ऐसा कितनी बार हुआ है कि किसी काम को करने का आपका मन न हो फिर भी आपको करना पड़ा हो। ये समस्या कई लोगों के साथ होती है और उन्हें ना कहने की आदत नहीं होती है। लोगों को खुश करने के लिए अपनी इच्छाओं को दबाना और खुद की जरूरतों को नजरअंदाज करना सही नहीं होता है। इसे People Pleasing Behaviour कहते हैं जो कई बार आपकी परेशानियों का कारण बन जाता है।
हो सकता है कि आप इस कारण इतने परेशान हो जाएं कि खुद की बिल्कुल ही चिंता छोड़ दें और खुद को बोझ तले दबा हुआ महसूस करें। आपको ये समझना चाहिए कि हर किसी को खुश नहीं किया जा सकता है और ये बिल्कुल गलत धारणा नहीं है। पर कई लोगों की समस्या होती है कि वो ना बिल्कुल नहीं कह पाते हैं। ऐसे में पीपुल प्लीजिंग बिहेवियर को कैसे खत्म किया जाए इसके लिए क्या किया जाए?
हमने इस बारे में जानने के लिए अरूबा कबीर पठान से बात की। अरूबा मेंटल हेल्थ काउंसलर हैं और Enso वेलनेस की फाउंडर भी हैं। अरूबा ने हमें 5 तरीकों के बारे में बताया जिनसे आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- छोटी-छोटी बात पर भी होती है घबराहट और आता है गुस्सा तो जानें एक्सपर्ट की राय
सबसे पहली चीज़ ये है कि आपको ना कहने की आदत हमेशा बनाए रखनी है। जब आप हर बात के लिए हां कहते हैं तो ये आसान होता है कि आप किसी चीज़ को लेकर एंग्जाइटी का शिकार हो जाएं। हर किसी को हां कहना बंद करें और कभी-कभी अपनी आदत को बदलने की कोशिश करें। ये धीरे-धीरे ही होगा, लेकिन एक आध बार अगर आप ना कहेंगे तो खुद ही महसूस करेंगे कि ये कितना बड़ा बदलाव ला रहा है।
किसी को मना करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं है। आपको रूड होने की भी जरूरत नहीं है। कुछ बातों का ध्यान रखें-
यह विडियो भी देखें
चाहें आप सीधे ना कहने जा रही हों या फिर किसी और बात के लिए एक्सप्लेनेशन देना हो, ये जरूरी है कि आप पहले सोचें। ना कहना जरूरी है, लेकिन इसके लिए हमेशा कड़क भाषा का इस्तेमाल करना सही नहीं होगा। भले ही आपके मन में काफी गुस्सा भरा हो, लेकिन फिर भी बोलने से पहले एक बार सोचें जरूर। हर बात के लिए तुरंत रिस्पॉन्स देना सही नहीं है। थोड़ा सा सोचने और समझने से आप अपने रिश्ते खराब करने से बच सकते हैं।
खुद के लिए बाउंड्री तय करना बहुत जरूरी है। कई बार पीपुल प्लीजिंग बिहेवियर के कारण आपकी पर्सनल स्पेस में भी लोग चले आते हैं और आप उन्हें मना नहीं कर पाते, लेकिन ये सही नहीं है। अगर आप अपनी बाउंड्री पहले से ही तय कर लेंगे तो आपको खुद ही फर्क महसूस होने लगेगा। ये आपको तय करना है कि आपकी लिमिट क्या है और किस तरह से आप अपने व्यवहार से लोगों को ये बताते हैं।(रिलेशन में पर्सनल स्पेस बनाए रखना नहीं है मुश्किल)
अगर आप हमेशा दूसरों के बारे में सोचते हैं और उनकी बातें आप पर बहुत असर डालती हैं तो आपको खुद की भावनाओं को समझने की जरूरत है। आपको ये समझना होगा कि आप क्या चाहते हैं। अपनी बात भी सुनें, कई बार लोगों के मन में जो होता है वो उसपर ध्यान नहीं देते हैं और दूसरों की खुशी के बारे में सोचते हैं। पर ये सही नहीं है, अपने बारे में सोचना हमेशा सेल्फिश नहीं होता है।
इसे जरूर पढ़ें- 7 कारण जिनकी वजह से आप हमेशा रहती हैं दुखी और उदास
अगर आप खुद का ध्यान नहीं रखेंगे तो दूसरे भी आपका ध्यान नहीं रखेंगे। आपको क्या अच्छा लगता है ये जानने के लिए आपको खुद ही मेहनत करनी होगी। ऐसी चीज़ें करें जो आपको रीफ्रेश करती हैं। चाहे वो फूड हो, एक्सरसाइज हो, बालों या नाखूनों की देखभाल करना हो, लेकिन खुद को पैंपर करना जरूरी है। अगर आप खुद को पैंपर करेंगी तो ये समझ पाएंगी कि जिंदगी की अहमियत क्या है और आप भी खुशी डिजर्व करती हैं।
हमेशा किसी एक ही चीज़ के बारे में न सोचें। खुद को समय दें और ना कहने की आदत को धीरे-धीरे डेवलप करें। जिस तरह हर चीज़ में ना कहना अच्छा नहीं होता है उसी तरह से हर चीज़ में हां कहना भी अच्छा नहीं होता है। अगर आपको लगता है कि आपकी परेशानी ज्यादा बढ़ गई है तो किसी स्पेशलिस्ट से बात करें। ये आपके लिए जरूरी है कि आप खुश रहें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।