भारत में वॉशिंग मशीन के लिए सैमसंग और व्हर्लपूल दो लोकप्रिय कंपनियां हैं, जिनमें से किसी का भी चुनाव करना पूरी तरह से ज़रूरतों और प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है। Samsung वॉशिंग मशीन उन लोगों के लिए एक सही विकल्प है जो ज्यादा आधुनिक टेक्नोलॉजी और फीचर्स को प्राथमिकता देते हैं। इनमें अलग-अलग तरह के कपड़ों के लिए ज्यादा वॉश प्रोग्राम, बेहतर डिजाइन वाला ड्रम, स्मार्ट कनेक्टिविटी और हाईजीनिक वॉश जैसी सुविधाएं मिलती हैं। वहीं, Whirlpool वॉशिंग मशीन कठोर पानी में भी कपड़ों को अच्छी तरह से साफ करती हैं, जिससे वे भारतीय घरों के लिए एक उपयुक्त विकल्प बन जाती हैं। पानी के कम प्रेशर के बावजूद इनका प्रदर्शन कमजोर नहीं होता है और ये उन घरों के लिए ज्यादा बेहतर होती है जिनकी प्राथमिकता आसान कंट्रोल है।
अपनी जरूरत के हिसाब से सैमसंग और व्हर्लपूल वॉशिंग मशीन में से किसे चुनें?
- एडवांस टेक्नोलॉजी- इस मामले में सैमसंग की वॉशिंग मशीन को व्हर्लपूल से बेहतर कहा जा सकता है। जो AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके कपड़ों को अच्छी तरह से धोने-सुखाने का काम करती हैं। अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ ये पानी, बिजली और डिटर्जेंट की भी बेहतर बचत करती हैं। दूसरी तरफ व्हर्लपूल वॉशिंग मशीन में इसके लिए 6th सेंस टेक्नोलॉजी ही ज्यादातर मॉडलों में होती है।
- पानी का कम प्रेशर- अगर आपके घर में पानी के कम प्रेशर की समस्या आए दिन होती है तो अपनी जीरो प्रेशर फिल टेक्नोलॉजी के साथ व्हर्लपूल वॉशिंग मशीन इस समस्या को हल करती है। वहीं, हार्ड वॉटर में भी इनमें कपड़े ज्यादा अच्छी तरह से साफ होते हैं। हालांकि, सैमसंग के मॉडल भी इसके लिए सही होते हैं लेकिन व्हर्लपूल ज्यादा भरोसेमंद है।
- स्मार्ट सुविधाएं व कंट्रोल- वाईफाई कनेक्टिविटी और ऐप कंंट्रोल के लिहाज से सैमसंग को बेहतर कहा जा सकता है। इसके कई मॉडल आधुनिक घरों के लिहाज से डिजाइन किए जाते हैं। वहीं, अगर आपको एक ऐसी वॉशिंग मशीन की तलाश है जिसे नियंत्रित करना आसान है तो व्हर्लपूल बेहतर है।
- वॉरंटी व कंपनी की सर्विस- सैमसंग वॉशिंग मशीन के ज्यादातर मॉडल पर 2 साल तक की प्रोडक्ट और 10 साल तक की मोटर वॉरंटी मिलती है। वहीं, वहर्लपूल के मॉडल 2 साल तक की प्रोडक्ट वॉरंटी और 5-8 साल तक की मोटर वॉरंटी के साथ आते हैं। बड़े शहरों में और टियर-2 शहरों में सैमसंग का सर्विस नेटवर्क ज्यादा अच्छा है, लेकिन वहर्लपूल की कंपनी सर्विस टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी अच्छी है।
- कीमत- व्हर्लपूल की वॉशिंग मशीन करीब ₹15,000 से लेकर ₹35,000 तक के बजट में मिलती है। वहीं, सैमसंग की रेंज करीब ₹20,000 से लेकर ₹50,000 तक की रेंज में आती हैं।
Loading...
