45 पार महिलाओं के लिए ये 5 चीजें हैं बेहद जरूरी, Menopause के बाद भी रहेंगी एक्टिव और खुश

क्या आप जानती है कि मेनोपॉज अंत नहीं है, बल्कि आपकी जिंदगी की नई शुरुआत है। जी हां, अगर पीरियड्स बंद हो गए हैं या आपको हॉट फ्लैशेस, मूड स्विंग्स, जोड़ों में दर्द या नींद की समस्या हो रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आपका शरीर कमजोर नहीं हो रहा, बल्कि इसे अब ज्यादा देखभाल, पोषण और संतुलन की जरूरत है।
मेनोपॉज एक नेचुरल ट्रांजिशन है, जिसमें हार्मोनल बदलाव होते हैं। हेल्दी डाइट और छोटे-छोटे घरेलू उपाय अपनाकर आप इस फेज को आरामदायक और हेल्दी बना सकती हैं। अगर आपकी उम्र भी 45 के पार है, तो आज हम आपको मेनोपॉज के लिए एक आसान केयर किट के बारे में बता रहे हैं। इसकी जानकारी मुंबई की सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और Eatfit 24/7 की फाउंडर श्वेता शाह ने शेयर की है।

सुबह का हेल्दी ड्रिंक
- धनिया, सौंफ, तेज पत्ता (तमाल पत्र) को 100 ml पानी में उबालें।
- छानकर ताजा-ताजा पिएं (रातभर भिगोकर न रखें)।
यह ड्रिंक शरीर को ठंडक देता है, हार्मोन बैलेंस करता है और हॉट फ्लैशेस को कम करता है।
रोज खाएं केला
- केला बॉडी को कूल करता है और स्ट्रेस कम करता है।
- इसमें मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम मसल्स और नर्व्स को रिलैक्स करते हैं।
- इससे मूड स्विंग्स और थकान में राहत मिलती है।
तिल के तेल से अभ्यंग (हफ्ते में 1 बार)
- पूरे शरीर की तेल मालिश करें।
यह ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है, जोड़ों के दर्द को कम करता है और नींद को बेहतर बनाता है।
रोज खाएं तिल के बीज
- 1 चम्मच भुने हुए तिल रोज खाएं।
यह कैल्शियम का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और बालों की सेहत भी सुधारता है।

खाली पेट गाय का घी
- रोज सुबह 1 चम्मच घी लें। इसे आप पानी या दूध में डालकर ले सकती हैं।
यह हार्मोनल बैलेंस में मदद करता है, बॉडी को लुब्रिकेशन देता है और ड्राईनेस की समस्या को कम करता है।
क्यों जरूरी है ये केयर?
- हार्मोनल बदलाव को संतुलित करने में मदद करता है।
- हॉट फ्लैशेस और नींद की समस्या में राहत देता है।
- हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाता है।
- मानसिक तनाव और मूड स्विंग्स को कम करता है।
- शरीर को अंदर से पोषण देकर एनर्जी बढ़ाता है।
यह भी पढ़ें- मेनोपॉज की शुरुआत में नजर आने वाले इन लक्षणों से ज्यादातर महिलाएं होती हैं अनजान, क्या आप इनके बारे में जानती हैं?
मेनोपॉज कोई बीमारी नहीं, बल्कि शरीर का नेचुरल बदलाव है। अगर आप इस समय अपने शरीर को सही पोषण और देखभाल देंगी, तो आप इस फेज को भी खुशहाल और एनर्जेटिक तरीके से जी सकती हैं।
यह भी पढ़ें- पेरिमेनोपॉज में पिएं एक्सपर्ट की बताई यह 1 ड्रिंक, शरीर होगा डिटॉक्स और हार्मोन्स भी रहेंगे बैलेंस
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।