Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:28 PM IST

गर्मियों में बालों की देखभाल कैसे करें? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

गर्मियों में बाल अक्सर चिपचिपे हो जाते हैं। इस मौसम में बालों का झड़ना भी काफी आम है। ऐसे में इस समय पर खान-पान से लेकर हेयर केयर तक कई जरूरी बदलाव करने चाहिए, ताकि हेयर फॉल कम हो और बाल मजबूत बने रहें।
Updated:- 2026-05-10, 00:00 IST
image

अगर आपको लगता है कि हेयर फॉल केवल गलत हेयर केयर की वजह से होता है, तो ऐसा नहीं है। हेयर फॉल के पीछे कई वजह हो सकती हैं। मौसम और शरीर की प्रकृति का असर भी हमारे बालों की सेहत पर होता है। आयुर्वेद की मानें तो हेयर हेल्थ का सीधा रिश्ता पित्त से होता है। गर्मियों में काफी महिलाओं को अधिक हेयर फॉल होता है और इसकी वजह पित्त की अधिकता भी हो सकती है। कई बार महिलाएं इसे दूर करने के लिए शैंपू बदलती हैं, लेकिन इसका कुछ खास असर नहीं दिखता है। असल में मौसम के हिसाब से आपको खान-पान से लेकर बालों की देखभाल करने तक की आदतों में काफी बदलाव करने चाहिए, ताकि बाल मजबूत बनें और गर्मियों में भी हेयर फॉल कम हो। चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं कि आपको गर्मी के मौसम में कैसे बालों की देखभाल करनी है। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

गर्मियों में इन टिप्स से करें बालों की देखभाल

hair health boosting powder to improve hair growth and iron level

  • इस समय पर गीले बालों को टाइट न बांधें। इससे हीट और मॉइश्चर ट्रैप हो जाता है और बालों की जड़े कमजोर होने लगती हैं। इससे फंगल स्कैल्प इंफेक्शन हो सकता है।
  • गर्मियों में कॉपर की कमी और डिहाइड्रेशन हेयर फॉल को बढ़ा सकता है। ऐसे में कॉपर के सोर्स जैसे काली किशमिश, खजूर और तिल के बीज को डाइट में शामिल बार-बार शैंपू करने की जगह स्कैल्प की हीट को कम करने के लिए कूलिंग हर्ब्स और फूड्स को डाइट में शामिल करें। बालों को ज्यादा धोने से स्कैल्प का नेचुरल ऑयल कम हो सकता है और ड्राईनेस बढ़ सकती है।
  • अगर आपको लगता है कि गर्मियों में स्कैल्प में ऑयल बढ़ जाता है, तो हैवी कंडीशनर को सीधे जड़ों पर न लगाएं।
  • आयुर्वेदिक हर्ब्स जैसे भृंगराज, ब्राह्मी और आंवला को डाइट में शामिल करें। इससे न केवल बालों की जड़े मजबूत होती हैं, बल्कि स्कैल्प को ठंडक मिलती है।

यह भी पढ़ें- शरीर की गर्मी कम कर सकते हैं ये 10 रुपये के बीज, अंदर से रखेंगे AC जैसा कूल

hair oil for long and thick hair

  • देर से सोने से पित्त बढ़ सकता है और इससे समय के साथ बाल कमजोर होने लगते हैं। आयुर्वेद का कहना है कि रात के वक्त शरीर खुद को नेचुरली रिपेयर करता है, जो हेयर हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है।
  • लंबे समय तक कब्ज और एसिडिटी रहने की वजह से भी बाल झड़ने लगते हैं। ऐसे में इसे कम करने के लिए डाइट में बदलाव जरूरी है, ताकि डाइजेशन दुरुस्त रहे।
  • आयुर्वेद के हिसाब से, लकड़ी के कंघे का इस्तेमाल बेहतर रहता है। सीजनल फ्रूट्स के डाइट में शामिल करें। इनमें वॉटर कंटेट ज्यादा होता है, जो गर्मियों में बालों को हेल्दी रखता है।

 

यह भी पढ़ें- Mother’s Day Special: बढ़ती उम्र में मां की सेहत का खास ख्याल रखेंगे ये भीगे Superfoods

 

गर्मियों में एक्सपर्ट की सलाह को ध्यान में रखते हुए बालों की देखभाल करें। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।

अगर आपको यह अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।