दिनभर बैठे रहने से अकड़ जाती है कमर और घुटनों का दर्द करता है परेशान? इस देसी नुस्खे से मिलेगा आराम

आयु्र्वेद में बताया गया है कि हेल्दी बॉडी के लिए शरीर में वात,पित्त और कफ का बैलेंस बहुत जरूरी है। लेकिन, आजकल कई कारणों से लोगों के शरीर में इन दोषों का इंबैलेंस हो जाता है। इसकी वजह से कई दिक्कतें हो सकती हैं। शरीर में वात बढ़ने पर जोड़ों में दर्द और अकड़न महसूस होती है। अगर आपको अक्सर पीठ या घुटनों में दर्द और जोड़ों में अकड़न महसूस हो, तो संभावना है कि आपको शरीर में वात बढ़ा हुआ है। इस तरह के दर्द को कम करने में ये आयुर्वेदिक गोलियां मदद कर सकती हैं। ये गुणों से भरपूर हैं और इन्हें बनाना भी बहुत आसान है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
पीठ और घुटनों के दर्द को कम कर सकती हैं ये आयुर्वेदिक गोलियां
View this post on Instagram
- एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपको सीढ़ियां चढ़ते समय घुटनों में दर्द होता है, जोड़ों में अकड़न महसूस होती है और दिनभर पीठ में दर्द बना रहता है, तो आपको इन आयुर्वेदिक एंटी-इंफ्लेमेटरी गोलियों को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
- इनसे शरीर में वात बैलेंस होता है, घुटनों, कमर और जोड़ों का दर्द कम होता है। इससे वात दोष कम होता है, सर्कुलेशन और डाइजेशन में सुधार होता है। यह जोड़ों और टिश्यूज को डिटॉक्स करता है और हड्डियों को मजबूती देता है।
- घी, जोड़ों और टिश्यूज को अंदर से लुब्रिकेशन देता है। इससे ड्राईनेस कम होती है और जोड़ों को मजबूती मिलती है।
- गुड़, आयरन और मिनरल्स से भरपूर होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन में होता है, शरीर को गर्माहट मिलती है और वात बढ़ने की वजह से जोड़ों में होने वाली अकड़न कम होती है।
- सौंठ में एंटी-इंफ्लेमेटरी और डाइजेशन को सुधारने वाले गुड़ पाए जाते हैं। इससे जोड़ों का दर्द कम होता है और वात दोष भी बैलेंस होता है।
- काली मिर्च का पाउडर, शरीर में न्यूट्रिएंट्स के अब्जॉर्बशन को बढ़ाती है। इससे इंफ्लेमेशन कम होता है और शरीर में वात भी कम होता है।
- अजवाइन डाइजेशन को सुधारती है, गैस कम करती है, शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है और जोड़ों की अकड़न कम करती है।
यह भी पढ़ें- बीमारी में कमर दर्द ने है जकड़ा? ये तरीके दिला सकते हैं राहत
घर पर कैसे तैयार करें आयुर्वेदिक एंटी-इंफ्लेमेटरी गोलियां?

- एक टीस्पून घी को हल्का गर्म करें।
- इसमें 1 टेबलस्पून गुड़ का पाउडर मिलाएं और इसे धीमी आंच पर पिघलने दें।
- अब इसमें 1 टीस्पून सौंठ और चौथाई टीस्पून काली मिर्च का पाउडर मिलाएं।
- इसमें 1 टीस्पून अजवाइन का पाउडर डालें।
- अब सब चीजों को अच्छे से मिलाकर इनकी छोटी-छोटी गोलियां बनाएं।
- इसे एक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर लें और रोज 1 गोली खाएं।
यह भी पढ़ें- 50 की उम्र में घुटनों का दर्द की वजह से चलना-फिरना हो गया है मुश्किल? नानी मां के बताए इस तेल से रोजाना कीजिए मालिश
कमर और घुटनों के दर्द को दूर करने में यह देसी नुस्खा मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।