Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:04 AM IST

क्या हाई बीपी के मरीजों को कॉफी पीनी चाहिए?

हाई बीपी के मरीजों को सही जीवनशैली और खानपान का सेवन करन चाहिए, ऐसे में सवाल उठता है कि क्या हाई बीपी के मरीजों को कॉफी पीनी चाहिए?
Updated:- 2025-01-09, 16:10 IST
image

आजकल की  भागदौड़ भी जिंदगी में हाई ब्लड प्रेशर एक आम समस्या बन चुकी है, लेकिन यह काफी गंभीर स्थिति होती है। इसमें शरीर की धमनियों में रक्त का प्रवाह बढ़ता है जिसके कारण दिल को रक्त पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। हाई बीपी को कंट्रोल नहीं किया जाए तो दिल और रक्त वाहिकाओं पर अत्यधिक दबाव पड़ता है, इसके कारण कई तरह की जानलेवा स्थिति पैदा हो सकती है।

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए सही आहार और जीवन शैली का पालन करना बहुत जरूरी होता है। वहीं एक सवाल जो हर बीपी के मरीजों के मन में होता है कि क्या उन्हें कॉफी पीनी चाहिए या नहीं? अगर आप के घर में भी कोई बीपी का पेशेंट है या आप खुद हैं और आपके मन में यह सवाल आता है तो हम आपको इस सवाल का जवाब दे रहे हैं। इस बारे में हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की। Dr. Priyanka Sehrawat, Neurologist MD Medicine and DM Neurology (AIIMS Delhi) इस बारे में जानकारी साझा की है।

क्या हाई बीपी के मरीजों को कॉफी पीनी चाहिए?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr.Priyanka Sehrawat (@docpriyankasehrawat)

हेल्थ एक्सपर्ट प्रियंका के मुताबिक कॉफी में कैफीन होता है जो की उत्तेजक के रूप में काम करता है। जब हम कॉफी या कैफीन युक्त पदार्थ का सेवन करते हैं तो यह रक्तचाप को अस्थाई रूप से बढ़ा सकता है। उन्होंने एक अध्ययन का हवाला देते हुए बताया है कि कैफीन लेने के बाद रक्तचाप में 3 घंटे तक वृद्धि हो सकती है। आगे वह बताती हैं कि हाइपरटेंशन के मरीजों को पूरी तरह से कॉफी पीने की मनाही नहीं है। अगर इसका सेवन सीमित मात्रा में और सावधानी से किया जाए तो आपको दिक्कत नहीं होगी। हाई बीपी के मरीज दिन भर में एक मग कॉफी का सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-एसिडिटी के लिए लंबे वक्त से ले रहे हैं दवाई? जानें ये जरूरी बात

बीपी के मरीज इन बातों का रखें ध्यान

male-doctor-hands-measuring-tension-patient_23-2148352060

  • कॉफी की मात्रा सीमित रखें।
  • कैफीन लेने का समय ध्यान से चुनें।
  • सही जीवन शैली और आहार का पालन करें।
  • कैफीन के अन्य स्रोतों के ज्यादा सेवन से बचें।

यह भी पढ़ें-आपके दांतों को भी नुकसान पहुंचा सकती है अधिक ठंड, इन टिप्स से करें बचाव

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  
 
Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।