सर्दियों में गुड़ खाना चाहिए या चीनी? एक्सपर्ट से जानें

रिफाइंड शुगर सेहत के लिए अच्छी नहीं होती है। ज्यादातर लोग सर्दियां आते ही डाइट में चीनी की जगह गुड़ को शामिल करते हैं। लेकिन, क्या वाकई गुड़ सेहत के लिए अच्छा है, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं।
image

सर्दियां आते ही डाइट में कई बदलाव किए जाते हैं। सूखे मेवे, गुड़ और तिल समेत कई चीजों को खान-पान का हिस्सा बनाया जाता है, ताकि शरीर को अंदर से गर्माहट मिल सके। ज्यादातर लोग सर्दियों में चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करते हैं। लड्डू, चाय और न जाने कितनी चीजों में इसका उपयोग होता है। काफी लोगों को लगता है कि गुड़ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए, जहां चीनी का इस्तेमाल करते वक्त मात्रा का ख्याल रखा जाता है। वहीं, गुड़ को सेहत के लिए फायदेमंद और कैलोरी में कम मानकर लोग इसका अधिक इस्तेमाल करते हैं। गुड़ बेशक चीनी की तुलना में बेहतर होता है। लेकिन, सर्दियों में इसका कितना इस्तेमाल करना चाहिए और यह चीनी से कितना बेहतर है, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन राधिका गोयल दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

सर्दियों में चीनी से कितना बेहतर है गुड़?

effect of sugar on  body

  • एक्सपर्ट का कहना है कि शुगर बहुत रिफाइंड होती है। ऐसे में प्रोसेसिंग के वक्त, उसमें से ज्यादातर न्यूट्रिएंट्स बाहर निकल जाते हैं। वहीं, गुड़ में कुछ मिनरल्स बचते हैं। लेकिन, इनकी मात्रा इतनी अधिक भी नहीं होती है कि आप इसे हेल्दी ऑप्शन मानकर इसका बहुत अधिक सेवन करें।
  • शुगर में लगभग सुक्रोज ही होता है और इससे शरीर को कोई न्यूट्रिशन नहीं मिलता है। वहीं, गुड़ में आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम होता है। आपको सर्दियों में इसे डाइट में शामिल करना चाहिए। लेकिन, ये न्यूट्रिएंट्स इतनी अधिक मात्रा में नहीं होते हैं कि इनसे शरीर को अधिक लाभ मिल पाए।
  • शुगर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत अधिक होता है। इसे खाने से शुगर एकदम से स्पाइक होती है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि गुड़ खाने से शुगर पर असर नहीं होता है। लेकिन, एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसा नहीं है। गुड़ खाने से भी शुगर स्पाइक होती है।

यह भी पढ़ें-सर्दियों में हल्दी वाले पानी में आंवला डुबोकर खाने से क्या होता है?

jaggery in winters

  • शुगर के 1 टीस्पून में लगभग 20 कैलोरी होती है। वहीं, गुड़ में एक टीस्पून में भी 15-20 कैलोरी होती है। ऐसे में दोनों की मात्रा लगभग एक समान है और अगर आप कैलोरी कम करने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इससे कोई खास फायदा नहीं मिलेगा।
  • शुगर को अक्सर लोग जंक फूड मानते हैं, क्योंकि इसमें शुगर कंटेट और कैलोरी काफी होती हैं। लेकिन, गुड़ को भी बहुत अधिक हेल्दी मानना सही नहीं है।
  • बेशक सर्दियों में गुड़ को डाइट में शामिल करना चीनी के मुकाबले सही है। इससे शरीर को गर्माहट मिलती है। लेकिन, इसे बहुत अधिक मात्रा में खाना नुकसान पहुंचा सकता है।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में रोजाना 1 टुकड़ा गुड़ खाने से क्या होता है?

एक्सपर्ट का कहना है कि किसी भी चीज को सीमित मात्रा मे खाना सही रहता है। अगर आप बहुत अधिक मात्रा में कुछ भी खाएंगे, तो इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP