हीटर वाली इन 5 ब्रांडेड Washing Machines के साथ कपड़ों की होगी बेमिसाल सफाई!

इन-बिल्ट हीटर सुविधा वाली वॉशिंग मशीन में गर्म पानी में कपड़ों को धोने का काम काफी सुविधाजनक बन जाता है और अलग से गीजर का कनेक्शन देने की जरूरत नहीं पड़ती है। इनमें जिद्दी दाग-धब्बों वाले कपड़े टब में ही साफ हो जाते हैं और उनकी चमक व रंग खराब होने की चिंता नहीं रहती है। यह सुविधा LG, सैमसंग, बॉश, हायर और IFB जैसे ब्रांड के अलग-अलग क्षमता वाले फ्रंट और टॉप लोड मॉडल में देखने को मिलती है।

हीटर से लैस 5 ब्रांडेड वॉशिंग मशीन
हीटर से लैस 5 ब्रांडेड वॉशिंग मशीन

कपड़ों पर लगे अलग-अलग प्रकार के जिद्दी दाग-धब्बों को पूरी तरह से साफ करने का काम इन-बिल्ट हीटर वाली वॉशिंग मशीन करती हैं। इनके साथ गर्म पानी के लिए अलग से गीजर का कनेक्शन देने की जरूरत नहीं होती है और टब में ही पानी अच्छी तरह से हीट होता है। ये वॉशिंग मशीन रोजाना पहने जाने वाले नाजुक कपड़ों तक सबको चमकाती है और कुछ मॉडल में तो पानी के तापमान को भी कम-ज्यादा करने की सुविधा मिलती है। इनका खास डिजाइन वाला ड्रम कपड़ों को चमकाने के साथ-साथ उनकी क्वालिटी का भी ख्याल रखता है। यह सुविधा फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड और टॉप लोड मॉडल में मिलती है। इसके लिए एलजी, Haier, आईएफबी, Bosch और सैमसंग जैसे ब्रांड के पास अलग-अलग क्षमता वाली वॉशिंग मशीन भरोसेमंद हैं। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 9Kg, 5 Star, Powered by AI-DBT, PuriSteam with Inbuilt Heater Fully Automatic Front Load Washer (EFL90-DM14IBIEBK)

    प्रमुख सुविधाएं

    • 9 किलोग्राम क्षमता वाली यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन हायर ब्रांड की है जिसमें गर्म पानी से कपड़े धोने के लिए हीटर मौजूद है।
    • 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग वाला यह मॉडल डायरेक्ट मोशन मोटर के साथ ऊर्जा की बचत करता है और इसकी अधिकतम स्पीड 1400 RPM है।
    • इसमें अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने के लिए कॉटन, सिंथेटिक्स, मिक्स, बेबी केयर और डेलिकेट समेत 15 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं।

    क्यों चुनें?

    • इस Haier की Washing Machine का खास डिज़ाइन वाला ड्रम कपड़ों को नाज़ुकता से धोता है, जिससे उनकी गुणवत्ता खराब नहीं होती है और साथ ही रंग और चमक भी बनी रहती है। 
    • यह न सिर्फ गर्म पानी के साथ कपड़ों को धोती है, बल्कि उन पर जमा बैक्टीरिया और कीटाणुओं को भी हटाती है, जिससे पूरी तरह से सफ़ाई बनी रहती है। 
    • यह स्मार्ट तकनीक का इस्तेमाल करके कपड़ों के हिसाब से खुद ही पानी के स्तर को निर्धारित करती है, जिससे कम-से-कम बर्बादी सुनिश्चित होती है।

    किनके लिए सही होगी?

    4-5 लोगों के परिवार के लिए यह मॉडल काफी अच्छा रहेगा। वहीं, अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं तो उनके कपड़ों को हाथ से धोने की मेहनत को कम करने के लिए भी इसका चयन कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • कलर- ब्लैक
    • ब्रांड- Haier
    • मोटर स्पीड- 1400 RPM 
    • वोल्टेज- 220 Volts

    खासियतें

    • LED डिस्प्ले
    • फजी लॉजिक
    • चाइल्ड लॉक

    कमी

    • शोर स्तर ज्यादा है। 
    01
  • IFB 7 Kg 5 Star, DeepClean Technology, Fully Automatic Front Load Washing Machine (SERENA GXN 7012 CMS)

    प्रमुख सुविधाएं

    • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह वॉशिंग मशीन BLDC मोटर से लैस है जो 40% तक ऊर्जा और 50% तक पानी बचाती है।
    • 7 किलोग्राम क्षमता वाला यह मॉडल 22 वॉश प्रोग्राम के साथ आता है जिनकी मदद से अलग-अलग कपड़ों को धोया-सुखाया जा सकता है।
    • इसकी मोटर स्पीड 1200 RPM है और यह AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके कपड़ों को चमकाती है।

    क्यों चुनें?

