Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:30 AM IST

चेस्ट को परफेक्ट शेप देना चाहती हैं तो रोजाना करें ये एक्सरसाइज

आज इस लेख में हम आपको चेस्ट की एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे नियमित रूप से करके आप भी चेस्ट को बेस्ट शेप में कर सकती हैं।
Updated:- 2020-11-12, 19:03 IST
about best exercises for chest

आज के समय में फिट एंड फाइन रहना हर किसी को पसंद है। इस मामले में भारतीय महिलाएं भी किसी से पीछे नहीं है। वो भी सुबह-शाम जिम में पसीना बहाती रहती है लेकिन, जिम में जाने के बाद कई बार महिलाएं कंफ्यूज हो जाती है कि चेस्ट को बेस्ट शेप देने के लिए कौन-सी एक्सरसाइज करनी चाहिए। जिसकी वजह से कई बार गलत एक्सरसाइज भी करने लगती हैं। गलत एक्सरसाइज करने से कई बार इंजरी तक आ जाती है। ऐसे में चेस्ट की एक्सरसाइज के बारे में सही जानकारी होना बहुत ज़रूर है। अगर आप भी चेस्ट को मजबूत और बेस्ट शेप देना चाहती हैं तो इस लेख को आपको ज़रूर पढ़ना चाहिए, क्यूंकि इस लेख में हम आपको चेस्ट की एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं- 

बार्बेल बेंच प्रेस

best exercises for chest bench prees inside

चेस्ट के लिए ये एक बेस्ट एक्सरसाइज है। इसे अगर आप नियमित रूप से करती हैं तो कुछ ही दिनों में आपकी चेस्ट बेहतरीन शेप में हो जाएगी। कई जिम ट्रेनर भी चेस्ट को मजबूत और चौड़ा करने के लिए सबसे पहले इसी एक्सरसाइज को करने की सलाह देते हैं। इसे करने के लिए आप फ्लैट बेंच पर पीठ के बल लेट जाए और धीरे-धीरे वेट को ऊपर ले जाते हुए नीचे की तरफ लाएं। इसे कम से कम 3 से 4 बार ज़रूर करें। इसे करने के लिए आप इस तस्वीर का भी सहारा ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: जिम जाए बिना भी इन योगासन के माध्यम से बनाए जा सकते हैं एब्स

फ्लैट बेंच डंबल प्रेस

best exercises for chest inside

नाम से ही लगभग आपको मालूम चल गया होगा कि इसे कैसे करना है। फ्लैट यानि एक समतल बेंच पर लेट जाएं और दोनों हाथों से डंबल को ऊपर की तरफ उठाएं फिर उसे धीरे-धीरे नीचे की तरफ लाएं। ध्यान रहे इसे करते समय हाथ को अधिक नहीं झुकाएं और ऊपर ठीक सामने की तरफ देखें। इस एक्सरसाइज को करने से अपर, मिडिल और लोअर चेस्ट भी मजबूत होते हैं। कम से कम तीन से चार बार इस डंबल प्रेस एक्सरसाइज को ज़रूर करें। इस तस्वीर को देखकर भी आप कर सकती हैं। (वर्कआउट के दौरान बढ़ाएं स्टेमिना)

 

डिक्लाइन बेंच प्रेस

best exercises for chest tips inside

डिक्लाइन मतलब नीचे की तरफ। इस एक्सरसाइज में बेंच तक़रीबन 15 से 20 डिग्री नीचे की ओर झुकी होती है, जिसे डिक्लाइन बेंच प्रेस एक्सरसाइज कहा जाता है। इस एक्सरसाइज को करते समय आप वेट को ऊपर की ओर प्रेस करते हुए धीरे-धीरे चेस्ट के निचले हिस्से तक ले कर आएं। फिर इसे आराम से ऊपर की तरफ ले जाते हुए स्टैंड पर रख दीजिये। इस एक्सरसाइज को करने से कधें भी मजबूत होते हैं। (शोल्डर के लिए एक्सरसाइज)

इसे भी पढ़ें: ब्रेस्ट कैंसर का जल्द पता कैसे लगाएं? एक्‍सपर्ट से जानें 

 

इंक्लाइन बेंच प्रेस

best exercises for chest incline exrcise inside

जब आप डिक्लाइन बेंच प्रेस का मतलब समझ गई हैं तो इंक्लाइन बेंच प्रेस का भी मतलब समझ ही गई होंगी। इसमें बेंच तक़रीबन 25 से 30 डिग्री ऊपर की तरफ होती है। इसे रोजाना करने के आप बहुत जल्दी ही चेस्ट को बेहतर शेप में तब्दील कर सकती है। कम से कम 3 से 4 बार इसे ज़रूर करें। इस एक्सरसाइज में वेट को ऊपर की ओर लिफ्ट करते हुए से नीचे की तरफ लाना होता है। आप तस्वीर में भी देखकर इसे कर सकती हैं।

अगर आप इन चारों एक्सरसाइज को नियमित रूप से करती हैं तो यकीनन बहुत जल्द आप अपनी चेस्ट को बेस्ट शेप में तब्दील कर सकती हैं। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@cdn2.stylecraze.com,hips.hearstapps.com,) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।