Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:03 AM IST

World Hepatitis Day: मानसून में बढ़ जाता है हेपेटाइटिस का खतरा, इन तरीकों से करें बचाव

मानसून में हेपेटाइटिस का खतरा बढ़ जाता है। समय रहते इसके लक्षणों की पहचान न करने के चलते, कई बार मुश्किल बढ़ सकती है। एक्सपर्ट के बताए टिप्स से आप अपना बचाव कर सकती हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-07-26, 16:29 IST
how to prevent hepatitis in monsoon

28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है। यह रोग लिवर को अपना निशाना बनाता है और मानसून में इसके मामले काफी बढ़ जाते हैं।  हेपेटाइटिस लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारी है। बारिश के मौसम में दूषित खाने और पानी से इस बीमारी का खतरा ज्यादा होता है। हेपेटाइटिस के कई प्रकार होते हैं। इनमें से कुछ, जानलेवा भी होते हैं। समय रहते इसके लक्षणों की पहचान न करने के चलते, कई बार मुश्किल बढ़ सकती है। इस मानसून में हेपेटाइटिस से खुद को बचाने के लिए, आपको एक्सपर्ट के बताए कुछ खास टिप्स को फॉलो करना चाहिए।  यह जानकारी डॉक्टर विज्ञान मिश्रा, चीफ ऑफ लैब, न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक, नोएडा, दे रहे हैं।

साफ पानी पिएं

clean water in monsoon

मानसून में, दूषित पानी हेपेटाइटिस का सबसे बड़ा कारण होता है। ऐसे में इस मौसम में हमेशा फिल्टर किया हुआ या उबला हुआ पानी पिएं। घर पर वॉटर प्यूरिफायर का इस्तेमाल करें और बाहर किसी भी नल या टंकी से पानी पीने से बचें। सफर में अपने साथ उबला हुआ पानी रखें।

हाइजीन का ख्याल रखें

हेपेटाइटिस से बचने के लिए, हाथों को साफ रखना जरूरी है। हेपेटाइटिस-ए और हेपेटाइटिस-ई, हाइजीन सही न होने पर फैलता है। खाने से पहले और वॉशरूम जाने के बाद, साबुन या हैंडवॉश के हाथ जरूर धोएं। बाहर से घर आने के बाद भी हाथों को अच्छे से धोएं। हाइजीन का ख्याल रखना, हेपेटाइटिस से बचने के लिए बहुत जरूरी है।

साफ-सुथरा खाएं

healthy meal in monsoon

मानसून में स्ट्रीट फूड या रॉ फूड नहीं खाना चाहिए। इससे लिवर इंफेक्शन का खतरा रहता है। इसलिए, फ्रेश बना हुआ खाना खाएं, कच्ची सलाद न खाएं। साथ ही, फल और सब्जियों को अच्छे से धोएं और छीलें।

वैक्सीनेशन करवाएं

हेपेटाइटिस से खुद को प्रोटेक्ट करने के लिए, वैक्सीन लगवाना जरूरी है। हेपेटाइटिस-ए और हेपेटाइटिस-बी से बचने के लिए, वैक्सीन लगवाएं। इस बारे में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

जलभराव वाले एरिया से बचें

मानसून में जलभराव वाले एरिया में हेपेटाइटिस वायरस का खतरा ज्यादा रहता है। अगर आप बाढ़ के पानी के संपर्क में आएं, तो अपने हाथ-पैर अच्छे से धोएं। अगर कोई जख्म खुला हुआ है, तो पानी के संपर्क में आने के बाद उसे अच्छे से साफ करें।

 

यह भी पढ़ें- फैटी लिवर की परेशानी हो सकती है दूर, डाइट और लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव

 

मानसून में इन तरीकों की मदद से आप हेपेटाइटिस से बचाव कर सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह भी पढ़ें- मानसून में बीमारियां रहेंगी दूर, रोज पिएं यह खास चाय

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।