herzindagi
Uses of alum in mogra plant

तेज धूप में झुलस गए हैं पौधे, तो केवल 10 रुपए में हो सकते हैं हरे-भरे

अगर आपके गार्डन में पेड़-पौधे झुलस रहे हैं, तो आप उनके लिए फिटकरी का इस्तेमाल कर सकती हैं। फिटकरी के फायदे बहुत हैं और इसे कैसे इस्तेमाल करना है यह हम बताते हैं।
Editorial
Updated:- 2023-08-29, 17:45 IST

Alum Aka Fitkari Remedies| घर पर गार्डन बनाने और पेड़-पौधे लगाने का शौक कई लोगों को होता है। दरअसल, पेड़-पौधे आपके घर की शोभा को तो बढ़ाते ही हैं, साथ ही यह आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं। ऐसे में अगर आप अपने घर में पेड़-पौधे लगा रही हैं तो उसकी उचित देखभाल भी जरूर करें। 

कहने को तो मानसून का मौसम चल रहा है, लेकिन इस समय जितनी ह्यूमिडिटी और धूप है उससे पौधों को अच्छा-खासा नुकसान हो सकता है। धूप के कारण पेड़ पौधे झुलस तक जाते हैं। अगर आपके घर के पेड़-पौधे भी गर्मी के कारण सूख रहे हैं और जल कर खराब हो रहे हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप मात्र 10 रुपए खर्च करके अपने गार्डन को हरा-भरा रख सकती हैं। 

इस विषय पर हमारी बात बांदा के कृषि विज्ञान केंद्र के सीनियर साइंटिस्ट एवं हेड डॉक्टर आनंद सिंह से हुई है। वह कहते हैं, 'फिटकरी बहुत ही सस्ती आती है, मगर बहुत ही ज्यादा उपयोगी है। आप फिटकरी की मदद से घर के कई काम आसान बना सकते हैं, गार्डनिंग भी उसी में से एक है। फिटकरी एक बहुत ही अच्‍छा फर्टिलाइजर। मगर पेड़-पौधों में इसका इस्तेमाल बहुत ही सावधानी के साथ करना चाहिए।' 

इसे जरूर पढ़ें: ये 10 गार्डनिंग टूल्स आएंगे आपके बेहद काम

fitkari ka pani ke fayde

क्या हैं फिटकरी के गुण 

पेड़-पौधों के लिए फिटकरी एक कीटनाशक है। डॉक्टर आनंद सिंह बताते हैं, 'अगर आपके किसी पेड़ या पौधे में चींटी या कीड़े लग रहे हैं तो आपको केवल एक काम करना है, फिटकरी को या तो गमले के नीचे रख दें या फिर गमले की मिट्टी में मिक्‍स कर दें। आप फिटकरी के पानी का भी इस्‍तेमाल कर सकती हैं।'

इसके अलावा फिटकरी मिट्टी की शक्ति को बढ़ाती है, ऐसे में पेड़-पौधों की ग्रोथ अच्‍छे से होती है और वह हमेशा हरे-भरे भी रहते हैं। आप पेड़-पौधों की सिंचाई भी फिटकरी के पानी से कर सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें: घर पर लगाना है काली मिर्च का पौधा तो इन टिप्स को करें फॉलो 

फिटकरी का नुकसान 

फिटकरी का इस्‍तेमाल अगर आप पेड़-पौधों के लिए कर रही हैं, तो आपको सावधानी बरतने की भी जरूरत है, क्‍योंकि फिटकरी के फायदे हैं तो नुकसान भी हैं। डॉक्टर आनंद सिंह बताते हैं, 'फिटकरी के पानी को कभी भी पेड़-पौधों की पत्तियों में न डालें। ऐसा करने से पत्तियां खराब हो जाती हैं। फिटकरी का पानी पत्तियों को जला देता है।'  

alum in plants benefits

किन पौधों के लिए अच्‍छी होती है फिटकरी? 

फिटकरी में खटास होती हैं और जिन पौधों को सिट्रिक एसिड की जरूरत होती है, उनमें फिटकरी की खाद डालना बहुत ही फायदेमंद होता है। 

फिटकरी की खाद कैसे तैयार करें? 

आप दो तरह से फिटकरी की खाद तैयार कर सकती हैं- 

1- आप फिटकरी को पानी में घोल लें। 1 लीटर पानी में आपको केवल 1 बड़ा चम्‍मच फिटकरी पानी डालना है और इसी पानी पेड़-पौधों की सिंचाई करनी है। आप नियमित ऐसा कर सकती हैं। 

2- दूसरा तरीका यह है कि एक छोटा सा फिटकरी का टुकड़ा लें और गमले की मिट्टी में डाल दें। ऐसा करने से फिटकरी जरूरत भर को पोषण पौधों को देती रहेगी।  

 

यह जानकारी आपको अच्‍छी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इस तरह के और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।