तनाव ने छीन ली है चेहरे की मुस्कुराहट? रोज सुबह-शाम पिएं इन 2 चीजों की चाय

मुझे...आपको...हम सभी को किसी न किसी बात का स्ट्रेस तो जरूर है। कभी ऑफिस के टारगेट का...कभी रिलेशनशिप का...कभी बॉस की डांट का..कभी आगे बढ़ने का तो कभी जिंदगी की उलझनों का...स्ट्रेस न चाहते हुए भी हमारी जिंदगी में शामिल ही रहता है। यूं तो जब भी कोई तनाव में होता है, हम उससे यहीं कहते हैं कि स्ट्रेस मत लो..स्ट्रेस लेने से कुछ बदल थोड़े न जाएगा। लेकिन, असल में यह हमारे हाथ में नहीं होता है। तनाव की वजह से शरीर में कई समस्याएं होने लगती हैं। तनाव, चिड़चिड़ापन और एंग्जायटी को कम करने के लिए, कई हर्ब्स कारगर हैं। एक्सपर्ट की बताई इन 2 चाय को डाइट का हिस्सा बनाकर, आप स्ट्रेस को दूर भगा सकती हैं। स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल को कम करने में ये दोनों चाय कारगर हैं। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
स्ट्रेस हार्मोन को कम करने के लिए पिएं तुलसी की चाय

- तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसकी चाय पीने से स्ट्रेस दूर होता है।
- अगर आप रोज तुलसी की चाय का सेवन करेंगी, तो इससे शरीर में कोर्टिसोल का लेवल कम हो सकता है।
- तुलसी के पत्तों में मौजूद एंटी-स्ट्रेस गुण, तनाव और चिड़चिड़ेपन को कम करने में मदद करते हैं।
- इसकी चाय पीने से हार्ट हेल्थ भी अच्छी होती है और नींद आने में भी मदद मिलती है।
- मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी-खांसी और जुकाम को दूर करने में भी यह चाय कारगर है।
- एक कप पानी में 4-5 तुलसी की पत्तियों को डालकर अच्छे से उबालें
- इसे छानकर पिएं।
- आप इसे दिन में किसी भी वक्त पी सकती हैं।
- इसे सुबह पीना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
- आप अश्वगंधा और तुलसी को मिलाकर भी चाय बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें- स्ट्रेस का पीरियड्स पर क्या असर होता है?
तनाव को दूर भगा सकती है अश्वगंधा की चाय

- तनाव को कम करके, अच्छी नींद लाने में अश्वगंधा की चाय मदद कर सकती है।
- अश्वगंधा में एंटी-स्ट्रेस गुण मौजूद होते हैं। इसकी चाय पीने से शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल का लेवल कम होता है।
- इसकी चाय, दिमाग को शांत करती है। साथ ही, चिंता और एंग्जायटी को दूर करती है।
- इस चाय को पीने से नींद भी अच्छी आती है। जिन लोगों को नींद आने में मुश्किल होती है, उन्हें इसे डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
- शाम या रात के वक्त अश्वगंधा की चाय पीने से थकान भी दूर होती है।
- अश्वगंधा को एडाप्टोजेन भी कहा जाता है। इसकी चाय पीने से तनाव कम होता है।
- इसकी चाय बनाने के लिए, आधा चम्मच अश्वगंधा पाउडर को 2 कप पानी में उबालें।
- इसे आधा रह जाने पर छान लें।
- इसे शाम को या रात को सोते वक्त पीना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
यह भी पढ़ें- तनाव को दूर कर मन को शांत रखते हैं ये 2 योगासन
तनाव दूर करने के लिए, इन 2 चाय को डाइट का हिस्सा बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।