खांस-खांसकर छिल गया है गला और सीने में जमा बलगम कर रहा है परेशान, तो हल्दी के ये 3 नुस्खे आजमाएं

सर्दी-खांसी और जुकाम, ठंड के मौसम में काफी आम रहता है। खासकर, जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें गिरते पारे और सर्द हवाओं के बीच ये दिक्कतें ज्यादा परेशान करती हैं। कफ और कोल्ड होने पर हर बार एंटीबायोटिक्स का सहारा लेना भी सही नहीं है। ऐसे में कई घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं। अगर खांस-खांसकर आपका गला छिल गया है और सीने में जमे बलगम की वजह से सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है, तो आपको अपनी रसोई का रूख करना चाहिए और हल्दी के कुछ खास उपाय आजमाने चाहिए। हल्दी औषधीय गुणों की खान है और इसे कुछ खास तरीकों से इस्तेमाल करने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी और सर्दी-खांसी में भी राहत मिलेगी। चलिए इन नुस्खों के बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
हल्दी के पानी से गरारे

- हल्दी एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। इसमें कर्क्यूमिन होता है। यह इम्यूनिटी मजबूत करती है और शरीर को इंफेक्शन्स से लड़ने और बचने की ताकत देती है।
- आपको 1 गिलास पानी में आध टीस्पून हल्दी और चुटकी भर सेंधा नमक डालना है। इससे आपको दिन में 2-3 बार कम से कम 30 बार गरारे करने हैं।
- इससे इंफ्लेमेशन कम होता है, गले की खराश दूर होती है और इंफ्लेमेशन भी कम होता है। इससे आपकी खांसी कुछ दिनों में ठीक हो सकती हैं।
हल्दी वाला दूध पिएं

- अगर आपको सर्दी-जुकाम है या आप ठंड के मौसम में इससे बचना चाहते हैं, तो रात को सोते समय हल्दी वाला दूध पिएं।
- आपको 1 गिलास गर्म दूध में आधा टीस्पून हल्दी और चुटकी भर काली मिर्च मिलानी है। इसमें आधा टीस्पून घी भी डालें। इसे सोने से पहले पिएं। सीने में जमा बलगम आसानी से बाहर निकलेग और खांसी दूर होगी।
- यह कफ को कम करने, इम्यूनिटी को मजबूत करने और शरीर को ताकत देने का काम करता है।
यह भी पढ़ें- गले की खराश और सीने के बलगम को कम करने में रामबाण है अदरक, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल
हल्दी, शहद और काली मिर्च खाएं
- ये तीनों ही चीजें बलगम और खांसी को कम करने में रामबाण की तरह काम करती हैं।
- आधा टीस्पून हल्दी में एक टीस्पून शहद और चुटकी भर काली मिर्च मिलाएं। इस मिक्चर को दिन में 2-3 बार चाटें।
- सीने में जमा बलगम कुछ ही दिनों में कम होगा और आसानी से आप खांसी से राहत पा सकेंगी। इससे गले का दर्द भी कम होता है।
सर्दी-खांसी दूर करके इम्यूनिटी मजबूत करने में हल्दी मदद कर सकती है। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।