बल्कि मेमोरी भी आपकी अच्छी होती है। 

Read More: महिलाओं के इन टिप्‍स से चुटकियों में दूर हो जायेगी आपकी ढ़ेर सारी मुश्किलें

पेट करे साफ

Create Image :

रोज रात को सोने से पहले नारियल खाने से सुबह पेट आसानी से साफ हो जाता है और दिन भर भी पेट हल्का रहता है। इसलिए कब्ज के मरीजों को रोज डॉक्टर सोने से पहले नारियल की गिरी खाने की सलाह देते हैं। क्योंकि इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो पेट साफ कर देता है।

Read More: रोजाना सिर्फ 1 अंजीर खाने के कुछ ही दिनों में कब्‍ज होता है दूर

नकसीर की समस्या करता है ठीक

Create Image :

गर्मी में अधिकतर लोगों को नाक से खून निकलने की समस्या होती है। नकसीर के मरीजों के लिए नारियल की गिरी बेहतरीन उपाय है। नकसीर के मरीजों को रोज रात और सुबह को नारियल की गिरी मिश्री के साथ खानी चाहिए।

उल्टी रोके

Create Image :

अगर आप किसी सफर में हैं और आप बस व कार में बैठने से उल्टी आती है तो नारियल अपने टीफिन में रख लें। फिर जब भी सफर के दौरान उल्टी आए तो मुंह में नारियल का टुकड़ा रख लें। नारियल चबाने से उल्टी नहीं आती है। 

पेट के कीड़े ठीक करे

Create Image :

बच्चों को पेट में कीड़े होने की समस्या होती है। उन्हें रोज रात को सोने से पहले नारियल की गिरी खिलाएं। इससे पेट के कीड़े खत्म हो जाएंगे। दरअसल नारियल खाकर सोने से सुबह पेट के कीड़े पोटी के साथ बाहर निकल जाते हैं जिससे कीड़ों की समस्या बिना कोई दवाई के इस घरेलू नुस्खे से ठीक हो जाती है।