Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:30 AM IST

गर्मियों में बगल से आने वाली बदबू को दूर करेंगे ये आयुर्वेदिक उपाय

गर्मियों में पसीने के कारण, कई बार बगल से बदबू आने लगती है। इसे दूर करने के लिए, आपको क्या खाना है और किस चीज से नहाना है, इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानिए।  
Updated:- 2024-06-07, 15:49 IST
ayurvedic solutions for smelly underarms

बगल से बदबू आना एक आम समस्या है, जो लोगों को परेशान करती है। खासकर, गर्मियों में यह दिक्कत काफी बढ़ जाती है। गर्मी के मौसम में पसीना अधिक आता है और इसके कारण, बगल से दुर्गंध आने लगती है। आर्मपिट से आने वाली स्मैल कई बार शर्मिंदगी का कारण भी बनती है। अक्सर लोग, इस स्मैल को दूर करने के लिए, डिओडोरेंट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, केमिकल वाले डिओ भी स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं। आयु्र्वेद के अनुसार, अंडरआर्म से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए क्या पीना चाहिए, क्या लगाना चाहिए और किस चीज से नहाना चाहिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी, आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है और उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।

नीम के पानी से नहाएं

neem leaves bath benefits

नीम स्किन इंफेक्शन से छुटकारा दिलवाने के लिए बहुत अच्छा है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ये स्किन पर होने वाले दानों को दूर करता है। नीम के पानी से नहाने से आपको बगल की दुर्गंध से राहत मिल सकती है। पानी में कुछ नीम की पत्तियां डालकर रख दें और इसे रातभर छोड़ दें। सुबह उठकर इस पानी से नहाएं। आपको बगल की बदबू और स्किन इंफेक्शन्स व एलर्जी से छुटकारा मिलेगा।

चंदन का पेस्ट लगाएं

एक्सपर्ट के मुताबिक, बगल से आने वाली दुर्गंध को दूर करने के लिए, आपको चंदन और गुलाबजल  का पेस्ट बगल में लगाना चाहिए। बगल को रोजाना साफ करें। इसके साथ ही, चंदन और गुलाबजल का पैक बनाकर इसे बगल पर लगाएं। आपको 2 चम्मच चंद पाउडर में, जरूरत के अनुसार गुलाबजल मिलाकर इसका एक पेस्ट बनाना है। इसे नहाने से कुछ मिनट पहले, बगल में लगाएं और फिर इसे नहाते वक्त धो लें। इससे बगल में डेड स्किन सेल्स जमा नहीं होंगी और बैक्टीरिया को पनपने का मौका नहीं मिलेगा। इससे अंडरआर्म का कालापन भी दूर होगा।

मुलैठी की चाय पिएं

mulethi tea for bad body odour

मुलैठी में मौजूद फ्लेवोनोइड्स और कूमारिन स्किन व सांसों से आने वाली बदबू को दूर करते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं। यह पसीने के कारण, पनपने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करती है। इसे पीने से शरीर से आने वाली बदबू से राहत मिलेगी। दिन में 1 बार इस चाय को पिएं।

यह भी पढ़ें- सेहत से जुड़े कई राज खोलता है आपका पसीना

गर्मियों में बगल से आने वाली बदबू को दूर करने में ये आयुर्वेदिक उपाय आपकी मदद करेंगे। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह भी पढ़ें- बगल की बदबू और पसीने को दूर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।