पेट की चर्बी नहीं हो रही है टस से मस? आज से ही इन 5 बातों पर दीजिए ध्यान; कुछ हफ्तों में मिल सकती है पतली कमर

अगर लाख कोशिशों के बाद भी आपका जिद्दी बेली फैट टस से मस नहीं हो रहा है, तो सबसे पहले आप ये समझ लीजिए कि ऐसा सिर्फ आपके साथ नहीं, बल्कि कई महिलाओं के साथ होता है। असल में पेट की चर्बी के पीछे सिर्फ गलत खान-पान नहीं, बल्कि हार्मोनल इंबैलेंस और तनाव समेत कई कारण हो सकते हैं इसलिए लटकती तोंद को अंदर करने के लिए आपको खान-पान को सही करने के अलावा और भी कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। कई बार लड़कियों के लगता है कि खाना-पीना छोड़ने से आपका पेट अंदर हो जाएगा, लेकिन सिर्फ इतना काफी नहीं है। पेट, कमर, हिप्स और जांघों के आस-पास जमा फैट सिर्फ कैलोरी की वजह से नहीं, बल्कि आमतौर पर हार्मोनल इंबैलेंस के कारण होता है। इसे कम करने में एक्सपर्ट के बताए ये 5 टिप्स मदद कर सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
बेली फैट को कम करने के लिए एक्सपर्ट की बताई 5 बातों पर दें ध्यान
View this post on Instagram
- एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपके पेट, कमर, जांघों और हिप्स के आस-पास फैट जमा हो रहा है, तो आपका एस्ट्रोजन अधिक और प्रोजेस्टेरोन कम हो सकता है। ऐसे में शरीर के निचले हिस्से में फैट जमना शुरू हो जाता है।
- इसके लिए आपको सबसे पहले एस्ट्रोजन को बैलेंस करना होगा। डाइट में क्रूसिफेरस सब्जियां और हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक,मेथी, ब्रॉकली, गोभी और पत्तागोभी को शामिल करें ताकि एस्ट्रोजन कम हो सके। प्लास्टिक और आर्टिफिशियल खुशबू का इस्तेमाल कम करें।
- लिवर शरीर में मौजूद अतिरिक्त हार्मोन को कम करता है। एल्कोहल, जंक फूड और टॉक्सिन्स इस प्रोसेस पर असर डालते हैं। हाइड्रेशन, नींबू-पानी का सेवन, फाइबर से भरपूर हेल्दी मील्स लिवर हेल्थ को सुधार सकते हैं।
यह भी पढ़ें- मेरा वजन कम हो रहा है, पर पेट की चर्बी नहीं; क्या करूं?

- हेल्दी गट, अतिरिक्त एस्ट्रोजन को बाहर निकालने में मदद करता है। फ्लैक्स सीड्स, चिया सीड्स, साबुत अनाज और सब्जियों को डाइट का हिस्सा बनाएं। इनमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है। प्रोबायोटिक्स जैसे छाछ, दही और फर्मेंटेड फूड्स खाएं।
- स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल को मैनेज करें। क्रॉनिक स्ट्रेस हार्मोनल इंबैलेंस को और खराब करता है और फैट स्टोरेज बढ़ाता है। योगा, मेडिटेशन, वॉकिंग और डीप ब्रीदिंग से कोर्टिसोल मैनेज हो सकता है।
- स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें। इसे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और फैट लॉस होता है।
यह भी पढ़ें- PCOD की वजह से मटके की तरह हो गया है पेट, तो इन आसान तरीकों से कम करें बेली फैट
बेली फैट को कम करने में एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स मदद कर सकते हैं। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।