Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:57 AM IST

क्या मेनोपॉज के दौरान कम किया जा सकता है वजन? एक्सपर्ट से जानें

मेनोपॉज के दौरान वेट लॉस करने के लिए आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन कुछ खास टिप्स को फॉलो कर आप वजन घटा सकती हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-07-04, 13:53 IST
does menopause make you lose weight

मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं, जिसका असर वजन भी पड़ता है। मेनोपॉज में होने वाले हार्मोनल बदलावों के चलते महिलाओं को कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। 45-50 साल के बीच महिलाओं में मेनोपॉज देखने को मिलता है। मेनोपॉज के लक्षण महिलाओं में कुछ समय पहले से नजर आना शुरु हो जाते हैं। मेनोपॉज यानी पीरियड्स का अंत, जिसके बाद महिलाएं नेचुरली प्रेग्नेंट नहीं हो सकती हैं। मेनोपॉज के शुरुआती लक्षणों को मेनोपॉज ट्रांजिशन या पेरिमेनोपॉज कहा जाता है और ये कुछ सालों तक चलता है। इस दौरान फैट कोशिकाओं में होने वाले बदलावों की वजह से महिलाओं का वजन अधिक आसानी से बढ़ जाता हैं। क्या इस दौरान वजन कम किया जा सकता है, यह सवाल अक्सर पूछा जाता है। आइए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटीशियन राधिका गोयल दे रही हैं।

क्या मेनोपॉज के दौरान कम किया जा सकता है वजन?

can a female lose weight is menopause

मेनोपॉज के दौरान ज्यादातर महिलाएं वजन बढ़ने की शिकायत करती हैं। वहीं, इस दौरान वेट लॉस करना भी काफी मुश्किल होता है। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि मेनोपॉज में आप वजन घटा ही नहीं सकती हैं। हालांकि इस दौरान वेट लॉस का प्रोसेस काफी धीमा रहेगा क्योंकि मेनोपॉज से शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं जिनका असर मेटाबॉलिज्म पर भी पड़ता है। एक्सपर्ट की मानें तो इस वक्त पर वजन कम करने के लिए आपको न्यूट्रिशन, एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल की जरूरत होगी। साथ ही आपको पेशेंस भी बनाए रखना होगा क्योंकि यह इतना आसान नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- मेनोपॉज के मुश्किल दौर को बनाएं आसान, रखें इन चीजों का ख्याल

मेनोपॉज में वेट लॉस के लिए टिप्स

weight loss in menopause

  • मेनोपॉज के दौरान वजन घटाने के लिए आपको एक्सपर्ट के बताए कुछ टिप्स को फॉलो करना चाहिए।
  • प्रोटीन इनटेक का ध्यान रखें। मसल मास को बनाए रखने के लिए शरीर में प्रोटीन का सही मात्रा में होना जरूरी है। इससे मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है।
  • पानी की मात्रा का ख्याल रखें। आपका हाइड्रेट रहना भी बहुत जरूरी है।
  • डाइट में सब्जियों को अधिक शामिल करें। इससे आपका पेट भरा हुआ रहेगा और कैलोरी इनटेक कंट्रोल में रहेगा।
  • विटामिन डी और कैल्शियम से भरपूर आहार लें। मेनोपॉज के दौरान शरीर में एस्ट्रोजन की मात्रा कम होने लगती है, इसलिए हड्डियों की मजबूती पर ध्यान दें।
  • ओमेगा-3 से भरपूर चीजें खाएं। डॉक्टर की सलाह पर आप ओमेगा-3 सप्लीमेंट्स भी ले सकती हैं। दिल, दिमाग, स्किन, बोन और ज्वॉइंट हेल्थ के लिए यह जरूरी है।
  • पेरिमेनोपॉज के दौरान कई महिलाओं को हैवी ब्लीडिंग होती है। ऐसे में आयरन रिच फूड्स खाएं ताकि शरीर में आयरन की मात्रा सही बनी रहे।

यह भी पढ़ें-मेनोपॉज के दौरान अक्सर महिलाएं कर बैठती हैं इन मिथ्स पर भरोसा

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik, Shutterstock

 

 

FAQ
क्या मेनोपॉज से आपका वजन कम होता है?
मेनोपॉज के दौरान ज्यादातर महिलाओं का वजन बढ़ जाता है। ऐसा हार्मोनल बदलावों की वजह से होता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।