पीरियड्स खत्म होने के बाद बनी रहती है सुस्ती और थकावट? ऐसे करें बॉडी को रिचार्ज

महिलाओं को पीरियड्स होना जरूरी है, लेकिन यह मुश्किलों से भरा दौर होता है। पीरियड्स खत्म होते ही आप राहत की सांस लेती हैं। लेकिन शरीर का क्या? पीरियड्स के बाद भी शरीर में थकान बनी रहती है। लगता है जैसे किसी ने शरीर से एनर्जी निचोड़ ली। ऐसा होगा भी क्योंकि आप 3 से 5 दिनों तक ब्लीड करती हैं। पीरियड्स खत्म होने के बाद थकान होना आम है। आप कुछ उपायों को अपनाकर इसमें आराम पा सकते हैं।
पीरियड्स के बाद कैसे खुद को रिचार्ज करें?

पीरियड्स खत्म होने के बाद हाइड्रेशन का पूरा ध्यान रखें। पीरियड्स के दौरान पानी की कमी हो जाती है,खासकर उन लोगों में जिनको हेवी फ्लो होता है। डिहाइड्रेशन के कारण थकान, कमजोरी लगना तय है। ऐसे में आप नारियल पानी, नींबू पानी, खीरे का जूस भी पी सकते हैं। इससे एनर्जी बनी रहेगी।
पीरियड्स के दौरान ब्लीड करने से खून की कमी होती है। इससे भी शरीर में कमजोरी महसूस होती है। खून की कमी के कारण आपके शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन प्रभावित होता है। ऐसे में आप पालक, अनार, दाल, रेड मीट और विटामिन सी युक्त फल और सब्जियों का सेवन करें।
यह भी पढ़ें-आपकी सेहत के बारे में काफी कुछ बताते हैं आपके बाल, जानें कॉमन हेयर प्रॉब्लम्स को दूर करने के आसान नुस्खे

पीरियड्स के दौरान दर्द और फ्लो के कारण नींद प्रभावित होती है। ऐसे में पीरियड्स खत्म होने के बाद 8 घंटे की चैन की नींद लें। इससे आपको बेहतर महसूस होगा।
फ्रूट्स को डाइट का हिस्सा बनाएं जैसे खजूर, अखरोट, बादाम, खाएं। इनमें हेल्दी फैट्स और नेचुरल शुगर होते हैं जिससे आपको एनर्जी महसूस होती है।
मेंटल फिटनेस के लिए आप हर रोज कम से कम 10 से 15 मिनट मेडिटेशन या डीप ब्रीदिंक करें। इससे मूड अच्छा होता है और शरीर में ऑक्सीडन फ्लो बढ़ता है।
यह भी पढ़ें-PCOD से परेशान महिलाएं खान-पान और रूटीन में करें कुछ खास बदलाव, वजन होगा कम और हार्मोन्स भी रहेंगे बैलेंस
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।