Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:28 AM IST

बड़े काम का है यह हरा पत्ता, इन 2 समस्याओं में मिल सकता है फायदा

बेल पत्र की पूजा की जाती है, लेकिन अगर आप ये पत्ते चबाएं तो आपकी कई समस्या दूर हो सकती है। इनमें से दो है कमजोर इम्यूनिटी और डाइजेशन की शिकायत
Updated:- 2024-11-08, 15:02 IST
image

बेलपत्र का नाम तो आप सबने सुना होगा। बेल एक फल है, जिसके पत्ते को बेल पत्र कहा जाता है। हम भारतीयों के बीच बेलपत्र इसलिए लोकप्रिय है क्योंकि इससे भगवान शिव की पूजा की जाती है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि बेलपत्र को खाया भी जा सकता है। जी हां...अगर आप इसे खाली पेट चबाते हैं तो आपको अनगिनत फायदे मिल सकते हैं। लेकिन आज हम आपको इस आर्टिकल में इसके दो जबरदस्त फायदे से रूबरू करा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर जी से

बेलपत्र खाने से क्या होता है?

bael patra leaf for digestion

मजबूत इम्यूनिटी

सेहतमंद रहने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी है। अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं तो समझ जाइए आपकी इम्यूनिटी कमजोर है। ऐसे में आप इस पत्ते को चबाकर इम्यूनिटी में सुधार कर सकते हैं। इसमें विटामिन सी बड़ी मात्रा में पाया जाता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स भी होते हैं जो संक्रमण से लड़ने में आपको सक्षम बनाते हैं। इससे सर्दी,जुकाम,फ्लू और अन्य संक्रमणों से बचाव होता है।

यह भी पढ़ें-पीरियड ब्लड में आते हैं बहुत ज्यादा क्लॉट्स? लाइफस्टाइल में करें ये 10 बदलाव

पाचन को करता है बूस्ट

bael patra leaf for  immunity

अगर आपका डाइजेशन खराब रहता है ,आपको अपच, ब्लोटिंग की समस्या रहती है तो भी आप इस पत्ते को चबा सकते हैं।इसमें नेचुरल एंटी एसिड गुण होते हैं जो पेट में एसिड को नियंत्रित करने में मदद करते है। इससे कब्ज की समस्या भी दूर होती है। यह आंतों को सक्रिय करता है और मल त्याग को बढ़ावा देता है। इसके अलावा यह हार्ट हेल्थ, डायबिटीज और लिवर हेल्थ को फायदा पहुंचाते हैं।

यह भी पढ़ें-हर महीने पीरियड के दिनों में पेट दर्द करता है परेशान? इन 3 घरेलू नुस्खों से मिलेगी राहत


इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।