सेहतमंद बने रहने के लिए इन 11 जरूर बातों का रखें ध्यान

आपने यह बात तो सुनी ही होगी की सेहत है तो सब कुछ है। अगर आप स्वस्थ्य है तभी आप अपने सारे काम अच्छे से कर सकती हैं। इसलिए सेहतमंद रहना सबको अच्छा लगता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सेहतमंद रहने के लिए आपको क्या-क्या करना चाहिए। सेहतमंद रहने के लिए सबसे जरूरी है कि आपकी आदतें अच्छी हो और इसके लिए जरूरी है आप अपने दिनभर की हर छोटी से बड़ी बातों का ध्यान रखें। हम आपको उन आदतों के बारे में बताने वाले है जिन पर ध्यान देकर आप सेहतमंद रह सकती हैं। तो आइए जानें, इन आदतों के बारे में।
इसे जरूर पढ़ें: महिलाएं थकान और बालों के झड़ने को हल्के में न लें, हो सकती है ये खतरनाक बीमारी
- कई बार हमारी छोटी-छोटी गलतियां हमें नुकसान पहुंचा जाती है। कुछ बातों को अनदेखा करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। एक छोटी सी गलती जो हम अकसर ही कर जाते है वह है हम अक्सर खाने की चीजों को खुला छोड़ देते है, लेकिन ऐसा बिल्कुल न करें, यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
- घर की सफाई पर ध्यान दें। इसके लिए जरूर है कि आप पूरे घर को साफ और स्वच्छ रखें और साथ ही जो सबसे जरूरी है वह है आप अपने टॉयलेट को हमेशा साफ रखें। वाश बेसिन, सिंक जैसी जगहों पर पानी जमा न होने दें।
- इस्तेमाल में आने वाले अनाजों, मसालों और अन्य राशन का भंडारण भी सही तरीके से करें। इन्हें किसी एयरटाइट कंटेनर में ही रखें।
- जूठे बर्तन को हमेशा अच्छे से धोकर फिर सुखाकर रखें।
- खाने में हमेशा ताजे फल और सब्जियों का ही इस्तेमाल करें।
- खाने को हमेशा सही तापमान पर पकाएं। कई बार सब्जी को ज्यादा पकाकर उसके पौष्टिक तत्व भी नष्ट हो जाते हैं।
- खाना पकाने और पीने के लिए हमेशा साफ पानी का ही इस्तेमाल करें।
- खाने की हर चीज लेते समय उसपर एक्सपायरी डेट जरूर देख लें।
- खाने में हरी सब्जियों, सलाद, दही, साबुत दालों को शामिल करें। कोशिश करें प्लेट में ‘वैरायटी आफ फूड’ हो।
इसे जरूर पढ़ें: गर्मियों में UTI के खतरे को बढ़ाती हैं आपकी ये गलतियां, तुरंत बदल लें
- कोई भी एक व्यायाम रोज जरूर करें। अगर व्यायाम के लिए समय नहीं निकाल पा रही है तो ऑफिस या घर की सीढ़ियां जरूर चढ़ें। रूटीन चेकअप करवाते रहें।
- बेडरूम को साफ-सुथरा, हवादार और खुला-खुला रखें। चादर तकियों के गिलाफ समय से बदलें। गद्दों को भी समय-समय पर धूप लगाएं।
Photo courtesy- (www.merisaheli.com, vijaytimes, Cooking, www.npnews.co.in, Bud Flare, उज्जवल प्रभात)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।