Priyanka Chopra Bridal Makeup: कुछ इस तरह से होगा प्रियंका का ब्राइडल मेकअप, आर्टिस्ट ने दिए हिंट्स

लोगों को हमेशा से क्रेज रहा है बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस को रियल ब्राइड बनते देखने का। हालही में हुई दीपिका पादुकोण की शादी में भी सभी यह देखना चाहते थे कि दीपिका पादुकोण कैसी दिख रही हैं। वहीं अब प्रियंका चोपड़ा की शादी हैं तो उनके फैंस उनका ब्राइडल लुक देखने का बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का मेकअप बॉलीवुड इंडस्ट्री के जानेमाने मेकअप आर्टिस्ट मिक्की कॉन्ट्रेक्टर करने वाले हैं। मिक्की इसके लिए 30 नवंबर को जोधपुर भी पहुंच गए हैं। HerZindagi.com के साथ खास बातचीत में मिक्की ने बताया कि वह प्रियंका का ब्राइडल मेकअप कैसा करेंगे।

प्रियंका चोपड़ा को कुछ इस तरह तैयार करेंगे मिक्की कॉन्ट्रैक्टर
Herzindagi.com को दिए इंटरव्यू में मिक्की ने बताया कि प्रियंका उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं और आपनी दोस्त का ब्राइडल मेकअप करने में उन्हें बहुत खुशी हो रही है। अब तक बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस को ब्राइडल लुक दे चुके हैं। इतना ही नहीं असल जिंदगी में भी मिक्की कॉन्ट्रैक्टर कई एक्ट्रेसेस का ब्राइडल मेकअप कर चुके हैं। मिक्की बताते हैं, 'प्रियंका को बेहद खास लुक दिया जाएगा और वह दुनिया की सबसे खूबसूरत ब्राइड लगेंगी।'
Read More: जानिए कैसे होंगे प्रियंका चोपड़ा वेडिंग शूज,पैरिस से की है वेडिंग शॉपिंग
View this post on Instagram
मिक्की कॉन्ट्रैक्टर के मेकअप टिप्स
- मेकअप करने से पहले सबसे पहले अपनी स्किन को अच्छी तरह से मॉइश्चराइज कर लें। मॉइश्चराइजिंग से आपकी स्किन पर जब फाउंडेशन लगाया जाएगा तो वह काफी स्मूदली एप्पलाई हो जाएगा।
- फाउंडेशन का कलर टोन आपके स्किन टोन से एक लेवल कम होना चाहिए क्योंकि इससे अपके चेहरे पर नेचुरल लुक आता है। ज्यादा फेयर दिखने की चाहत में कभी भी अपने स्किन टोन ज्यादा फेयर टोन का फाउंडेशन न लगाएं।
Read More: अपने पति निक जोनस से ज्यादा कमाती हैं प्रियंका चोपड़ा, जाने कौन कितना है अमीर
- अगर आपकी आंखें छोटी हैं तो उसे हाइलाइटर से बड़ा दिखाया जा सकता है। मगर हाइलाइटर को बहुत अच्छे से मेकअप के साथ ब्लैंड करना चाहिए। जो ऐसा नहीं करते वह काफी ऑड दिखाई पड़ते हैं।
- चेहरे की कॉन्टोरिंग जरूर करनी चाहिए इसके लिए नीग्रो कलर्स का इस्तेमाल करने की जगह ब्राउन ब्लशन का यूज भी किया जा सकता है।
ऐश्वर्या राय बच्चन का भी किया था ब्राइडल मेकअप
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस कही जाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी के वक्त भी मिक्की ने ही उनका ब्राइडल मेकअप किया था। ऐशर्या को मिक्की ने बेहतरीन साउथ इंडियन ब्राइडल लुक दिया था जबकि प्रियंका को वह रॉयल लुक देंगे।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।