herzindagi
SPINACH JUICE IN WINTER FOR IMMUNITY

सर्दियों में बीमारियों से बचना है तो जरूर पिएं यह हरा जूस, जानें फायदे

सर्दियों मे पालक का जूस पीने के कई फायदे हैं। इसमें मौजूद जरूरी विटामिन और मिनरल आपको निरोग रखने में मदद कर सकते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-12-13, 11:30 IST

Spinach Juice: सर्दियों के मौसम में पालक साग का सेवन खूब किया जाता है। माना जाता है कि पालक का सेवन करने से बीमारियां दूर रहती है। इसके एक से बढ़कर एक व्यंजन बनाए जाते हैं। कभी पालक पनीर, तो पालक दाल। अगर आप सच में पालक का भरपूर फायदा उठाना चाहते हैं तो इसके जूस को डाइट में जरूर शामिल करें। गुणों से भरपूर पालक का जूस आपको निरोग रखने में मदद कर सकता है। 

सर्दियों में पालक का जूस पीने के फायदे

healthy drink vegetable smoothie

  • पालक का जूस हार्ट को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। इसमें उच्च मात्रा में नाइट्रेट मौजूद होता है जो बीपी को मेंटेन रखता है। इसके अलावा इसमें पोटेशियम भी होता है यह भी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर दिल के रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करता है। (हाई बीपी मैनेज करने के टिप्स)
  • आंखों की सेहत के लिहाज से भी पालक का जूस फायदेमंद हो सकता है। इसमें विटामिन ए के अलावा ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन पाया जाता है। इन्हें आंखों का विटामिन कहा जाता है। अगर आप पालक जूस नियमित रूप से पीते हैं तो नजर खराब होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
  • जिन लोगों को सर्दियों के मौसम में कब्ज की समस्याएं ज्यादा रहती है उनके लिए भी पालक का जूस काफी फायदेमंद हो सकताहै। पालक में काफी मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है। पालक का जूस बाउल मूवमेंट को सही करता है और ऐसे आप आसानी से मल त्याग पाते हैं।
  • पालक में विटामिन के की अच्छी मात्रा होती है। इससे आपकी हड्डियों को मजबूती मिलती है। सर्दियों में अक्सर अर्थराइटिस और जोड़ों का दर्द परेशान करता है। ऐसे में अगर आप पालक का जूस पीते हैं तो इससे समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- पतला होने के लिए पी रही हैं ग्रीन टी? पहले जान लीजिए इसके नुकसान

spinach bone health

  • पालक का जूस पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। पालक को आयरन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। इसकी मदद से शरीर में तेजी से रेड ब्लड सेल्स बनती है,जिससे खून की कमी दूर होती है। एनीमिया के मरीजों के लिए पालक का जूस रामबाण साबित हो सकता है। (खून की कमी दूर करने वाले फूड्स)
  • पालक में फाइबर की मात्रा भी उच्च होती है। ऐसे में यह  वेट लॉस जर्नी में भी आपकी मदद कर सकता है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें-सहजन के सूप को करें डाइट में शामिल, वजन घटाने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक मिलेंगे कई फायदे

 


अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।