जब भी बात आती है एक किफायती दाम वाली वॉशिंग मशीन का चयन करने की तो इस मामले में Voltas Beko कई ब्रांड्स को पछाड़ता है। इसके मॉडल भले ही कम दाम वाले होते हैं, लेकिन प्रदर्शन के लिहाज से भरोसेमंद होते हैं। फिर चाहे आपको सहूलियत के लिहाज से एक फुली-ऑटोमैटिक मॉडल की तलाश है या आसान कंट्रोल वाली सेमी-ऑटोमैटिक Washing Machine की, वोल्टास बेको के पास तरह-तरह के ऑप्शन मौजूद हैं। इनमें मिलने वाली डबल वॉटर फॉल सुविधा, डिटर्जेंट वाले पानी को कपड़ों पर अच्छी तरह से छिड़केगी जिससे कपड़ों की शानदार सफाई सुनिश्चित होगी। इनकी एक खासियत यह भी होती है कि ये बारिश वाले मौसम में भी आपकी लॉन्ड्री को अच्छी तरह से सुखाने का काम करेंगी, ताकि उनसे दुर्गंध न आए। वोल्टास बेको वॉशिंग मशीन को इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि ये कपड़ों से कीचड़, मिट्टी, चाय, हल्दी और अन्य जिद्दी दागों को साफ करे, ताकि आपको उन्हें हाथ से न घिसना पड़े।
इसी कड़ी में हमने तलाशे हैं ऐसे 5 मॉडल जो किफायती दाम और बेहतरीन धुलाई का सही संतुलन बनाते हैं। इनका चयन हमने रिसर्च करने के बाद प्रदर्शन, सहूलियत, ऊर्जा कुशलता और भारतीय घरों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया है।
