शहद सदियों से आयुर्वेद औषधि के रूप में जाना जाता है। शहद औषधि के गुणों से भरपूर होता है। शहद में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम सहित कई एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण भी होते हैं। मेडिकल सांइस भी शहद को विटामिन और मिनरल्स का खजाना मानती है। यही वजह है कि घरेलू नुस्खों में इसे फायदेमंद माना जाता है। इम्यून सिस्टम को मजबूत करना हो, वजन कम करना हो, या फिर ब्लड प्रेशर को संतुलित करना हो। शहद की मदद से ऐसे कई रोगों का इलाज किया जाता है। लेकिन आज सवाल है कि क्या व्यस्कों की तरह शिशुओं के लिए भी शहद फायदेमंद है? क्या नवजात शिशुओं को भी खांसी या मसूढ़ों में सूजन जैसी समस्याओं के लिए शहद देना चाहिए? ऐसी ही 5 बीमारियों में शिशुओं के लिए शहद फायदेमंद माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: Monsoon Diet: बारिश के मौसम में रोजाना 1 नाशपाती खाएंगी तो आपकी 5 समस्याएं होगी दूर
शहद को गुणों की खान कहा जाता है। शहद विटामिन प्रदान करने के अलावा शिशुओं की रोग प्रतिरोधक इम्यूनिटी सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। बैक्टीरिया से होने वाली कई बीमारियों से भी दूर रखने में शहद को फायदेमंद माना जाता है। शहद खरीदने के लिए आप यहां क्लिक कर सकती है। इस शहद की कीमत 280 जो आपको यहां 250 रूपए में ही मिल जायेगी।
शहद से डाइजेशन सिस्टम ठीक होने के साथ ही कब्ज और गैस की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। जिन बच्चों का डाइजेशन सिस्टम कमजोर होता है, उन्हें रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ 1 चम्मच शहद के साथ खिलाना चाहिए। शहद बच्चों में होने वाली दस्त से भी राहत दिलाता है।
इसे भी पढ़ें: अपने लाडले को गर्मी की तपिश से सुरक्षित रखना है तो घर में जरूर रखें ये चीजें
शिशुओं में पेट दर्द की शिकायत हमेशा रहती है। शहद इसके लिए सही माना जाता है। बच्चे को अगर पेट में दर्द है तो अदरक के रस के साथ शहद की कुछ बूंदों को मिलाकर देने से बच्चे को इस समस्या में हेल्प मिल सकता है। शहद का इस्तेमाल आप बच्चों के पेट के कीड़ों को निकालने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए केवल शहद में दही मिलाकर रोज सुबह बच्चों को उठते ही पिलाने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं।
यह विडियो भी देखें
शहद में फ्रुक्टोज पाया जाता है, जो बच्चों को जरुरी ऊर्जा प्रदान करता है। बच्चों के शरीर में लंबे समय में फ्रुक्टोज रहकर बच्चों को जरूरी ऊर्जा प्रदान करता है। शहद में कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स और अमिनो एसिड्स पाए जाते हैं, जो बच्चे के विकास में मददगार सबित होते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।