बालों से जुड़ी दिक्कतें आजकल काफी आम होती जा रही हैं। कम उम्र में ही बालों का सफेद होना, हेयरफॉल, बालों का पतला और कमजोर होना समेत कई ऐसी चीजें हैं, जो आजकल लोगों को बहुत परेशान कर रही हैं। लंबे-घने बाल पाना आजकल काफी मुश्किल हो गया है। कई बार लाख कोशिशों के बाद भी हेयरफॉल कम नहीं होता है और बालों की ग्रोथ भी बढ़ने का नाम नहीं लेती हैं। क्या आपको पता है कि बालों की अलग-अलग प्रॉब्लम्स के पीछे सेहत से जुड़े कई ऐसे संकेत हो सकते हैं, जिन्हें आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बालों का झड़ना, समय से पहले सफेद होना और पतले होते जाना सेहत के बारे में काफी कुछ कहता है और शरीर में मौजूद कई न्यूट्रिशन्स की कमी का इशारा करता है। कॉमन हेयर प्रॉब्लम्स को दूर करने में एक्सपर्ट के बताए ये घरेलू नुस्खे मदद कर सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
बालों से जुड़ी अलग-अलग प्रॉब्लम्स को दूर कर सकते हैं ये घरेलू नु्स्खे
View this post on Instagram
- अगर आपके बाल पतले और भूरे होते जा रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में कॉपर की कमी है। आप रातभर कॉपर के बर्तन में पानी भरकर रखें और सुबह इसे पिएं।
- अगर आपके बाल बहुत रूखे, कमजोर और बेजान होते जा रहे हैं, तो आपके शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की कमी हो सकती है। एक गिलास पानी में चिया सीड्स डालकर पिएं। इससे आपको फायदा होगा।
- स्कैल्प में बार-बार होने वाली खुजली, शरीर में इंफ्लेमेशन की तरफ इशारा करती है। मिड मील में एक कटोरी अनार के दाने खाने से आपको फायदा हो सकता है।
- जिन लोगों के बाल बहुत अधिक झड़ रहे हैं और बालों की ग्रोथ बिल्कुल रूक गई है, उनका फेरेटिन लेवल कम हो सकता है। आंवला और चुकंदर का जूस पीने से आपको फायदा होगा।
- अगर आपके बाल पतले होते जा रहे हैं, तो यह कोलेजन की कमी का इशारा है। विटामिन-सी से भरपूर चीजों जैसे कीवी, संतरा और नींबू को डाइट में शामिल करें।
यह भी पढ़ें- टूटते-झड़ते बालों से छूटेगा पीछा और मोटी-घनी बनेगी आपकी चोटी, रोजाना पिएं यह देसी जूस
- जिन लोगों के बाल कम उम्र में ही सफेद होने लगते हैं, उनके शरीर में विटामिन-बी12 की कमी हो सकती है। कांजी और विटामिन-बी12 से भरपूर अन्य चीजों को खाने से फायदा मिलेगा।
- स्कैल्प के बहुत अधिक रूखे होने के पीछे ओमेगा-3 की कमी हो सकती है। नारियल को डाइट का हिस्सा बनाएं।
यह भी पढ़ें- Long Hair: आपकी लंबी-घनी जुल्फों पर टिक जाएगी सभी की नजर, बालों में लगाएं यह खास तेल
बालों से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में ये अलग-अलग देसी नुस्खे मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों