मटके जैसा पेट करना है कम? सुबह उठते ही करें ये 5 काम

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-06-30, 15:08 IST
आजकल बेली फैट की समस्या हर किसी को है। कुछ लोगों का पेट मटके जैसा बाहर निकल आता है। आइए जानते हैं, इस कम करने के बेहतरीन उपाय  
image
image

हम में से अधिकतर लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं। पेट की चर्बी सबसे ज्यादा परेशान करती है। शरीर देखने में ही खराब लगता है। पेट देखकर ऐसा लगता है कि जैसे कोई मटका लटक रहा हो, अगर कपड़े टाइट हो, तो यह और भी भद्दा लगता है। वजन बढ़ा हुआ चलता है, लेकिन पेट अगर ऐसा दिखे तो शर्मिंदगी होने लगती है। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं। आपका पेट भी मटके जैसा लटक गया है, तो चिंता मत कीजिए, हम आपको एक्सपर्ट के बताए 5 ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिससे आपको फायदा हो सकता है। चलिए इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट काजल अग्रवाल से जानते हैं।

मटके जैसा पेट कम करने के 5 शानदार उपाय

सुबह उठते ही 1 कप गुनगुने पानी में 1 चम्मच दालचीनी मिलाएं और पी लें। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है और भूख कंट्रोल होती है। इससे फैट स्टोरेज धीमा होता है।

इसके बाद आप एक पावर ब्रेकफास्ट लें। ब्रेकफास्ट में आप ग्रीक योगर्ट के साथ चिया सीड्स मिलाकर खाएं। यह एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट है। ये फूड्स हमारे शरीर के glp1 हार्मोन को एक्टिव करते हैं, जो भूख को काम करता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। इसमें प्रोटीन फाइबर और हेल्दी फैट से सब कुछ एक साथ होता है, जो ओवरऑल हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है।

यह भी पढ़ें-पेट की जिद्दी चर्बी कम करने के लिए रोज 10 मिनट करें यह योगासन

सुबह-सुबह ब्रेड, बिस्किट, शक्कर वाली चाय को टाटा बाय-बाय कहें। शुगर लेने से शरीर फैट बर्निंग मोड़ से बाहर आ जाता है। इसे रोक कर आप फैट को एनर्जी में बदलने का काम जारी रख सकती हैं।how-to-get-rid-of pot-belly-

सुबह सबसे पहले आप प्रोटीन लेने की कोशिश करें। कम से कम 30 ग्राम। इसमें आप अंडा, पनीर, प्रोटीन शेक ले सकती हैं। इससे कोर्टिसोल हार्मोन बैलेंस रहता है। मेटाबॉलिज्म तेज होता है और दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

सुबह हल्की धूप 10 मिनट जरूर लें। इससे बॉडी का क्लॉक रिसेट होती है फैट बर्निंग हार्मोन एक्टिव होते हैं।

यह भी पढ़ें-Belly Fat: बेली फैट को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार टिप्स

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।


Image Credit:Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP