वर्किंग कपल के पास रोज़ कपड़ों को धोने और सुखाने का समय नहीं होता। ऐसे में ड्रायर के साथ आने वाली एक अच्छी फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन उनके लिए वरदान साबित होगी। इनमें कम समय में तरह-तरह के कपड़े साफ़ हो जाएंगे और उन्हें हाथ से घिसने की मेहनत नहीं करनी होगी। इस तरह की वॉशिंग मशीन में अलग-अलग वॉश प्रोग्राम के साथ क्विक वॉश सुविधा भी होती है, जिसकी मदद से काम पर जाने से पहले हल्के और कम कपड़ों को जल्दी से धोया-सुखाया जा सकता है। दमदार प्रदर्शन वाले मॉडल छुट्टी वाले दिन आपके कीमती समय को बचाएंगे, जिससे पूरे हफ्ते के कपड़ों को आसानी से एक ही बार में धोया जा सकेगा।
ड्रायर वाली ये 5 फुली-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीनें काम को करेंगी हल्का, व्यस्त कपल के लिए कपड़े धोना बनेगा आसान!
ड्रायर के साथ आने वाली फुली-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन वर्किंग कपल के लिए एक सही चुनाव साबित होगी, जो कपड़ों को धोना-सुखाना काफी आसान बना देती है। अलग-अलग तरह के वॉश प्रोग्राम हर तरह की लॉन्ड्री को नाजुकता से धोएंगे और तेज स्पीड वाली मोटर की वजह से उन्हें हाथ से निचोड़ना नहीं पड़ेगा। ऑफिस जाने से पहले यह 4-5 कपड़ों को कम समय में धोने की सुविधा भी देगी।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier 12Kg, 5 Star, AI Smart Wash, Hygiene Refresh with Inbuilt heater, 525 mm Super Drum, Direct Motion Motor, WiFi Fully Automatic Front Load Washer
- यह हायर ब्रांड का फ्रंट लोड वॉशर-ड्रायर है जिसकी क्षमता 12 किलोग्राम और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग है।
- इसमें तरह-तरह के कपड़ों को धोने-सुखाने के लिए 15 वॉश प्रोग्राम (कॉटन, सिंथेटिक्स, मिक्स, डेली और अन्य) मौजूद हैं।
- इस फुली ऑटोमैटिक मॉडल का ड्रम स्टेनलेस स्टील से बना है जो लंबे समय तक टिकाऊ रहेगा और इसमें ज़ंग भी नहीं लगेगी।
वर्किंग कपल के लिए क्यों होगी सही पसंद?
- Haier की इस वॉशिंग मशीन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ड्रम में गंदगी और बदबू जमा नहीं होगी, जिससे इसका रख-रखाव काफी आसान बन जाएगा।
- यह कपड़ों पर जमा हुए बैक्टीरिया और एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को पूरी तरह हटाएगी, जिससे हाइजीन बनी रहेगी।
- वर्क फ्रॉम होम के दौरान इसे आसानी से स्मार्टफोन से कंट्रोल किया जा सकता है, जिससे बार-बार मशीन के पास नहीं जाना होगा।
- ऑफिस जाने से पहले इसमें कपड़े डालकर टाइमर को ऐसे सेट किया जा सकता है, जिससे घर पहुंचने से पहले वे धुल जाएं।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 62D x 60W x 85H सेंटीमीटर
- ब्रांड- 12 किलोग्राम
- एनर्जी स्टार रेटिंग- 5
- वोल्टेज- 220 Volts
- फिनिश- ग्लॉसी
खासियतें
- इन-बिल्ट हीटर
- ऑटो रीस्टार्ट
- डायरेक्ट मोशन मोटर
- वाईफाई
कमी
- इंस्टॉलेशन संबंधित परेशानी।
ऐसे ही तरह-तरह के आधुनिक उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
01IFB 9/6/3 kg Fully Automatic Washer Dryer Refresher with Steam Refresh
- यह एक 3-इन-1 फुली ऑटोमैटिक वॉशर, ड्रायर और रिफ्रेशर है जिसकी क्षमता 9/6/3 किलोग्राम है।
- AI तकनीक से लैस यह मॉडल 1400 RPM की मोटर से संचालित है, जो समय की बचत करेगा और जिससे कपड़े काफी अच्छी तरह सूख जाएंगे।
- IFB Washing Machine ईको इन्वर्टर मोटर 40% तक कम ऊर्जा का उपयोग करते हुए बिजली के बिल को भी नियंत्रित रखने में मदद करेगी।
वर्किंग कपल के लिए क्यों होगी सही पसंद?
- जाहिर सी बात है कि वर्किंग कपल के पास हाथ से कपड़ों को धोने का समय नहीं होता है, लेकिन यह IFB वॉशिंग मशीन टब में ही हाथों से धोने जैसी धुलाई देगी।
- अगर कभी ऑफिस जाने से पहले किसी कम पहनी गई शर्ट या कोट को साफ करना है तो यह काम इसमें बिना डिटर्जेंट और पानी के हो जाएगा। इससे कपड़ों से आने वाली दुर्गंध हट जाएगी।
- स्टीम के साथ इसमें कपड़ों को पूरी तरह से साफ किया जा सकता है और यह सुविधा उन पर सिलवटें भी कम करेगी जिससे प्रेस करने की मेहनत कम होगी।
- इस स्मार्ट वॉशिंग मशीन को आसानी से घर से काम करते समय अमेजन ऐलेक्सा और गूगल वॉइस कमांड की मदद से भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- IFB
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 66.7D x 59.8W x 87.5H सेंटीमीटर
- वोल्टेज- 240 Volts
- कलर- मोका
- मोटर स्पीड- 1400 RPM
खासियतें
- एक्सपर्ट वॉश
- वॉर्म सोक व रिंज
- ऑटो इंबैलेंस कंट्रोल
- एक्वा एनर्जी
कमी
- कंपनी की सर्विस अच्छी नहीं है।
02Samsung 8 kg, 5 star, AI Control, AI Eco Bubble, Wi-Fi, Digital Inverter, Motor, Fully-Automatic Front Load Washing Machine
- यह फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन सैमसंग ब्रांड की है जिसमें डिजिटल इन्वर्टर मोटर दी गई है। यह मॉडल बिजली और पानी दोनों की बचत करने का काम करेगा।
- इसकी क्षमता 8 किलोग्राम और एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है, जिसमें अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने-सुखाने के लिए 21 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं।
- इसका खास डिजाइन वाला डायमंड ड्रम कपड़ों को नाजुकता से धोएगा, जिस वजह से उनके खराब होने की चिंता नहीं रहेगी।
वर्किंग कपल के लिए क्यों होगी सही पसंद?
- यह Samsung Washing Machine उन कपल्स के लिए सही पसंद होगी जो परिवार के साथ नहीं रहते हैं और लगभग रोजाना ही कपड़े धोते हैं। इसमें आसानी से तरह-तरह के कपड़ों को धोया और सुखाया जा सकता है।
- महंगी साड़ियों, शर्ट, सूट और अन्य नाजुक कपड़ों को धोने के लिए भी यह मॉडल सही पसंद होगा और उनकी क्वालिटी खराब होने की चिंता नहीं करनी होगी।
- बच्चे के साथ रहने वाले वर्किंग कपल को सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना पड़ता है और उस लिहाज से भी यह मॉडल सही रहेगा। इसके कंट्रोल पैनल और डोर को लॉक किया जा सकता है ताकि नजर हटने पर बच्चे की सुरक्षा बनी रहे।
- जिनकी प्राथमिकता दमदार धुलाई के साथ-साथ ऊर्जा और पानी की बचत भी है, यह उनके लिए काफी समझदारी भरा विकल्प रहेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- ब्रांड- Samsung
- कलर- आइनॉक्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 55D x 60W x 85H सेंटीमीटर
- वोल्टेज- 230 Volts
खासियतें
- 1400 RPM मोटर
- ईको बबल टेक्नोलॉजी
- हाईजीन स्टीम
- रैट मेश
कमी
- मशीन में बहुत जल्दी खराबी आ सकती है।
03LG Smart Choice,11 Kg (Wash)/7 Kg (Dry), AI Direct Drive Technology, Steam, 6 Motion DD & Wi-Fi Front Load Fully Automatic Washer
- इस LG वॉशिंग मशीन में 11 किलोग्राम क्षमता वाला वॉशर और 7 किलोग्राम क्षमता वाला ड्रायर दिया गया है। यह फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड मॉडल डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी से लैस है।
- वाईफाई कनेक्टिविटी वाले इस वॉशर-ड्रायर को आसानी से स्मार्टफोन से भी कंट्रोल किया जा सकता है और इसमें 1400 RPM वाली मोटर दी गई है।
- यह हार्ड वॉटर में भी कपड़ों को अच्छी तरह से धो सकती है और उनकी क्वालिटी पर असर नहीं पड़ेगा।
वर्किंग कपल के लिए क्यों होगी सही पसंद?
