गर्मियों में वेजाइना को साफ करने का सही तरीका एक्सपर्ट से जानें

गर्मियों में वेजाइना की साफ-सफाई का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। अगर आप एक्सपर्ट के बताए तरीके से वेजाइना को साफ करेंगी, तो इससे वेजाइनल इंफेक्शन और दुर्गंध से बचाव होगा।

 
how to clean vagina in summer season by expert

प्राइवेट पार्ट की सफाई अगर सही तरीके से न की जाए, तो यह संक्रमण का कारण बन सकती हैं। खासकर, गर्मियों में वेजाइना की साफ-सफाई का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। अक्सर महिलाएं अपने चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों की सफाई पर पूरा ध्यान देती हैं। लेकिन, इंटिमेट एरिया की सही तरह से सफाई करने को नजरअंदाज कर देती हैं। गर्मियों में वेजाइना में अधिक पसीने की वजह से न केवल, जलन, खुजली और दाने हो जाते हैं। पसीने के कारण, वेजाइना और इसके आस-पास अधिक बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ऐसे में वेजाइना को सिर्फ वॉश करना काफी नहीं होता है, बल्कि, इसे सही तरह से साफ करना चाहिए। गर्मियों में वेजाइना को साफ करने का सही तरीका क्या है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी, डॉक्टर अदिति बेदी जानकारी दे रही हैं। वह, कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

गर्मियों में वेजाइना को कैसे साफ करें? (How to wash your vagina in the right way?)

vagina infection in summer

  • गर्मियों में जिस तरह हम स्किन केयर और हेयर केयर पर अधिक ध्यान देते हैं। असल में उससे ज्यादा ध्यान इंटिमेट हाइजीन पर देना चाहिए।
  • वेजाइनल हेल्थ सही न होने पर कई इंफेक्शन्स आपको घेर सकते हैं। गर्मियों में महिलाओं में वेजाइना में रैशेज, इचिंग और स्मैल आने की शिकायत रहती है।
  • कई महिलाओं को गर्मियों में वेजाइना में दाने भी हो जाते है । दरअसल, इंटिमेट एरिया में कई बार पसीना अधिक इकट्ठा होता है। यह एरिया दिन भर ढ़का रहता है। ऐसे में हवा भी पास नहीं हो पाती हैं और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं।
  • गर्मियों में आपको वेजाइना का पीएच लेवल मेंटेन करने पर खास ध्यान देना चाहिए। वेजाइना के पीएच लेवल में बदलाव होने के कारण, परेशान हो सकती है।
  • गर्मियों में दिन में 2 बार पेंटी बदलें। आप सूती कपड़े और हल्की सी ढ़ीली पेंटी पहनें। वेजाइनल हेल्थ के लिए सही पेंटी पहनना भी जरूरी है।
  • बाहर से आने के बाद, जैसे हम अपना चेहरा और हाथ-पैर धोते हैं, उस समय वेजाइना को भी जरूर साफ करें।easy tips prevent vaginal infections in summer
  • प्राइवेट एरिया में पसीना बना रहने पर, इंफेक्शन का खतरा हो सकता है।
  • यूरिन पास करने के बाद, वेजाइना को टॉयलट पेपर से अच्छे से क्लीन करें।
  • रात को सोने से पहले भी वेजाइना को पानी से अच्छे से वॉश करें।
  • एक्सपर्ट के मुताबिक, ऐसा जरूरी नहीं है कि आप वेजाइना को किसी इंटिमेट वॉश से साफ करें। आप सादे पानी से भी वेजाइना को अच्छे से धो सकती हैं।
  • प्यूबिक हेयर को पूरी तरह से शेव न करें। गर्मियों में इन्हें बस ट्रिम करें क्योंकि ये भी आपको कई इंफेक्शन्स से बचाते हैं।

यह भी पढ़ें- बार-बार हो रहा है वेजाइनल इन्फेक्शन? इन लक्षणों को ना करें नजरअंदाज

गर्मियों में वेजाइना को एक्सपर्ट के बताए तरीके से साफ करके आप इंफेक्शन और जलन से बचाव कर सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में पसीने के कारण आती है वेजाइना से दुर्गंध? इन टिप्स से करें दूर

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP