महिलाओं के लिए सभी चीजों की तरह वेजाइल हेल्थ भी बेहद महत्वपूर्ण है। वेजाइना का स्वस्थ होना जरूरी है। अन्यथा इससे कई तरह के समस्याएं हो सकती हैं। बैड वेजाइन हेल्थ का असर सेक्शुअल लाइफ पर भी पड़ता है। महिलाओं में व्हाइट डिस्चार्ज एक आम समस्या है। इसे ल्यूकोरिया भी कहा जाता है। हालांकि, कई बार यह समस्या घातक बन सकती है। इस समस्या के दौरान महिलाओं के पेट और कमर में दर्द होने लगता है। इस परेशानी को कम करने के लिए अक्सर महिलाएं तरह-तरह की दवाईयों का सेवन करती हैं, जिसका कई बार शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। क्या आप भी इस समस्या से परेशानी हैं? इसके लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकती हैं। चलिए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में।
व्हाइट डिस्चार्ज का कारण?
व्हाइट डिस्चार्ट शरीर की कमजोरी के कारण होता है। लेकिन जब इसके रंग में बदलाव आने लगे तो यह गंभीर समस्या की ओर संकेत करता है। अगर व्हाइट डिस्चार्ज थिक रिलीज हो रहा है, तो यह ईस्ट इंफेक्शन के कारण हो सकता है। व्हाइट डिस्चार्ज के अन्य कारणों में वेजाइन की सही तरह से क्लीनिंग न करना, चिंता और शरीर में पोषक तत्वों की कमी शामिल है। लेकिन अगर बहुत अधिक डिस्चार्ज होने लगे तो आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए। हालांकि, आप इस समस्या को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपना सकती हैं।
अमरूद के पत्तों से मिलेगा फायदा
जिस तरह अमरूद खाने के लिए फायदेमंद होता है, उसी तरह इसका पत्ता में भी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और कॉर्बोहाइड्रेट पाया जाता है। ऐसे में आप व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या को कम कर सकते हैं। इससे वेजाइना में खुजली भी नहीं होगी। बस इसके लिए आपको अमरूद के पत्तों को पानी में उबालना होगा। इसे तब तक उबालें जब तक कि पत्तों का सारा रस न निकल जाए। फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दें। दिन में कम से कम दो बार इसे पिएं।
तुलसी आएगी काम
हिंदू धर्म में तुलसी की पूजा की जाती है। इस लिहाज से तुलसी का महत्व बेहद अधिक है। तुलसी में ऐसे कई औषधिय गुण पाए जाते हैं, जिसके कारण इसका इस्तेमाल सालों से किया जा रहा है। तुलसी का उपयोग चाय से लेकर काढ़ा तक में किया जाता है। अगर आपको व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या है, तो आप इसका सेवन कर सकती हैं। मिक्सी में तुलसी और थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें। इसके बाद इसमें शहद डालें। दिन में दो बार इस ड्रिंक को पिएं। इसके अलावा आप दूध के साथ भी तुलसी भी पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: वेजाइना की बदबू, डिस्चार्ज और अन्य समस्याओं के लिए बेस्ट होंगे ये फूड्स
मेथी के बीज
जिस तरह मेथी का तड़का लगाकर कढ़ी का स्वाद बढ़ाया जाता है। उसी तरह इसका सेवन भी शरीर के लिए फायदेमंद होता है। व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या से निजाप पाने के लिए आपको पानी में मेथी के दाने रातभर भिगोकर रखने होंगे। फिर इसका छान लें और सुबह खाली पेट पिएं। यह सबसे कारगर घरेलू उपाय है। (White discharge के लिए घरेलू उपाय)
इसे भी पढ़ें: व्हाइट डिस्चार्ज से परेशान महिलाएं इन 3 योग से राहत पाएं
आवंला का करें सेवन
आवंला एक सुपरफूड है। इसमें विटामिन सी और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिसके कारण यह स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आवंला खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। इसलिए आपको इस अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। सबसे अच्छी बात यह है कि आप आवंला को किसी भी तरह से खा सकते हैं। यानी कच्चा, पाउडर और मुरब्बा आदि। नियमित रूप से आवंला खाने से व्हाइट डिस्चार्ज कम होने लगेगा। (Irregular Periods के कारण)
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।