- ऑफिस जाने से पहले इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में आसानी से 1 घंटे के अंदर कपड़ों को धोया-सुखाया जा सकता है, जो व्यस्त कपल के लिहाज से काफी अच्छी सुविधा है।
- बारिश वाले मौसम में भी LG वॉशिंग मशीन की तेज स्पीड वाली मोटर कपड़ों में जमा अतिरिक्त नमी को अच्छी तरह हटाएगी, जिस वजह से उन्हें सुखाने में मेहनत नहीं करनी होगी और उनसे दुर्गंध भी नहीं आएगी।
- इसके बड़े टब में आसानी से कंबल, पर्दे, मोटी चादरें और रग्स भी साफ हो जाएंगे, जिसके चलते लॉन्ड्री में कपड़े देने का अतिरिक्त खर्च बचेगा।
- अगर कभी मशीन में कोई खराबी आती है और मैकेनिक को बुलाने का समय नहीं है तो सर्विस सेंटर पर फोन करके उनकी मदद से फॉल्ट को खुद ही ठीक किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता- 11 किलोग्राम
- कलर- मिडल ब्लैक
- ब्रांड- LG
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 56.5D x 60W x 85H सेंटीमीटर
- कंट्रोल- पुश बटन
खासियतें
- स्टीम वॉश
- ThinQ
- AI टेक्नोलॉजी
- वॉटरप्रूफ पैनल
कमी
- बॉडी ज्यादा मजबूत नहीं है।
गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर
04Bosch 10 kg 5 Star Front Load Fully Automatic Washing Machine
- AI टेक्नोलॉजी से लैस यह वॉशिंग मशीन 10 किलोग्राम क्षमता वाली है और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। इसकी स्पिन स्पीड 1400 RPM है।
- यह Bosch फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन अपने खास डिजाइन वाले ड्रम के साथ कपड़ों को नाजुक तरह से धोएगी, जिस वजह से उनके फटने की चिंता नहीं करनी होगी।
- इसका स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बना ड्रम लंबे समय तक टिकाऊ बना रहेगा, जिसमें आसानी से जंग नहीं लगेगी और मशीन की लाइफ बढ़ेगी।
वर्किंग कपल के लिए क्यों होगी सही पसंद?
- फ्लैट में रहने वाले कपल्स पानी के कम प्रेशर की वजह से परेशान रहते हैं और इस वजह से कपड़ों को धोने में समय भी लगता है। हालांकि, यह वॉशिंग मशीन इस परेशानी को संभालते हुए टब को कम समय में भरेगी।
- इसमें धुले कपड़ों पर ज्यादा सिलवटें भी नहीं पड़ेंगी जिस वजह से ऑफिस जाने से पहले उन्हें प्रेस करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी।
- इसके टब में ही जिद्दी दाग आसान से हट जाएंगे जिस वजह से उन्हें हाथ से धोने की मेहनत नहीं करनी होगी और वे आसानी से बेदाग बनेंगे।
- यह वॉशिंग मशीन उन कपल्स के लिए अच्छी रहेगी जो परिवार के साथ रहते हैं या जो एक बार में ही 4-5 दिनों के कपड़े धोते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 59D x 59.8W x 84.8H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Bosch
- क्षमता- 10 किलोग्राम
- एनर्जी स्टार रेटिंग- 5
- मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खासियतें
- रीलोड
- इन-बिल्ट हीटर
- AI एक्टिव वॉटर+
- स्टीम साइकिल
कमी
- कंपन स्तर ज्यादा है।
05
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
वर्किंग कपल को वॉशिंग मशीन चुनते समय रखना चाहिए इन बातों का ध्यान
- क्षमता: सबसे पहले तो यह देख लें कि आपको कितनी क्षमता वाला मॉडल चाहिए। अगर परिवार छोटा है और आप रोज ही कपड़ों को धोते हैं तो 7-9 किलोग्राम तक क्षमता वाली मशीन सही रहेगी। वहीं, बड़ी फैमिली के साथ रहने वाले या वे कपल जो पूरे हफ्ते के कपड़े एकसाथ धोते हैं, उनके लिए 9-12 किलोग्राम तक क्षमता वाले मॉडल बेहतर होंगे।
- वॉश प्रोग्राम: आपकी नियमित धुलाई में किस तरह के कपड़े शामिल होते हैं, इस बात का ध्यान रखते हुए अलग-अलग वॉश प्रोग्राम से लैस मॉडल के साथ जाना चाहिए। इस सुविधा की वजह से तरह-तरह के कपड़ों को धोने-सुखाने का काम आसान हो जाएगा। क्विक वॉश प्रोग्राम का होना भी वर्किंग कपल के लिए काफी जरूरी होता है।
- मोटर स्पीड: कपड़ों को तेज़ी से साफ करने के लिए ड्रायर वाली वॉशिंग मशीन में तेज स्पीड मोटर का होना अत्यंत जरूरी है। इससे समय की बचत होगी और फटा-फट सारे कपड़े साफ हो जाएंगे।
- जिद्दी दागों को धोने की क्षमता: जाहिर सी बात है कि कपड़ों पर लगे जिद्दी दागों को हाथ से हटाने का समय वर्किंग कपल के पास नहीं होगा, इस वजह से ऐसी ही वॉशिंग मशीन का चयन करें जिसके टब में ही सारे दाग-धब्बे साफ हो जाएं। इसके लिए स्टेनवॉश, इनबिल्ट हीटर और स्टीम वॉश जैसी सुविधाओं पर ध्यान जरूर दें।
- आसान रख-रखाव: ऐसे मॉडल का चयन करें जिसका रख-रखाव आसान हो और सर्विसिंग और मरम्मत करने की मेहनत बार-बार न करनी पड़े। इसके लिए मोटर की वारंटी और ब्रांड की सर्विस की जांच जरूर करें।
इन सभी मॉडल में मिलेंगी ये सुविधाएं
ड्रायर से लैस हायर, एलजी, सैमसंग, IFB और बॉश जैसे ब्रांड की अलग-अलग फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीनें तो आपने देख ली हैं, अब इस तालिका के साथ इनमें मिलने वाली कुछ मुख्य सुविधाओं को आसानी से जान लीजिए।
|
मॉडल |
कुल वॉश प्रोग्राम |
अन्य सुविधाएं |
|
Haier 12Kg, 5 Star, Fully Automatic Front Load Washer (EFL120-DM14IEIS8U1) |
15 |
ड्रम क्लीन, रिफ्रेश, वाईफाई, स्टेन रिमूवल |
|
IFB 9/6/3 kg Fully Automatic Washer Dryer Refresher (WDR Executive ZMN CMS) |
NA |
9 स्वर्ल वॉश, मल्टीपल ड्राइंग मोड, पावर स्टीम, AI-पावर्ड |
|
Samsung 8 kg, 5 star, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (WW80T504DAX1TL) |
21 |
AI कंट्रोल, हाईजीन स्टीम, क्विक वॉश, बबल सोक |
|
LG Smart Choice,11 Kg (Wash)/7 Kg (Dry), Front Load Fully Automatic Washer Dryer (FHD1107SWM) |
14 |
हार्ड वॉटर वॉश, ट्रबोवॉश, बड़ा ड्रम, वाईफाई कनेक्टिविटी |
|
Bosch 10 kg 5 Star Front Load Fully Automatic Washing Machine (WGA254ZJIN) |
14 |
इन-बिल्ट हीटर, स्टीम एंटी-बैक्टेरिया, एंटी-रिंकल, फोम डिटेक्शन |
इन्हें भी पढ़ें:
₹25,000 से कम वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन: LG, हायर और सैमसंग के पास मिलेंगे किफायती मॉडल!
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- वर्किंग कपल के लिए ड्रायर वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन सही पसंद क्यों होगी?वर्किंग कपल्स के पास समय की कमी होती है। फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में ड्रायर होने से कपड़े धुलने के साथ सूख भी जाते हैं, जिससे धूप में फैलाने की झंझट खत्म होती है और जिद्दी दाग-धब्बों को हाथों से नहीं घिसना पड़ता है।
- कपल्स को एक सही मॉडल का चयन किस हिसाब से करना चाहिए?कपल्स को अपनी परिवार के लोगों और कपड़ों की मात्रा के हिसाब से क्षमता का चुनाव करना चाहिए। इसके अलावा, बिजली की बचत के लिए 5-स्टार रेटिंग, कपड़ों की बेहतर धुलाई के लिए इन-बिल्ट हीटर और स्मार्ट फीचर्स वाली मशीन देखनी चाहिए।
- क्या ये वॉशिंग मशीन ऊर्जा कुशल होती हैं?ड्रायर वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीनें सामान्य मशीनों की तुलना में अधिक बिजली और पानी की खपत करती हैं, क्योंकि ड्रायर को कपड़े सुखाने के लिए अतिरिक्त ऊर्जा चाहिए होती है। हालांकि, आधुनिक 5 स्टार और इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाले मॉडल ऊर्जा की खपत को काफी हद तक नियंत्रित करते हैं।
- क्या इनमें तरह-तरह के कपड़ों को धोया-सुखाया जा सकता है?हां, इनमें कॉटन, वूलेन, सिल्क और नाजुक कपड़ों के लिए अलग-अलग वॉश मोड्स होते हैं। साथ ही, तापमान नियंत्रण और जेंटल ड्रायर सेटिंग्स की वजह से हर तरह के कपड़े बिना किसी नुकसान के सुरक्षित तरीके से धोए और सुखाए जा सकते हैं।
- भारत में किन ब्रांड के पास अच्छे क्वालिटी के विकल्प मिलेंगे?भारत में आपको Haier, सैमसंग, एलजी, आईएफबी और बॉश जैसे ब्रांड के पास बढ़िया क्वालिटी के विकल्प मिल जाएंगे। इनके पास अलग-अलग क्षमता और आधुनिक सुविधाओं से लैस ड्रायर वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन मिल जाएंगी।
Loading...
Loading...
You May Also Like