Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:16 AM IST

होली के आस-पास खिलने वाले इस फूल को आयुर्वेद में माना गया है गुणों की खान, ऐसे करें इस्तेमाल

पलाश के फूलों को आयुर्वेद में गुणों की खान माना गया है। ये कई तरह के इंफेक्शन और बीमारियों को दूर करने के काम आते हैं। इनके फायदे और इस्तेमाल का तरीका एक्सपर्ट से जानें।
Updated:- 2024-03-28, 19:18 IST
palash flower health benefitx

हर मौसम में अलग-अलग तरह के फल और सब्जियां बाजार में मिलती हैं। आयुर्वेद के अनुसार, सेहतमंद रहने के लिए मौसमी फलों और सब्जियों को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। सिर्फ फल और सब्जियां ही नहीं, मौसम के हिसाब से खिलने वाले फूल भी सेहत का खजाना होते हैं। ऐसा ही एक फूल है पलाश का फूल। यह फूल होली के आस-पास खिलता है और लगभग 2 महीने के लिए ही नजर आता है। पलाश के फूलों को आयुर्वेद में गुणों की खान माना गया है। ये कई तरह के इंफेक्शन और बीमारियों को दूर करने के काम आते हैं। इन फूलों के गुण, इन्हें इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं। 

आयुर्वेद के अनुसार पलाश के फूलों के फायदे (What is the use of Palash in Ayurveda)

palash flower ayurvedic uses

  • पलाश के फूल होली के आस-पास खिलते हैं और इन्हें आयुर्वेद में गुणकारी माना गया है।
  • इनकी प्रकृति ठंडी होती है और ये कफ, पित्त और ब्लड से जुड़े डिसऑर्डर दूर करने का काम करते हैं।
  • यूरिन इंफेक्शन को दूर करने में भी ये मदद करते हैं।
  • किसी भी तरह के स्किन डिजीज को दूर करने में ये फायदेमंद हैं।
  • इसमें  रोगाणुरोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो लिवर के लिए फायदेमंद होते हैं।
  • पलाश के फूल में एक एसट्रिनजेंट गुण पाए जाते हैं। इससे पेट की दिक्कतें दूर होती हैं।

पलाश के फूलों को इस्तेमाल करने का तरीका (Palasha Herb Health benefits)

palash flower ayurvedic benefits

  • पलाश के फूलों को 5 मिनट के लिए उबालें, अब इसे छान लें।
  • एसिडिटी, मुंह में कड़वाहट और सिरदर्द को दूर करने के लिए इस पानी को पिएं।
  • आप पलाश का शर्बत भी बना सकती हैं।
  • पलाश के फूलों को उबालकर इस पानी से नहाने से स्किन इंफेक्शन्स दूर होते हैं।
  • एग्जीमा, फंगल इंफेक्श और स्किन रैशेज में दूर करने लिए इस पानी से नहाना चाहिए।
  • इसका पेस्ट स्किन पर लगाने से स्किन पिगमेंटेनशन दूर होती है।
  • पलाश के फूल से सिंकाई करने से यूरिन पास करते वक्त होने वाले दर्द को कम किया जा सकता है।

 यह भी पढ़ें- सेहत का खजाना है मोरिंगा, इस तरह खाने से मिलेगा ज्यादा फायदा

यह भी पढ़ें- आयुर्वेद में गिलोय को माना जाता है अमृत, यह है खाने का सही तरीका

 

पलाश के फूल आयुर्वेद में बहुत फायदेमंद माने गए हैं। इन्हें एक्सपर्ट के बताए तरीकों से लेकर आप पूरा फायदा पा सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।