गर्मियों में नहाने का सही तरीका आयुर्वेदिक डॉक्टर से जान लीजिए

इन दिनों भीषण गर्मी ने सभी को परेशान किया हुआ है। बढ़ते तापमान का सीधा असर हमारी सेहत पर भी होता है और इसलिए गर्मियों में हेल्थ का खास ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। लू लगने के कारण, पाचन और स्किन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। अक्सर तेज धूप से आकर हम ठंडा पानी पी लेते हैं या कई बार नहा लेते हैं, लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि ये दोनों ही चीजें सही नहीं हैं। गर्मियों में सेहत दुरुस्त रहे, स्किन से जुड़ी दिक्कतें न हों और शरीर को ठंडक मिले, इसके लिए डाइट के साथ और भी कुछ खास चीजों का ध्यान रखना चाहिए। गर्मियों में नहाने का सही तरीका मालूम होना भी बहुत जरूरी है। चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी दे रही हैं।
गर्मियों में नहाने का सही तरीका क्या है?

- एक्सपर्ट का कहना है कि सबसे पहले तो आपको तेज धूप से आकर तुरंत नहाना नहीं है। ज्यादातर लोग गर्मियों में ये गलती करते हैं। लेकिन, इसका सेहत पर बुरा असर हो सकता है।
- गर्मियों में सुबह और शाम के समय नहाना सही रहेगा। नहाते वक्त ठंडा पानी सीधा शरीर पर न डालें। पानी को सबसे पहले पैरों में डालें। अगर आप शाम को नहा रही हैं, तो एकदम ठंडे पानी से न नहाएं।
- सुबह उठने के तुरंत बाद न नहाएं। शरीर को नेचुरली चार्ज होने का मौका दें।
- गर्मियों में कई बार लोगों को दाने और फुंसी जैसी दिक्कतें हो जाती हैं। नीम में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। नहाने के पानी में नीम की कुछ पत्तियां डालकर नहाने से स्किन से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी।
- नीम या पुदीने की पत्तियों को पानी में उबाल लें। अब इस पानी को छानकर अपने नहाने के पानी में मिक्स कर लें। गर्मियों में इससे नहाना फायदेमंद रहेगा।
यह भी पढ़ें- Weight Loss: पानी में मिलाकर पिएं यह 1 चीज, तेजी से कम होगा वजन

- आप नहाने के पानी में गुलाबजल भी डाल सकती हैं। इससे शरीर को ठंडक मिलती है।
- आप नहाने से पहले शरीर पर नारियल के तेल की मालिश कर सकती हैं।
- नहाने के बाद कॉटन के कपड़े पहनें ताकि आपकी त्वचा सांस ले सके और शरीर को ठंडक मिले।
- नहाने से पहले 1-2 गिलास पानी पीना भी सही रहेगा। खाना खाने के तुरंत बाद बिल्कुल न नहाएं।
यह भी पढ़ें- अच्छे डाइजेशन के लिए किस समय नहाना है सही, जानें क्या कहता है आयुर्वेद?
गर्मियों में आपको नहाते वक्त इन आयुर्वेदिक टिप्स का ध्यान रखना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।