Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:34 AM IST

बिना जिम और डंबल भी कर सकती हैं चेस्ट एक्सरसाइज, जानें कैसे

चेस्ट एक्सरसाइज करने के लिए अक्सर हम डम्बल या मशीन का सहारा लेते हैं। हालांकि, इक्विपमेंट के बिना भी आप इन चेस्ट एक्सरसाइज को कर सकती हैं। जानिए इस लेख में।
Updated:- 2025-01-11, 13:59 IST
 how to do chest exercise without dumbbell or gym equipment

खुद को चुस्त व तंदरुस्त रखने के लिए हम सभी जिम जाना पसंद करते हैं। जिम में हम सभी कई तरह की एक्सरसाइज करते हैं, जिसमें चेस्ट एक्सरसाइज जरूर शामिल करते हैं। अमूमन जिम में चेस्ट वर्कआउट करते हुए हम कई तरह के इक्विपमेंट जैसे डम्बल आदि को इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप घर पर चेस्ट एक्सरसाइज कर रही हैं तो शायद आपके पास इक्विपमेंट ना हो। हालांकि, ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप खुद घर पर भी बिना इक्विपमेंट भी चेस्ट एक्सरसाइज कर सकती हैं।

जी हां, इसके लिए आप बॉडीवेट चेस्ट एक्सरसाइज़ कर सकती हैं। वे बेहद आसान और उतनी ही इफेक्टिव हैं और इन्हें आप कहीं पर भी कर सकती हैं। चेस्ट एक्सरसाइज के दौरान आप रेग्युलर पुशअप से लेकर डायमंड और इनक्लाइन पुशअप आदि कर सकती हैं। इन एक्सरसाइज को करने के लिए आपको डम्बल या मशीनों के बारे में चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही चेस्ट एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप बिना किसी इक्विमेंट की मदद के कर सकती हैं-

पुश-अप्स (Push-ups)

Bodyweight chest exercises

जब बात चेस्ट वर्कआउट की हो तो पुशअप्स करना यकीनन बेहद ही अच्छा आइडिया है। यह एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसे आप घर से लेकर पार्क या फिर कहीं पर भी बेहद आसानी से कर सकती हैं। पुश-अप्स करने के लिए आप अपने हाथों को कंधे की चौड़ाई पर रखकर प्लैंक पोजीशन में शुरुआत करें। अब अपनी कोहनी मोड़कर अपने शरीर को नीचे लाएं और अपने शरीर को सिर से एड़ी तक सीधा रखें। फिर आप शुरुआती स्थिति में वापस पुश अप करें।

इसे भी पढ़ें- ट्रेवल के दौरान खराब नहीं होगा डाइजेशन, अपनाएं ये टिप्स

डायमंड पुश-अप (Diamond Push-ups)

अगर आप इंटेंस चेस्ट वर्कआउट करना चाहती हैं तो आप डायमंड पुश-अप्स आजमा सकती हैं। यह थोड़ा कठिन एक्सरसाइज है और अगर आप बिगनर हैं तो शायद आपके लिए यह एक्सरसाइज करना थोड़ा कठिन हो। इसके लिए आप अपने हाथों को अपनी छाती के नीचे एक साथ रखें ताकि आपके अंगूठे और तर्जनी एक डायमंड के आकार का बन जाएं। यह आपकी चेस्ट के अंदरूनी हिस्से को प्रभावित करेगा, जिससे एक्सरसाइज ज़्यादा चैलेंजिंग हो जाएगा।

चेस्ट डिप्स (Chest Dips)

Best chest exercises without dumbbells

बिना इक्विपमेंट चेस्ट वर्कआउट करने के लिए चेस्ट डिप्स एक्सरसाइज भी की जा सकती है। इसके लिए आप आपको दो समानांतर बार या टेबल या बेंच आदि की जरूरत पड़ेगी। बस आप अपने हाथों को बार या सरफेस पर रखें और फिर अपनी कोहनी मोड़कर अपने शरीर को नीचे करें, फिर खुद को वापस ऊपर धकेलें। अपनी छाती को ज़्यादा टारगेट करने के लिए थोड़ा आगे झुकें।

डिक्लाइन पुश-अप्स (Decline Push-ups)

यह एक ऐसी एक्सरसाइज है, जो आपकी लोअर चेस्ट को टारगेट करती है। इसके लिए आप अपने पैरों को किसी ऊंची सतह जैसे बेंच, कुर्सी या सीढ़ी पर रखें। इस दौरान आपके हाथ ज़मीन पर रहें। अक्सर हम लोअर चेस्ट पर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन डिक्लाइन पुश-अप्स करके आप लोअर चेस्ट को टारगेट कर पाएंगी। यह रेग्युलर पुश-अप्स की तुलना में ज्यादा चैलेंजिंग एक्सरसाइज है।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में गुड़ खाना चाहिए या चीनी? एक्सपर्ट से जानें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।