नींबू की मदद से 3 तरह से साफ करें अपने पीले दांत

चेहरे की खूबसूरती में सुंदर सी मुस्कुराहट का भी बहुत योगदान होता है। मगर मुस्कुराते वक्त अगर पीले दांत नज़र आ जाएं तो लोगों का ध्यान चेहरे की खूबसूरती निहारने की जगह पीले दांतों की ओर चला जाता है। ऐसे में जितनी देखभाल आप अपनी त्वचा और बालों की करती हैं, उतना ही ध्यान आपको अपने दांतों की साफ-सफाई पर भी देना चाहिए।
वैसे तो बाजार में एक से बढ़ कर एक टूथपेस्ट आपको मिल जाएंगे, जो दांतों को सुंदर, सफेद और मोती जैसा चमकाने का दावा करते हैं। मगर कई बार दांतों को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। खासतौर पर तब, जब आपके दांत केमिकल युक्त उत्पादों का सेवन करने से पीले हो गए हों या फिर टूथपेस्ट से साफ करने के बाद भी पीले नजर आते हों।
आज हम आपको नींबू की मदद से दांतों को साफ करने के आसान उपाय बताएंगे-
1. टूथपेस्ट के साथ नींबू का इस्तेमाल
सामग्री
- 1/2 छोटा चम्मच नींबू का रस
- 1 ड्रॉप टूथपेस्ट
- 1 टूथब्रश
विधि
- सबसे पहले टूथपेस्ट में नींबू का रस मिक्स कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि न तो आपको अधिक टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना है और न ही आपको अधिक नींबू के रस का यूज करना है।
- अब आप इस मिश्रण से दांतों को साफ करें। बेस्ट रिजल्ट्स के लिए आप रात में सोने से पहले भी इस मिश्रण से दांतों को साफ कर सकती हैं।
- यदि आप नियमित रूप से इस घरेलू नुस्खे को अपनाती हैं तो आपके दांतों का पीलापन जल्द ही दूर हो जाएगा।
टिप- अगर नींबू के रस का इस्तेमाल करने के कारण आपके दांतों में झनझनाहट हो रही है, तो आप लेमन एसेंशियल ऑयल की 1 ड्रॉप टूथपेस्ट में डाल कर इस्तेमाल करें।
इसे जरूर पढ़ें: दांतों में बार-बार होता है दर्द तो ये 10 आसान घरेलू नुस्खे आएंगे काम
2. बेकिंग सोडा के साथ नींबू का इस्तेमाल
सामग्री
- 1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
- 1/2 छोटा चम्मच नींबू का रस
- 1 टूथब्रश
विधि
सबसे पहले बेकिंग सोडा और नींबू के रस को अच्छी तरह से मिक्स करें और थिक पेस्ट तैयार करें।
अब आपको इस पेस्ट से दांतों को साफ (5 मिनट में करें दांत साफ) करना है। केवल 2 मिनट के लिए ही आप टूथपेस्ट पर इस पेस्ट को लगा कर नियमित दांतों को साफ करेंगी तो आपको अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे।
टिप- बेकिंग सोडा में एक्सफोलिएटिंग प्रॉपर्टीज और नींबू में ब्लीच करने की क्षमता होती है। मगर इस मिश्रण को दांतों पर अधिक देर तक लगा न छोड़ें, क्योंकि दोनों ही चीजें एसिडिक होती हैं और यह टूथ इनेमल को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
3. नमक के साथ नींबू का इस्तेमाल
सामग्री
- 1 छोटा चम्मच नमक
- 1/2 छोटा चम्मच नींबू का रस
- 1 टूथब्रश
विधि
- टूथब्रश को नींबू के रस में डिप कर लें। अब आप टूथब्रश पर नमक लगाएंगी तो वह आसानी से चिपक जाएगा।
- फिर आप केवल 2 मिनट तक टूथब्रश से दांतों को सर्कुलर मोशन में साफ करें।
- नियमित रूप से यदि आप 2 टाइम अपने दांतों को नींबू के रस और नमक से साफ करेंगी तो वह बहुत जल्दी सफेद और चमकदार हो जाएंगे।
टिप- टूथब्रश के इस्तेमाल की जगह आप नींबू के छिलके पर थोड़ा सा नमक लगा कर दांतों पर 2 मिनट घिस सकती हैं। इससे भी आपको बहुत फायदा मिलेगा।
इसे जरूर पढ़ें:पीले दांतों को '5 मिनट' में मोतियों जैसा सफेद बना देता है ये उपाय, 1 बार जरूर आजमाएं
अन्य तरीके
- नारियल के तेल के साथ नींबू का रस मिक्स करके ऑयल पुलिंग करें।
- एक्टिवेटेड चारकोल में नींबू का रस मिक्स करके दांतों को साफ करें।
- एप्पल साइडर विनेगर में नींबू का रस मिक्स करके दांतों को साफ करें।
- ईनो पाउडर में नींबू का रस मिलाकर उससे दांतों को साफ करें।
यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock, Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।