herzindagi
how to improve sleep quality

आसानी से नहीं आती है नींद तो अपनाएं एक्सपर्ट का ये नुस्खा

नींद और सेहत का बहुत गहरा रिश्ता है। नींद पूरी ना होने पर सेहत खराब होना लगभग तय है। जानिए ऐसे एक्सपर्ट टिप्स, जिनकी मदद से आपकी नींद ना आने की परेशानी पूरी तरह से दूर हो जाएगी। 
Expert
Updated:- 2023-03-15, 15:46 IST

अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी है। अगर रात को हम ठीक से नहीं सो पाते तो हमारी दिनचर्या और सेहत दोनों ही प्रभावित होते हैं। किसी भी व्यक्ति को कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। हमारा खान-पान और लाइफस्टाइल हमारी नींंद को प्रभावित करता है। रात को अगर हम अच्छी और गहरी नींद लेते हैं तो हमारा स्वास्थ्य भी ठीक रहता है और स्किन भी ग्लो करती है। आज के वक्त में नींद ना आना एक आम समस्या बन गई है। कई बार दिन भर थकान होने के बाद भी हम रात को ठीक तरीके से नहीं सो पाते। आज हम आपको एक्सपर्ट के कुछ ऐसे नुस्खे बता रहे हैं जिन्हे अपनाकर आप अपनी इस समस्या को दूर कर सकते हैं। ये जानकारी रुजुता दिवेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है।

सोने का टाइम फिक्स करे

fix sleep time for good sleep

हमें अपने सोने और जागने का टाइम फिक्स करना चाहिए। इससे हमारी बॉडी को उस समय पर सोने की आदत हो जाएगी और हमारी बॉडी क्लॉक भी फिक्स हो जाएगी। अगर आपने तय किया है कि आपको 11 बजे सो जाना है तो उस समय सभी काम बंद करके, अपने फोन को साइड रखकर बिस्तर पर लेट जाएं और सोने की कोशिश करें। आयुर्वेद में भी समय से सोने और जागने का बहुत महत्व बताया है। इससे बीमारियां दूर होती है और पाचन भी सुधरता है।

नीम की पत्तियों या जायफल के पानी से नहाएं

नीम(नीम के फायदे) गुणों की खान है। ये ना केवल इंफेक्शन्स से लड़ने में हमारी मदद करता है बल्कि हमारी इम्यूनिटी भी बूस्ट करता है। जायफल में भी एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। रात को सोने से पहले इनमें से किसी एक या फिर दोनों को गुनगुने पानी में डालकर उससे नहाएं। आपको नींद अच्छी आएगी।

इसे भी पढ़े- यह संकेत बताते हैं कि आपको अब अधिक नींद लेने की है जरूरत

यह विडियो भी देखें

तलवों पर घी की मसाज करें

foot massage for sound sleep

अगर आपको रात को अच्छी नींद चाहिए तो ये भी एक अचूक नुस्खा है। खासकर अगर आपको रात के वक्त गैस या ब्लोटिंग (पेट फूलने की समस्या) होती है तो इसे जरूर ट्राई करें। रात को पैरों के तलवों में घी की मालिश करने से पेट भी ठीक रहता है और एंग्जायटी भी दूर होती है। इससे आपको रात को गहरी नींद आती है और सुबह भी आप तरोताजा महसूस करते हैं।

ये भी पढ़ें- बेहतर नींद के लिए अपनाएं ये 20 उपाय

इसके अलावा भी कुछ ऐसी चीज़े हैं जिनका आप ध्यान रख सकते हैं।

  • अपने डिनर और सोने के समय में 2-3 घंटे का अंतर रखें।
  • सोने के समय से एक घंटे पहले सभी गैजेट्स को साइड कर दें।
  • सोने से पहले हल्दी वाला दूध पिएं।
  • हवादार, ठंडे और अंधेरे कमरे में सोएं।
  • सोने से पहले प्रेयर करें।

इन आसान टिप्स को अपनाकर आप नींद ना आने की समस्या को चुटकियों में दूर कर सकते हैं।

अगर आपको नींद ना आने से जुड़ी समस्या है तो हमें कमेंट्स में बताएं, हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी परेशानी दूर करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको ये जानकारी पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल ना भूलें। साथ ही कमेंट्स के जरिए अपनी राय हमे जरूर बताएं। ऐसे ही और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हरजिदंगी से जुड़े रहें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।