नींबू पानी इस वक्त पिएंगे तो मिलेगा भरपूर फायदा

आज कल नींबू पानी हर किसी के दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि इससे भरपूर फायदा उठाने के लिए इसे पीने का बेस्ट टाइम क्या है? आइए एक्सपर्ट से जानते हैं।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2023-09-29, 11:21 IST
Can I drink lemon water on an empty stomach

Best Time To Drink Lemon Water:नींबू पानी पीने का क्रेज इन दिनों काफी तेजी से चल रहा है। हर कोई नींबू पानी को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहा है। ऐसा करना काफी फायदेमंद भी है। क्योंकि ये सेहत को ढे़र सारे लाभ पहुंचाता है। एक्सपर्ट भी नींबू पानी पीने की सलाह देतो हैं। अक्सर जो लोग वजन घटाते हैं वो सुबह के वक्त खाली पेट नींबू पानी पीते हैं। इससे बॉडी डिटॉक्स होती है, ताजगी भी बनी रहती है और आप हाइड्रेट भी रहते हैं। वहीं अक्सर कुछ लोग खाना खाने के बाद नींबू पानी पीते हैं।

अब सवाल है कि क्या ऐसा करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है? वहीं कुछ लोगों का सवाल होता है कि नींबू पानी पीने का सबसे बेस्ट टाइम क्या होता है? इन सभी सवालों का जवाब दे रही हैं डायटीशियन लवलीन कौर। डायटीशियन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ी जानकारी साझा की है।

नींबू पानी इस वक्त पिएंगे तो मिलेगा भरपूर फायदा (Can I drink lemon water after meal)

time to drink lemon water for skin

एक्सपर्ट कहती हैं कि बॉडी डिटॉक्स और एनर्जी के लिए सुबह के वक्त नींबू पानी पीना सही है लेकिन पाचन और न्यूट्रिशन के लिए खाना खाने के 30 मिनट बाद नींबू पानी पीना सबसे बेस्ट माना जाता है। ऐसा इसलिए कि ये क्योंकि ये डाइजेस्टिव एंजाइम रिलीज करने में मदद करता है। यह अपच और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है जिससे सुबह मल त्यागने में आसानी होती है।इसके अलावा खाना खाने के बाद नींबू पानी पीने से इसमें मौजूद विटामिन सी भोजन से माइक्रो न्यूट्रिएंट्स जैसे आयरन (इन हैक्स की मदद से बढ़ाएं आयरन) को अवशोषित करने में मदद करता है। अगर आपको खून की कमी है तो आप इस वक्त नींबू पानी पी सकते हैं। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार हो सकता है।

यह भी पढ़ें-Expert Tips: रोज नींबू पानी पीने से होंगे ये 5 लाभ

नींबू पानी पीने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं? (Can I drink lemon water on an empty stomach)

good to drink lemon water at night

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP