क्यों वॉशिंग मशीन चुनते समय टब क्लीन सुविधा पर ध्यान देना है जरूरी? जानें 5 मुख्य फायदें
वॉशिंग मशीन का चुनाव करते समय टब क्लीन सुविधा पर ध्यान देना काफी जरूरी होता है, क्योंकि इसकी मदद से रख-रखाव का काम आसान बन जाता है। इसकी मदद से टब में कीटाणु और दुर्गंध जमा नहीं होती है, जिससे मशीन की उम्र भी बढ़ती है और बार-बार सर्विसिंग कराने का झंझट भी नहीं रहता है।
वॉशिंग मशीन का चयन करते समय क्षमता, वॉश प्रोग्राम, मोटर की स्पीड और आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ-साथ टब क्लीन सुविधा पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है। इसकी मदद से मशीन के अंदर छिपी गंदगी और कीटाणुओं को आसानी से साफ करने की सुविधा मिलती है। इसके साथ न सिर्फ मशीन साफ रहती है, बल्कि कपड़ों की हाईजीन बरकरार रहती है। किसी भी वॉशिंग मशीन में टब क्लीन सुविधा का होना इन 5 कारणों की वजह से जरूरी है:
टब रहता है साफ-सुथरा: सबसे बड़ा फायदा यही है कि इसके नियमित इस्तेमाल से टब साफ रहता है और उसे हाथ से घिसने की मेहनत नहीं करनी पड़ती है। टब क्लीन साइकिल वॉशिंग मशीन में बैक्टीरिया और अन्य तरह की गंदगी को जमा नहीं होने देती है और डिटर्जेंट के अवशेष भी अच्छी तरह हट जाते हैं।
कपड़े बने रहते हैं हाईजीनिक: अगर टब साफ-सुथरा रहेगा तो कपड़े भी अच्छी तरह से साफ होंगे। यह सुविधा कपड़ों को हाईजीनिक बनाने का काम करती है और आपको यह चिंता नहीं करनी होगी कि गंदे टब की वजह से कपड़ों पर कीटाणु जमा हो रहे हैं।
दुर्गंध और नमी की समस्या होती है कम: जाहिर सी बात है कि अगर टब साफ रहेगा तो उससे दुर्गंध नहीं आएगी और कपड़े साफ रहने के साथ-साथ तरो-ताजा भी बने रहेंगे। यह सुविधा अतिरिक्त नमी को जमा होने से भी रोकेगी और इससे मोटर पर बुरा असर नहीं होगा।
बार-बार नहीं करानी होती है सर्विसिंग: टब क्लीन सुविधा बार-बार मशीन की सर्विसिंग कराने की जरूरत को भी खत्म करती है, इससे समय और पैसों दोनों की बचत होती है। इसी के साथ टब साफ रहने से पुर्जे भी सुरक्षित रहते हैं और आए दिन उसकी मरम्मत भी नहीं करानी पड़ती है।
बढ़ती है वॉशिंग मशीन की लाइफ: आखिर में, अगर मशीन अच्छी तरह से साफ रहेगी और मोटर पर नमी और कीटाणुओं का असर नहीं होगा, तो उसकी लाइफ बढ़ेगी और वह लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहेगी।
टब क्लीन सुविधा के साथ आने वाली वॉशिंग मशीन के विकल्पों पर डालिए एक नजर।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier 9Kg, 5 Star, Powered by AI-DBT, PuriSteam with Inbuilt Heater, 525 mm Super Drum, AI DBT Fully Automatic Front Load Washer (EFL90-DM14IBIEBK)
9 किलोग्राम क्षमता वाली इस फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है।
इसमें अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने के लिए कुल 15+ वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं।
इसकी मोटर जो 1400 RPM की है, जिससे कपड़े तेजी से साफ होने के साथ-साथ सूखेंगे भी।
हमे क्यों आई पसंद?
यह Haier वॉशिंग मशीन कपड़ों को धोने-सुखाने के साथ-साथ उन्हें पूरी तरह से स्वच्छ भी बनाएगी और उन पर किसी तरह के कीटाणु जमा होने की चिंता नहीं रहेगी।
चाहे आपको जैसे भी कपड़े धोने हों, इसकी गुणवत्ता खराब होने की चिंता नहीं करनी होगी और नाजुक कपड़े भी इसमें काफी आसानी से धोए जा सकते हैं।
यह एक ऊर्जा कुशल मॉडल है जो बिजली के साथ-साथ पानी की भी बचत करने का काम करेगा और लंबे समय तक टिकाऊ भी रहेगा।
क्यों चुनें?
अगर आप वॉशिंग मशीन की टब क्लीन साइकिल चलाना भूल जाते हैं तो यह मॉडल काफी अच्छा रहेगा। इसकी खासियत है कि यह हर धुलाई के बाद अपने आप ही टब को साफ करेगा। इससे पानी, ऊर्जा और समय की भी बचत होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
क्षमता- 9 किलोग्राम
कलर- ब्लैक
प्रोडक्ट डायमेंशन- 52D x 60W x 85H सेंटीमीटर
वोल्टेज- 220 Volts
सालाना ऊर्जा खपत- 0.05 Kilowatt Hours
खासियतें
एंटी बैक्टेरियल टेक्नोलॉजी
ड्यूअल स्प्रे
रिफ्रेश
कमी
मोटर में जल्दी खराबी आ सकती है।
01
Whirlpool 7.5 Kg 5 Star Stainwash Pro Fully Automatic Top Load Washing Machine (Stainwash Pro H 7.5 Kg 5 Star with In-Built Heater)
7.5 किलोग्राम क्षमता वाली यह Whirlpool वॉशिंग मशीन छोटे से मध्यम साइज़ के परिवार के लिए सही चुनाव होगी।इसकी मोटर स्पीड 740 RPM है और तरह-तरह के कपड़ों को धोने के लिए इसमें कुल आठ वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं।
5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह टॉप लोड मॉडल बिल्ट-इन हीटर के साथ आता है, जिससे कपड़ों को तीन गर्म पानी के मोड पर धोया जा सकता है।
हमे क्यों आई पसंद?
इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन का टब कम पानी के प्रेशर के बावजूद तेजी से भरेगा जिससे कपड़े कम समय में धोए जा सकते हैं और ऊंची इमारतों में रहने वालों के लिए यह सुविधा काफी काम की होगी।
यह कपड़ों को सुखाने के दौरान ही टब की सफाई करने का काम करेगा जिसकी वजह से अलग से टब क्लीन साइकिल चलाने की जरूरत नहीं होगी और समय बचेगा।
इस वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करना भी काफी आसान है और आसान कंट्रोल पैनल की मदद से कोई भी इसकी सारी सेटिंग्स को नियंत्रित करके कपड़े धो सकेगा।
क्यों चुनें?
अगर आपके घर में रोजाना जिद्दी दाग-धब्बों वाले कपड़े होते हैं और उन्हें हाथ से घिसने का समय नहीं होता है तो यह वॉशिंग मशीन एक सही विकल्प होगी। इसके टब में ही सारे कपड़े पूरी तरह साफ हो जाएंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 58D x 54W x 101H सेंटीमीटर
ऑपरेशन मोड- फुली ऑटोमैटिक
ब्रांड- Whirlpool
क्षमता- 7.5 किलोग्राम
वोल्टेज- 240 Volts
खासियतें
एक्सप्रेस वॉश
डिले स्टार्ट
2 ड्रायिंग मोड
कमी
ज्यादा टिकाऊ नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
LG 8 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine (T80VBMB4Z)
यह लोकप्रिय ब्रांड LG की टॉप लोड वॉशिंग मशीन है जिसमें स्मार्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी दी गई है।
8 किलोग्राम क्षमता वाले इस मॉडल की एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है और इसमें कुल आठ वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं।
इसमें कम कपड़ों को जल्दी और अच्छी तरह से धोने-सुखाने के लिए क्विक वॉश सुविधा दी गई है।
हमे क्यों आई पसंद?
नाजुक कपड़ों (सूट, साड़ी, वूलन) को भी इस वॉशिंग मशीन में आसानी से धोया-सुखाया जा सकता है और उनकी क्वालिटी खराब होने या फटने की चिंता नहीं होगी।
इसमें धुले कपड़ों पर दाग-धब्बों के साथ-साथ डिटर्जेंट के अवशेष भी जमा नहीं रहेंगे, जिससे मशीन से निकला हर कपड़ा बेदाग और चमकदार रहेगा।
बिजली कटौती के बाद पावर सप्लाई वापस आने पर यह पुरानी सेटिंग पर अपने आप ही काम करेगी और मशीन को वापस चालू नहीं करना होगा।
क्यों चुनें?
अगर आपको एक ऐसी वॉशिंग मशीन की तलाश है जिसे इस्तेमाल करना आसान हो और साथ ही जिसमें तरह-तरह के कपड़े आसानी से साफ हो जाएं तो यह मॉडल भरोसेमंद रहेगा। इसे बुजुर्ग भी आसानी से कंट्रोल कर सकेंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 56D x 54W x 92.5H सेंटीमीटर
ब्रांड- LG
क्षमता- 8 किलोग्राम
कंट्रोल- पुश बटन
शोर स्तर- 54 Decibels
खासियतें
स्मार्ट डायग्नॉसिस
कम पानी की खपत
चाइल्ड लॉक
कमी
प्रदर्शन अच्छा नहीं है।
03
amsung Smart Choice 12 kg, 5star, AI Ecobubble, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (WW12DG5B24AXTL, Inox)
12 किलोग्राम क्षमता वाली यह वॉशिंग मशीन डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी से लैस है जो ऊर्जा की बचत करते हुए कपड़ों को चमकाएगी।
इस Samsung फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में 1400 RPM वाली मोटर दी गई है जो कपड़ों को कम समय में सुखाएगी और उन्हें धोने के लिए इसमें 14 वॉश प्रोग्राम मौजूद हैं।
इसका खास स्वर्ल डिजाइन वाला ड्रम कपड़ों से जिद्दी दाग-धब्बों को हटाते हुए उन्हें खराब होने से भी बचाएगा।
हमे क्यों आई पसंद?
AI टेक्नोलॉजी से लैस यह वॉशिंग मशीन यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है, जो कपड़ों को पूरी तरह से साफ करते हुए उन पर जमा बैक्टीरिया को भी हटाएगी और आपको हाइजीन की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।
इसमें हीटर होने के कारण गर्म पानी में कपड़ों को धोने के लिए अलग से गीजर का कनेक्शन नहीं देना पड़ेगा और सारे कपड़े टब में ही अच्छी तरह से साफ हो जाएंगे।
जब कम कपड़े धोने होंगे, तो उन्हें इसमें आसानी से करीब 39 मिनट में धोया-सुखाया जा सकता है, जिससे समय के साथ-साथ पानी और ऊर्जा की भी बचत होगी।
क्यों चुनें?
अगर आपका परिवार बड़ा है या आप पूरे हफ्ते के कपड़ों को एक ही साथ धोने की सहूलियत चाहते हैं तो यह वॉशिंग मशीन काफी अच्छी होगी और इसमें आसानी से ज्यादा कपड़े भी अच्छी तरह साफ हो जाएंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
क्षमता- 12 किलोग्राम
ब्रांड- Samsung
कलर- आईनॉक्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 60D x 60W x 85H सेंटीमीटर
वोल्टेज- 230 Volts
खासियतें
बबल सोक
हाईजीन स्टीम
AI टच कंट्रोल
कमी
शोर स्तर ज्यादा है।
गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर
04
IFB 7 Kg 5 Star, DeepClean Technology, AI Powered, WiFi, Fully Automatic Front Load Washing Machine (SERENA GXN 7012)
डीप क्लीन टेक्नोलॉजी वाली यह वॉशिंग मशीन हर कपड़े को अच्छी तरह से धोएगी और सुखाएगी। इसकी क्षमता 7 किलोग्राम है।
5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस फुली ऑटोमैटिक मॉडल में 22 वॉश प्रोग्राम मौजूद हैं जिन्हें कपड़ों के हिसाब से आसानी से सेट किया जा सकता है।
यह एक स्मार्ट वॉशिंग मशीन है जिसे आसानी से स्मार्ट फोन और वॉइस कमांड से भी कंट्रोल किया जा सकता है।
हमे क्यों आई पसंद?
यह IFB वॉशिंग मशीन कपड़ों को बिल्कुल उसी तरह से साफ करेगी जैसे उन्हें हाथ से घिसकर साफ किया जाता है और उन पर किसी तरह की गंदगी जमी नहीं रहेगी।
AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने वाला यह मॉडल अपने आप ही कई सारी सेटिंग्स, पानी और डिटर्जेंट के स्तर को सेट कर लेगा। इससे आपकी मेहनत भी कम होगी और कपड़े धोने का काम सुविधाजनक बन जाएगा।
स्टीम वॉश सुविधा वाली इस वॉशिंग मशीन में कपड़ों को बिना डिटर्जेंट के इस्तेमाल किए साफ और तरो-ताजा बनाया जा सकता है और यह उन कपड़ों को साफ करने के लिए काफी अच्छी रहेगी जो 1-2 बार पहने गए हैं।
क्यों चुनें?
अगर घर में हार्ड पानी आता है और उस वजह से आपके महंगे कपड़े काफी जल्दी खराब हो जाते हैं तो यह फ्रंट लोड मॉडल काफी अच्छी पसंद रहेगी जो कठोर पानी के प्रभाव को कम करके कपड़े धोएगा।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 51.8D x 59.8W x 87.5H सेंटीमीटर
ब्रांड- IFB
क्षमता- 7 किलोग्राम
मोटर स्पीड- 1200 RPM
वोल्टेज- 220 Volts
खासियतें
सेल्फ डायग्नॉसिस
एक्वा एनर्जी
ऑटो टब क्लीन
कमी
कंपन स्तर ज्यादा है।
05
जानें इन सभी वॉशिंग मशीन में मिलने वाली कुछ प्रमुख सुविधाओं को
हायर, सैमसंग, व्हर्लपूल, एलजी और IFB ब्रांड की इन सभी वॉशिंग मशीन में मिलने वाली कुछ मुख्य सुविधाओं को यह तालिका आसानी से समझा देगी।
मॉडल
वॉश प्रोग्राम
अन्य फीचर
Haier 9Kg, 5 Star,Fully Automatic Front Load Washer (EFL90-DM14IBIEBK)
AI ईकोबबल, हाईजीन स्टीम, क्विक वॉश, वाईफाई कनेक्टिविटी
IFB 7 Kg 5 Star,Fully Automatic Front Load Washing Machine (SERENA GXN 7012 CMS)
22
AI टेक्नोलॉजी, ,स्टीम रिफ्रेश, लॉन्ड्री एड, क्रैडल वॉश
टब क्लीन साइकिल का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें ये बातें
टब होना चाहिए खाली: टब क्लीन साइकिल का इस्तेमाल करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि मशीन में कोई भी कपड़ा मौजूद न हो। ऐसा करने से यह प्रोग्राम अच्छी तरह काम भी करेगा और कपड़े को भी किसी तरह का नुकसान नहीं होगा।
सही डिटर्जेंट का इस्तेमाल: हमेशा एक अच्छी क्वालिटी वाले डिटर्जेंट या डीस्केलर का इस्तेमाल करके ही टब क्लीन साइकिल को चलाएं। इससे मशीन या मोटर पर असर नहीं पड़ेगा और टब भी अच्छी तरह से साफ हो जाएगा।
फिल्टर की साफ-सफाई: टब क्लीन साइकिल का इस्तेमाल करने से पहले फिल्टर और पाइप को भी अच्छी तरह से साफ कर लें। ऐसा करने से जमी हुई अतिरिक्त गंदगी भी हट जाएगी और रख-रखाव भी काफी आसान रहेगा।
नियमित टब क्लीन: अगर आपकी वॉशिंग मशीन में ऑटो टब क्लीन की सुविधा नहीं है तो टब क्लीन का इस्तेमाल करना बिल्कुल भी न भूलें। हर 40-50 दिनों पर टब की सफाई करते रहें और अगर घर पर हार्ड पानी आता है तो इसका इस्तेमाल महीने में एक बार तो करना ही चाहिए।
ऐसे ही तरह-तरह के आधुनिक उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
हार्ड वॉटर के लिहाज से टब क्लीन जरूरी फीचर क्यों है?
जिन घरों में हार्ड क्वालिटी वाला पानी आता है उनके लिए टब क्लीन से लैस वॉशिंग मशीन काफी जरूरी होती है क्योंकि मशीन में जमें अवशेष अच्छी तरह से साफ हो जाते हैं। इस तरह का पानी टब में तरह-तरह की गंदगी पीछे छोड़ देता है और साथ ही कई बार डिटर्जेंट भी जमा रह जाता है। ऐसे में इस समस्य को खत्म करने के लिए और कपड़ों को बेदाग बनाने के लिए टब क्लीन सुविधा का होना काफी जरूरी है।
टब क्लीनिंग के दौरान किस तरह के डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना चाहिए?
इस साइकिल के दौरान हमेशा हल्के क्वालिटी के डिटर्जंट का ही इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि बहुत ज्यादा केमिकल युक्त डिटर्जेंट मशीन को नुकसान पहुंचा सकता है। फ्रंट लोड और टॉप लोड मॉडल में दोनों के लिहाज से डिजाइन किए गए डिटर्जेंट का ही इस्तेमाल करें। अगर ब्रांड का सुझाव है तो डीस्केलर का प्रयोग भी किया जा सकता है।
टब क्लीन के बावजूद दुर्गंध आने पर क्या करना चाहिए?
अगर इस साइकिल का इस्तेमाल करने के बावजूट टब से दुर्गंध आ रही है तो इसका मतलब है कि गंदगी टब में नहीं गास्केट, फिल्टर, डिटर्जेंट ट्रे या कहीं और जमी हुई है। इस परेशानी को ठीक करने के लिए सबसे पहले फिल्टर को साफ कर लें और गास्केट को भी अच्छी तरह से धो लें। डिटर्जेंट ट्रे को भी साफ करें और ड्रेन पाइप को भी निकाल कर चेक कर लें। थोड़ी देर के लिए मशीन का डोर खुला छोड़ दें और अगर फिर भी दुर्गंध नहीं हटती है तो कंपनी के सर्विस सेंटर में फोन करके किसी मेकेनिक को बुलाकर मशीन की जांच करा लें।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
वॉशिंग मशीन में टब क्लीन सुविधा का होना क्यों जरूरी है?
टब क्लीन सुविधा वॉशिंग मशीन के टब से जमा हुए डिटर्जेंट के अवशेषों, गंदगी, लिंट और बैक्टीरिया को हटाती है। जब टब साफ होता है, तो कपड़ों को धोने के लिए साफ पानी और डिटर्जेंट ज्यादा अच्छी तरह काम कर पाते हैं। साफ टब का मतलब है कि आपके कपड़े हर बार चमकदार और बेदाग रहेंगे।
क्या यह सुविधा सिर्फ फुली ऑटोमैटिक मॉडल में मिलती है?
हां, टब क्लीन की सुविधा सिर्फ फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में ही होती है। सेमी ऑटोमैटिक मॉडल के टब को साफ करने के लिए आपको खुद मेहनत करनी होगी या कंपनी से सर्विसिंग भी कराई जा सकती है।
टब क्लीन का इस्तेमाल कितने दिनों पर करना चाहिए?
इस सुविधा का इस्तेमाल महीने में एक बार या हर 50 दिनों पर करना चाहिए। हालांकि, अगर घर में कठोर पानी आता है या आप बहुत ज्यादा गंदे कपड़ों को मशीन में लगभग रोज धोते हैं तो इसका इस्तेमाल हर 20 दिनों पर भी किया जा सकता है।
इस सुविधा का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?
यह सुनिश्चित कर लें कि टब में कोई कपड़ा मौजूद न हो और सही गुणवत्ता वाले डिटर्जेंट का ही इस्तेमाल किया जा रहा हो। एक बार लिंट फिल्टर को भी अच्छी तरह साफ कर लें और बीच में वॉशिंग मशीन को बंद न करें।
ऑटो टब क्लीन सुविधा बेहतर है या मैनुअल?
यह पूरी तरह से आपकी जीवनशैली और धुलाई की आदतों पर निर्भर करता है। व्यस्त लोगों के लिए ऑटो टब क्लीन सुविधा काफी उपयोगी होती है और जो लोग मशीन में बहुत ज्यादा गंदे कपड़े नहीं धोते, उनके लिए मैनुअल टब क्लीन सही रहेगा।