Knee Pain Oil: घुटनों का दर्द नहीं हो रहा कम? इन 3 चीजों से बना तेल देगा तुरंत राहत

क्या आप भी घुटनों या जोड़ों के दर्द से परेशान हैं? सीढ़ियां चढ़ते-उतरते दर्द बढ़ जाता है या सुबह उठते ही अकड़न महसूस होती है? ऐसे में दवाइयों के साथ नेचुरल और असरदार घरेलू उपाय भी जरूर ट्राई करें। यह तेल सिर्फ 3 चीजों से बना है, बल्कि दादी-नानी मां के समय से दर्द और सूजन को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। इस तेल को बनाने के तरीके और इसमें मौजूद चीजों के फायदे के बारे में हमें हमें नेचुरोपैथी फिजिशियन डॉ. नवनीत कौर भाटिया (डॉ. क्युर्स होलिस्टिक हेल्थकेयर, फरीदाबाद) बता रही हैं। अगर लाख कोशिशों के बावजूद बदलते मौसम में घुटनों और जोड़ों का दर्द आपको भी सता रहा है, तो इन 3 चीजों से बने तेल को जरूर ट्राई करें।
दर्द भगाने वाले तेल की सामग्री
- लहसुन- 4 कली
- सरसों के बीज- 1 बड़ा चम्मच
- अरंडी का तेल- 5 बड़े चम्मच
दर्द भगाने वाला तेल कैसे बनाएं?
- अरंडी के तेल को हल्का गर्म करें।
- इसमें लहसुन और सरसों के बीज डालकर कुछ मिनट पकाएं।
- ठंडा होने पर छान लें।
- हल्का गुनगुना करके घुटनों या दर्द वाले हिस्से पर 5-10 मिनट तक मसाज करें।
- अच्छे रिजल्ट के लिए इसे रोज या हफ्ते में 4-5 बार इस्तेमाल करें।
दर्द भगाने वाला कब करें इस्तेमाल?
इस तेल को आपको रात को सोने से पहले लगाने से ज्यादा फायदा मिलता है। इससे मसल्स रिलैक्स होती हैं और सुबह दर्द कम महसूस होता है।
तेल में मौजूद चीजों के फायदे
इन तीनों चीजों के कॉम्बिनेशन से ऐसा नेचुरल तेल तैयार होता है, जो दर्द, सूजन और अकड़न से राहत दे सकता है।

लहसुन
- लहसुन में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन और दर्द को कम करते हैं।
- यह जोड़ों की जकड़न को भी धीरे-धीरे कम करता है और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है।
- लहसुन मसल्स को रिलैक्स करने में मदद करता है।
सरसों के बीज
- सरसों के बीज शरीर में गर्माहट पैदा करते हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है।
- इससे मसल्स रिलैक्स होती हैं और दर्द में राहत मिलती है।
- रेगुलर इस्तेमाल से सूजन और अकड़न कम होती है।
अरंडी का तेल
- अरंडी का तेल त्वचा के अंदर तक जाकर सूजन कम करता है।
- जोड़ों को लुब्रिकेट करता है, जिससे मूवमेंट आसान होती है।
- इसे रेगुलर इस्तेमाल करने से ड्राईनेस कम होती है, दर्द में राहत मिलती है और जोड़ों की फ्लेक्सिबिलिटी बेहतर होती है।
दर्द भगाने वाले तेल के फायदे
- घुटनों और जोड़ों के दर्द में राहत देता है।
- सूजन और अकड़न को कम करता है।
- ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।
- मसल्स को रिलैक्स करता है।
- दर्द को नेचुरल तरीके से कम करता है।
यह भी पढ़ें- दिनभर बैठे रहने से अकड़ जाती है कमर और घुटनों का दर्द करता है परेशान? इस देसी नुस्खे से मिलेगा आराम
आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि ज्यादा गर्म तेल इस्तेमाल न करें। अगर स्किन सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट करें। यह उपाय सपोर्टिव है, तेज दर्द में डॉक्टर की सलाह जरूर लें। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।