पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग से हैं परेशान तो ये 9 घरेलू नुस्खे आएंगे आपके काम

यूं तो पीरियड्स महिला में होने वाली एक स्वाभाविक और नेचुरल प्रक्रिया है। इस दौरान महिलाओं को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हैवी ब्लीडिंग उनमें से एक है। अगर आपको एक दो घंटे के अन्दर पैड बदलना पड़ रहा है या आपके पीरियड्स एक हफ्ते से ज्यादा समय तक रहते है, तो यह हैवी ब्ली डिंग माना जाता है। अक्सर फाइब्रायड, रसौली, ट्यूमर जैसी बीमारियों के कारण पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग होती है। हालांकि कुछ लड़कियों में हैवी ब्लीडिंग का कारण कुछ समय के लिए हार्मोन में होने वाला बदलाव भी होता है। अधिक उम्र की महिलाओं में मेनोपॉज के कारण होने वाले हार्मोन असंतुलन से हैवी ब्लीडिंग हो सकती है। हम आपको बताऐंगे ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खे जो पीरियड्स के दौरान होने हैवी ब्लीडिंग से राहत दिलाने का काम कर सकते हैं। आइए जानें कौन से हैं ये घरेलू नुस्खे।
इसे जरूर पढ़ें: Can Tulsi Help With Your Irregular Periods?
बबूल
कई महिलाओं और लड़कियों को पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होती है। इस तरह की समस्या होने पर बबूल का गोंद को घी में भून कर पीस लें अब इसमें बराबर वजन में असली सोना गेरू पीसकर मिला कर तीन बार छान कर शीशी में भर लें। पीरियड्स के दिनों में सुबह शाम 1-1 चम्मच चूर्ण ताजे पानी के साथ लेने से बहुत ज्यादा ब्ली डिंग होना बन्द हो जाता है।
दालचीनी
एक कप उबलते पानी में दालचीनी की एक स्टिक द्वारा तैयार चाय पीरियड्स में होने वाला हैवी ब्लीडिंग के लिए बहुत ही प्रभावी घरेलू उपाय है। आप वैकल्पिक रूप से इसमें दालचीनी की छाल से निकली कुछ बूंदों को भी मिला सकती हैं। दिन में दो बार इसका इस्तेमाल हैवी ब्लीडिंग को रोकने में मदद करता है।
अंजीर की पत्तियां
अंजीर की ताजा और कोमल पत्तियों से तैयार रस हैवी ब्लीडिंग को रोकने में कारगर होता है। पीरियड्स के दौरान 1 दिन में 2 बार लिया अंजीर का रस हैवी ब्लीडिंग के लिए एक प्रभावी उपचार है। इस काढ़े को बनाने के लिए एक कप पानी में थोड़ी सी अंजीर की ताजा पत्तियों को लेकर उबाल लें।
अदरक
कुछ मिनट पानी में अदरक को उबालकर तैयार मिश्रण पीरियड्स में बहुत ज्यादा ब्लीडिंग को रोकने में मदद करता है। इस मिश्रण को आप चीनी या शहद की मदद से मीठा भी कर सकती हैं। इस मिश्रण को आप भोजन करने के बाद दिन में तीन बार ले सकती हैं।
केले के फूल
पके हुए केले के फूल के साथ दही का एक कप खाने से प्रोजेस्टेरोन बढ़ने लगता है, जिससे हैवी ब्लीडिंग पर कंट्रोल में मदद मिलती है। पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग के लिए एक प्रभावी प्राकृतिक उपाय है।
सरसों के बीज
40 ग्राम सरसों के सूखे बीज लेकर उन्हें पीसकर बारीक पाउडर बना लें। हैवी ब्लीडिंग की परेशानी से बचने के लिए इसमें से 2 ग्राम सरसों के बीज का पाउडर लेकर दिन में दो बार दूध के साथ पीरियड्स से पहले या दौरान लें। यह हैवी पीरियड्स को रोकने का एक प्रभावी घरेलू उपाय है।
धनिया
धनिया महिलाओं में पीरियड्स संबंधी समस्याओं को दूर करने में बहुत मदद करता है। अगर पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग नॉर्मल से ज्यादा हो तो आधा लीटर पानी में लगभग 6 ग्राम धनिया के बीज डालकर उबालें और इसमें शक्कर मिला लें। पीरियड्स के दौरान इस काढ़े का सेवन हैवी ब्लीडिंग को रोकने के सबसे अच्छे घरेलू उपचारों में से एक है।
अशोक की छाल
पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग को रोकने के अशोक की छाल बेहतर उपाय कुछ और हो ही नहीं सकता है। आयुर्वेद में भी इस फार्मूले का जिक्र है। इसे इस्तेमाल करने के लिए लगभग 50 ग्राम अशोक की छाल को 2 कप पानी में तब तक उबालें जब तक कि यह आधा ना बच जाये। इस काढ़े को ठंडा होने पर प्रतिदिन एक गिलास पीने से तेजी से फायदा होता है।
इसे जरूर पढ़ें: घर में है शादी या पूजा और हो रही है पीरियड्स की टेंशन,तो आजमाएं ये 6 घरेलू नुस्खे जल्दी आ जाएंगे पीरियड्स
मैग्नीशियम से भरपूर फूड्स
शोधों से पता चला है कि पीरियड्स में हैवी पीरियड्स का एक सबसे बड़ा और आम कारण मैग्नीशियम की कमी है। इसलिए तिल के बीज, तरबूज के बीज, जई, कोको, कद्दू, स्क्वैश और मैग्नीशियम युक्त अन्य फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें। मैग्नीशियम पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग को रोकने में मदद करता है।
अगर आप भी पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग से परेशान हैं तो आज ही इन घरेलू उपायों को आजमाएं।
Image Courtesy: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।