जानें इन सभी वॉशिंग मशीन में मिलने वाले मुख्य फीचर्स को
सैमसंग और व्हर्लपूल की इन सभी Washing Machines में से किसी का भी चयन अपनी जरूरत, पसंद और बजट के हिसाब से कर सकते हैं। इनमें मिलने वाले कुछ प्रमुख फीचर्स को आसानी से समझने के लिए इस तालिका पर एक नजर डालिए-
एक नजर निष्कर्ष पर
आखिर में यह कह सकते हैं कि जिन लोगों को आधुनिक फीचर्स, AI टेक्नोलॉजी और स्मार्ट कनेक्टिविटी की अधिक प्राथमिकता है, तो उनके लिए सैमसंग वॉशिंग मशीन सही है। वहीं, जिन्हें सामान्य फीचर्स के साथ कठोर पानी और कम प्रेशर में भी दमदार प्रदर्शन चाहिए तो व्हर्लपूल बेहतर है। सैमसंग वॉशिंग मशीन थोड़ी प्रीमियम कीमत पर आधुनिक सुविधाएं देती है और व्हर्लपूल किफायती कीमत पर सामान्य सुविधाएं देता है। दोनों में से किसी का भी चयन करना पूरी तरह से आपकी पसंद, जरूरत और बजट पर निर्भर करता है।
इन्हें भी पढ़ें:
FAQs:
1. फीचर्स के मामले में सैमसंग वॉशिंग मशीन बेहतर है या व्हर्लपूल?
ज्यादा आधुनिक फीचर्स सैमसंग वॉशिंग मशीन में होते हैं और व्हर्लपूल वॉशिंग मशीन की सुविधाएं उनती बेहतर नहीं होती हैं। सैमसंग में AI टेक्नोलॉजी, इकोबबल और वाई-फाई कनेक्टिविटी होती हैं। वहीं, व्हर्लपूल में 6th सेंस टेक्नोलॉजी, ZPF और हार्ड वॉटर वॉश देखने को मिलते हैं।
2. कौन सा ब्रांड अधिक ऊर्जा कुशल वॉशिंग मशीन देता है?
दोनों ब्रांड 5-स्टार एनर्जी रेटिंग वाली ऊर्जा कुशल मॉडल पेश करते हैं। सैमसंग के डिजिटल इन्वर्टर और व्हर्लपूल की इंटेलीसेंस टेक्नोलॉजी दोनों ही ऊर्जा बचाते हैं। हालांकि, ऊर्जा और पानी की खपत मॉडल, क्षमता और सुविधाओं के हिसाब से अलग-अलग होती है।
3. सैमसंग या व्हर्लपूल में से किसकी वॉशिंग मशीन कठोर पानी के लिए बेहतर है?
व्हर्लपूल के ज्यादातर मॉडल 'हार्ड वाटर वॉश' फीचर के साथ आते हैं, जो कठोर पानी की समस्याओं के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है और इसमें दमदार प्रदर्शन करते हैं। हालांकि, Samsung Washing Machine के कुछ प्रीमियम मॉडल में ही कठोर पानी में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिलता है।
4. दोनों की कीमत में कितना अंतर है?
कीमत के मामले में व्हर्लपूल को ज्यादा किफायती कहा जाता है जिसक फुली ऑटोमैटिक मॉ़ल करीब ₹15,000-₹35,000 तक की रेंज में मिल जाते हैं। वहीं, सैमसंग की वॉशिंग मशीन थोड़ी महंगी होती है जो करीब ₹20,000-₹50,000 तक के बजट में आती है।
5. वॉरंटी के मामले में कौन बेहतर है?
सैमसंग वॉशिंग मशीन के ज्यादातर मॉडलों पर 2 साल तक की प्रोडक्ट वॉरंटी और 10 साल तक की मोटर वॉरंटी मिलती है। वहीं, Whirlpool Washing Machine के मॉडल 2 साल तक की प्रोडक्ट वॉरंटी और 5-8 साल तक की मोटर वॉरंटी के साथ आते हैं। ऐसे में सैमसंग को इसके लिए बेहतर माना जाता है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...