डाइजेशन की समस्या से आज कल हर कोई परेशान है। खराब डाइजेशन के कारण कई सारी दिक्कतें पैदा होती है। जैसे पेट में भारीपन, गैस, कब्ज, ब्लोटिंग और भी अन्य पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं। हालांकि, अगर आप अपनी डाइट में कुछ छोटे बदलाव करते हैं तो आप अपने पाचन तंत्र को मजबूत और स्वस्थ बना सकते हैं। आइए जानते हैं। डाइजेशन को बेहतर बनाने के लिए आपको किन खाद्य पदार्थों को बदलने की जरूरत है। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने जानकारी साझा की है।
एक्सपर्ट बताती हैं कि आप वेजिटेबल और सीड ऑयल्स का सेवन करते हैं तो इन्हें नारियल तेल और जैतून के तेल से बदल दें, क्योंकि वेजिटेबल और सीड्स ऑयल में ट्रांस फैट होते हैं, जो शरीर में सूजन और पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकते हैं। नारियल तेल में अच्छे फैक्ट्स होते हैं, जो पाचन में मदद करते हैं और ऊर्जा प्रदान करते हैं।
टेबल साल्ट में शुद्ध सोडियम और केमिकल होते हैं, जो शरीर के लिए इतने अच्छे नहीं होते हैं। इसे सी साल्ट से बदल दें, क्योंकि सी सॉल्ट में अधिक मिनरल होते हैं, जो पाचन तंत्र को संतुलित रखते हैं और बीपी को भी कंट्रोल करते हैं।
आर्टिफिशियल स्वीटनर्स पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं और शरीर में विषाक्त पदार्थ को बढ़ा सकते हैं। इसके जगह पर आप कच्चा शहद या गुड़ इस्तेमाल करें। यह दोनों नेचुरल मीठे पदार्थ हैं और पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाते हैं।
यह भी पढ़ें-शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें, ऐसे रखें सेहत का ख्याल
आजकल खाने का फ्लेवर बढ़ाने के लिए लोग आर्टिफिशियल फ्लावरिंग का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें रसायन होते हैं। इससे शरीर में विषय पदार्थ जमा हो सकते हैं। आप इन्हें ताजी जड़ी बूटियां और मसाले से बदलें, जैसे की धनिया, जीरा, हल्दी अदरक। ये न सिर्फ स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि पाचन को भी बढ़ावा देते हैं।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें-जोड़ों के दर्द में किस तरह फायदेमंद है कैस्टर ऑयल? जानिए यहां
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।