    • यह फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन कपड़ों को बिल्कुल हाथों जैसा साफ करने का काम करती है और हर तरह के जिद्दी दाग-धब्बे आसानी से साफ हो जाते हैं।
    • इस IFB वॉशिंग मशीन में नाजुक कपड़ों को बिना पानी व डिटर्जेंट का इस्तेमाल किए साफ कर सकते हैं और यह सुविधा ड्राई क्लीनिंग के खर्च को बचाती है।
    • इसे मोबाइल फोन एप्लीकेशन के साथ-साथ आसानी से वॉयस कमांड की मदद से भी नियंत्रित कर सकते हैं और व्यस्त दिनों में यह सुविधा काफी काम आती है।

    किनके लिए सही होगी?

    2-3 लोगों के छोटे परिवार या कपल्स के लिए यह स्मार्ट वॉशिंग मशीन सही पसंद होगी। वहीं, अगर आपके घर में हार्ड क्वालिटी का पानी आता है तो उसमें भी इसमें आसानी से कपड़ों को धो सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 51.8D x 59.8W x 87.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- IFB
    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • मोटर स्पीड- 1200 RPM
    • वोल्टेज- 220 Volts

    खासियतें

    • सेल्फ डायग्नोसिस
    • वॉर्म सोक
    • ऑटो टब क्लीन

    कमी

    • बॉडी ज्यादा टिकाऊ नहीं है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Bosch 9 kg 5 Star Front Load Fully Automatic Washing Machine (WGA242IRIN)

    प्रमुख सुविधाएं

    • इस वॉशिंग मशीन में 14 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं जिनकी मदद से रोजाना पहने जाने वाले से लेकर नाजुक कपड़ों तक सब अच्छी तरह साफ होते हैं। 
    • 9 किलोग्राम क्षमता वाली यह Bosch वॉशिंग मशीन 1200 RPM मोटर से लैस है, जिसके साथ ऊर्जा और समय दोनों की बचत होती है। 
    • इसका ड्रम स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बना है जो लंबे समय तक टिकाऊ बना रहता है और इसमें ज़ंग भी नहीं लगती है।

    क्यों चुनें?

    • AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए यह वॉशिंग मशीन कपड़ों पर जमा तरह-तरह के जिद्दी दाग-धब्बों को पूरी तरह से साफ करती है और साथ ही यह सुविधा पानी और बिजली की भी बचत करती है।
    • हल्के व कम कपड़ों को इसमें 15-30 मिनट में धो-सुखा सकते हैं और व्यस्त दिनों पर यह सुविधा काफी काम आती है।
    • इसका खास डिजाइन वाला ड्रम कपड़ों को सिर्फ साफ नहीं करता है, बल्कि उनकी पूरी देखभाल भी करता है जिससे वे आसानी से फटते नहीं और रंग व चमक भी खराब नहीं होते हैं।

    किनके लिए सही होगी?

    बड़े परिवार के लिए यह बॉश फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन सही पसंद है। साथ ही जिन घरों में पानी के प्रेशर की समस्या रहती है उनके लिए भी यह काफी अच्छा विकल्प रहेगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 59D x 59.8W x 84.8H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Bosch
    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • वॉश प्रोग्राम- 14
    • मोटर स्पीड- 1200 RPM

    खासियतें

    • एंटी-वाइब्रेशन साइड पैनल
    • ईको साइलेंस ड्राइव
    • स्टीम साइकिल

    कमी

    • इंस्टॉलेशन-संबंधित परेशानी। 

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर मिलेगी अलग-अलग तरह के उपकरणों की विस्तृत जानकारी

    03
  • Samsung Smart Choice 12 kg, 5star, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (WW12DG5B24AXTL, Inox)

    प्रमुख सुविधाएं

    • यह एक फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है जिसकी क्षमता 12 किलोग्राम और एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है।
    • वाईफाई कनेक्टिविटी वाली इस Samsung वॉशिंग मशीन को आसानी से स्मार्टफोन से भी कंट्रोल कर सकते हैं।
    • यह स्टीम का इस्तेमाल करके कपड़ों पर जमा किटाणुओं को हटाकर पूरी सफाई सुनिश्चित करती है। 

    क्यों चुनें?

    • हीटर वाली यह वॉशिंग मशीन न सिर्फ कपड़ों को बेदाग बनाती है, बल्कि इसके साथ ऊर्जा की भी बचत होती है। इस वजह से लगातार इस्तेमाल के बावजूद बिजली का बिल कंट्रोल में रहता है।
    • यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन नाजुक कपड़ों को पूरी सावधानी से धोती है, ताकि उनके खराब होने की समस्या न आए और आपको अलग से लॉन्ड्री भी न करानी पड़े।
    • इसमें डिटर्जेंट भी बेहतर तरह से काम करता है और कपड़ों को धोने के लिए उन्हें पहले पानी में भिगोकर रखने की भी आवश्यकता नहीं रहती है।

    किनके लिए सही होगी?

    संयुक्त परिवारों या उन छोटे परिवारों के लिए जो पूरे हफ्ते के कपड़े साथ में धोते हैं उनके लिए यह सैमसंग वॉशिंग मशीन सही पसंद है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 12 किलोग्राम
    • ब्रांड- Samsung
    • वोल्टेज- 230 Volts 
    • कंट्रोल- नॉब
    • मोटर स्पीड- 1400 RPM 

    खासियतें

    • बबल सोक
    • हाईजीन स्टीम
    • AI टच कंट्रोल

    कमी

    • शोर स्तर ज्यादा है। 
    04
  • LG 8 Kg, 5 Star, Smart Inverter Technology, Wi-Fi, Turbowash, Fully Automatic Top Load Washing Machine

    प्रमुख सुविधाएं

    • 8 किलोग्राम क्षमता वाली यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन टर्बोवॉश का इस्तेमाल करके हर कपड़े को चमकदार बनाती है और इसमें आठ वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं।
    • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह वॉशिंग मशीन ऊर्जा व पानी की भी बचत करती है और इसका शोर स्तर भी नियंत्रण में रहता है।
    • ऑटो रीस्टार्ट सुविधा इसे बिजली कटौती के बाद पुरानी सेटिंग पर ही चालू करती है।

    क्यों चुनें?

    • अपनी तेज स्पीड वाली मोटर के साथ यह वॉशिंग मशीन कपड़ों को अच्छी तरह से सुखाती है और उनमें जमा नमी को पूरी तरह से खत्म करती है। बारिश के मौसम में भी यह वॉशिंग मशीन कपड़ों को बढ़िया तरह से सुखाती है।
    • यह टॉप लोड मॉडल कठोर पानी में भी कपड़ों को अच्छी तरह से साफ करता है और उनकी गुणवत्ता खराब किए बिना उन्हें चमकदार बनाता है।
    • इसके ड्रम में ही कपड़ों के हर तरह के जिद्दी दाग साफ हो जाते हैं और शर्ट की कॉलर या आस्तीनों पर जमा मैल भी हटता है। इससे कपड़ों को हाथ से रगड़ने की मेहनत नहीं करनी पड़ती है।

    किनके लिए सही होगी?

    3-5 लोगों के मध्यम साइज परिवार के लिए यह LG Washing Machine सही पसंद रहेगी। इसी के साथ यह उनके लिए भी एक अच्छा विकल्प है जिन्हें हीटर वाला मॉडल तो चाहिए लेकिन घर में बुजुर्ग शख्स या कमर दर्द की वजह से फ्रंट लोड मॉडल का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 56D x 54W x 92.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 08 किलोग्राम
    • कंट्रोल- पुश बटन
    • वोल्टेज- 230 Volts

    खासियतें

    • वाईफाई कनेक्टिविटी
    • स्मार्ट डायग्नॉसिस
    • ऑटो प्री-वॉश

    कमी

    • जेट स्प्रे अच्छी तरह काम नहीं करता। 


    योर पिक्स पर गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन, कुकवेयर व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स को लेकर मिलेगी विस्तृत जानकारी 

    05

जानें इन सभी वॉशिंग मशीन में मिलने वाली मुख्य सुविधाओं को

हायर, IFB, सैमसंग, LG और बॉश ब्रांड के इन 5 विकल्पों में से किसी का भी चयन अपनी पसंद, जरूरत और बजट के हिसाब से कर सकते हैं। यह तालिका इनमें मिलने वाली सुविधाओं को आसानी से समझने में मदद करेगी।

मॉडल

मोटर स्पीड और वॉश प्रोग्राम

सुविधाएं

Haier 9Kg, 5 Star, Powered by AI-DBT Fully Automatic Front Load Washer (EFL90-DM14IBIEBK)

1400 RPM मोटर और 15 वॉश प्रोग्राम

  • ऑटो वॉटर लेवल
  • AI स्मार्ट वॉश
  • चाइल्ड लॉक

IFB 7 Kg 5 Star, DeepClean® Technology, AI Powered, WiFi, Fully Automatic Front Load Washing Machine (SERENA GXN 7012 CMS)

1200 RPM मोटर और 22 वॉश प्रोग्राम

  • स्टीम रिफ्रेश
  • वाईफाई कनेक्टिविटी
  • 9 स्वर्ल टेक्नोलॉजी

Bosch 9 kg 5 Star Front Load Fully Automatic Washing Machine (WGA242IRIN)

1200 RPM मोटर और 14 वॉश प्रोग्राम

  • ईको साइलेंस ड्राइव
  • हार्ड वॉटर वॉश
  • AI एक्टिव वॉटर+

Samsung Smart Choice 12 kg, 5star Digital Inverter, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (WW12DG5B24AXTL)

1400 RPM मोटर और 14 वॉश प्रोग्राम

  • AI ईकोबबल
  • प्री-वॉश
  • क्विक वॉश

LG 8 Kg, 5 Star, Smart Inverter Technology, Fully Automatic Top Load Washing Machine With In-built heater (T80V4OB1S)

740 RPM मोटर और 08 वॉश प्रोग्राम

  • स्मार्ट इन्वर्टर मोटर
  • लिंट फिल्टर
  • डिले स्टार्ट

इन्हें भी पढ़ें:

FAQs:

1. इन-बिल्ट हीटर वाली वॉशिंग मशीन का चयन क्यों करना चाहिए?

इस प्रकार की वॉशिंग मशीन का गर्म पानी न केवल जिद्दी दाग-धब्बों जैसे तेल, ग्रीस और मिट्टी को आसानी से हटाता है, बल्कि यह कपड़ों में छिपे कीटाणुओं और एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को भी खत्म करता है। यह बच्चों के कपड़े, चादरें और तौलिये धोने के लिए सही मानी जाती है। गर्म पानी डिटर्जेंट को बेहतर तरीके से घोलने में भी मदद करता है, जिससे धुलाई अधिक प्रभावी होती है और कपड़ों पर कोई अवशेष नहीं छूटता है। 

2. क्या हीटर वाली वॉशिंग मशीन अधिक बिजली की खपत करती है?

हां, पानी गर्म करने के लिए हीटर बिजली का उपयोग करता है, जिससे सामान्य मशीनों की तुलना में थोड़ी अधिक बिजली की खपत हो सकती है। हालांकि, आधुनिक मशीनों में ऊर्जा-कुशल हीटर लगे होते हैं जो इस समस्या को कम करते हैं। 

3. किन ब्रांडों के पास इसके लिए बढ़िया क्वालिटी के मॉडल मिलेंगे?

इसके लिए आपको हायर, एलजी, सैमसंग, IFB, बॉश, गोदरेज और व्हर्लपूल जैसे ब्रांड के अलग-अलग क्षमता वाले मॉडल मिल जाएंगे। यह सुविधा फुली ऑटोमैटिक फ्रंट और टॉप लोड दोनों तरह के मॉडलों में होती है। 

4. हीटर वाली वॉशिंग मशीन की लाइफ कितनी होती है?

सही रखरखाव और इस्तेमाल के साथ, एक अच्छी बिल्ट-इन हीटर वॉशिंग मशीन 8 से 12 साल तक चल सकती है। यह पूरी तरह से आपके इस्तेमाल और मशीन की क्वालिटी पर भी निर्भर करता है। 

5. इन-बिल्ट हीटर वाली वॉशिंग मशीन का रखरखाव और देखभाल कैसे करें?

इसके लिए नियमित रूप से ड्रम की सफाई करें, टब क्लीन या ड्रम क्लीन फंक्शन का उपयोग करके। डिटर्जेंट डिस्पेंसर को साफ रखें और फिल्टर को समय-समय पर चेक करते रहें। अगर आपके घर में कठोर पानी आता है, तो लाइमस्केल बिल्ड-अप को रोकने के लिए डीस्केलिंग एजेंट का उपयोग कर सकते हैं। हीटर की जांच के लिए मेकैनिक से सर्विसिंग कराते रहें। 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...