Wi-Fi वाली इन वॉशिंग मशीनों को कहीं से भी चलाएं, बनेंगी आपके स्मार्ट होम की साथी!

अमेजन पर सैमसंग, IFB, हायर और LG जैसे ब्रांड के पास बढ़िया रेटिंग वाली वॉशिंग मशीन देखने को मिलती हैं जिन्हें वाई-फाई कनेक्टिविटी की मदद से कहीं से भी कंट्रोल करने की सुविधा मिलती है। अलग-अलग क्षमता वाले इन मॉडल की मदद से रोजाना पहने जाने वाले से लेकर नाजुक तक हर तरह के कपड़ों को धोया-सुखाया जा सकता है। इसी के साथ ये पानी व ऊर्जा की भी बचत करती हैं।

वाई-फाई कनेक्टिविटी वाली वॉशिंग मशीन
वाई-फाई कनेक्टिविटी वाली वॉशिंग मशीन

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में समय बचाना और सुविधा पाना हर किसी की प्राथमिकता है, ऐसे में वाई-फाई कनेक्टिविटी वाली वॉशिंग मशीन कपड़े धोने के काम को सुविधाजनक बनाती हैं जिन्हें कहीं से भी बैठे-बैठे नियंत्रित कर सकते हैं। मोबाइल फोन एप्लिकेशन की मदद से इन Washing Machines को ऑन/ऑफ किया जा सकता है या उनके संचालन पर नजर रखी जा सकती है। यह सुविधा तब काफी काम आती है जब घर से ही ऑफिस का काम करना हो या किचन में खाना बनाते समय बार-बार मशीन के पास जाने की झंझट से बचना हो। इस सुविधा से लैस अलग-अलग क्षमता वाले फ्रंट व टॉप लोड विकल्प मिल जाते हैं जो छोटे से लेकर बड़े परिवारों के लिए सही होते हैं। इसी के साथ तेज स्पीड वाली मोटर, अलग-अलग वॉश प्रोग्राम और आधुनिक टेक्नोलॉजी कपड़ों को पूरी तरह से बेदाग बनाती हैं।

सैमसंग, IFB, हायर और LG जैसे ब्रांड के पास इस तरह की वॉशिंग मशीन के बढ़िया विकल्प देखने को मिलते हैं जिन्हें लोगों ने पसंद करते हुए अच्छी रेटिंग दी है और ये आपके लिए भी भरोसेमंद साबित होंगे। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Samsung 8 Kg, 5 Star, AI Wash Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WA80F08S2LTL, Lavender Gray)

    प्रमुख सुविधाएं

    • 8 किलोग्राम क्षमता वाली यह एक फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन है जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है।
    • 700 RPM मोटर वाला यह मॉडल कठोर पानी में भी कपड़ों को अच्छी तरह से धोता है और उनकी चमक बनी रहती है।
    • स्मार्ट चेक सुविधा का इस्तेमाल करके मोबाइल फोन एप्लिकेशन की मदद से मशीन में आई खराबी का पता लगाया जा सकता है।

    क्यों चुनें?

    • यह Samsung वॉशिंग मशीन न सिर्फ स्मार्ट कनेक्टिविटी की सुविधा देती है, बल्कि कपड़ों का भी पूरा ख्याल रखती है। इसका खास डिजाइन वाला ड्रम कपड़ों को नाजुक तरीके से धोते हुए उन पर जमा दाग-धब्बों को साफ करता है, जिससे वे चमकीले बनते हैं।
    • इसकी स्पीड वाली मोटर न सिर्फ कपड़ों को अच्छी तरह से धोती-सुखाती है, बल्कि समय की भी बचत करती है। इसके क्विक वॉश के साथ जब जल्दी हो, तब कम कपड़ों को 15-30 मिनट में साफ कर सकते हैं और यह व्यस्त घरों के लिए एक अच्छा विकल्प है।
    • AI तकनीक का इस्तेमाल करते हुए यह ऊर्जा की बचत करती है जिसकी वजह से घर का बिजली बिल नियंत्रण में रहता है। इसके साथ ही यह डिटर्जेंट को भी बेहतर ढंग से काम करने में मदद करती है, ताकि कपड़े बेदाग बनें।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 8 किलोग्राम
    • मोटर स्पीड- 700 RPM 
    • वोल्टेज- 230 Volts 
    • ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खासियतें

    • 12 वॉश प्रोग्राम
    • 10 वॉटर लेवल
    • ड्यूअल स्टॉर्म

    कमी

    • पानी की ज्यादा खपत। 
    01
  • Haier 9 Kg, 5 Star, AI Smart LIFE+ WiFi enabled, Fully Automatic Front Load Washer (EFL90-IM14F5ES8U1)

    प्रमुख सुविधाएं

    • वाई-फाई कनेक्टिविटी वाली इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में कॉटन, सिंथेटिक्स, एलर्जन, बेबी केयर और डेली जैसे 15 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं।
    • 9 किलोग्राम क्षमता और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह Haier Washing Machine मीडियम से बड़े परिवारों के कपड़े धोने के लिए उपयुक्त है।स्टेनलेस स्टील से बना इसका ड्रम लंबे समय तक टिकाऊ बना रहता है और कपड़ों की गुणवत्ता को भी खराब होने से बचाता है।

    क्यों चुनें?

    • जिन घरों में आए दिन जिद्दी दाग-धब्बों वाले कपड़े धोने होते हैं, उनके लिए यह फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड मॉडल सही है जिसमें हर कपड़ा बेदाग निकलता है और उसकी चमक और रंग भी खराब नहीं होते हैं।
    • यह वॉशिंग मशीन कपड़ों को साफ तो करती ही है, साथ-साथ उनपर जमा बैक्टीरिया और कीटाणुओं को भी पूरी तरह से हटाती है जिससे वे हाइजीनिक बनते हैं।
    • इसकी रिफ्रेश सुविधा भाप का इस्तेमाल करके कपड़ों से आने वाली दुर्गंध दूर करती है और उनपर पड़ी सिलवटों को भी हटाती है। इसकी मदद से कपड़ों को बार-बार ड्राई क्लीन कराने का खर्च बचाया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • वोल्टेज- 220 Volts 
    • वॉश प्रोग्राम- 15
    • मोटर स्पीड- 1200 RPM

    खासियतें

    • डीप वॉश
    • स्टेन प्रो टेक्नोलॉजी
    • AI पावर इन्वर्टर मोटर

    कमी

    • तेज शोर स्तर। 


    गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन, ब्यूटी और अन्य कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में जानिए योर पिक्स के साथ

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • LG Smart Choice, 9 Kg, 5 Star Wi-Fi Fully-Automatic Front Load Washing Machine (FHP1209Z5M)

    प्रमुख सुविधाएं

    • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह वॉशिंग मशीन करीब 0.06 KWh/किलोग्राम/साइकिल ऊर्जा और 7.4 लीटर/किलोग्राम/साइकिल पानी की खपत करती है।
    • इसकी 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी अलग-अलग तरह के कपड़ों को अच्छी तरह से धोती व चमकाती है और इसका शोर स्तर भी कम रहता है।
    • ThinQ App का इस्तेमाल करके आसानी से इसे ऑन/ऑफ, नियंत्रित और वॉश साइकिल पर नजर रख सकते हैं।

    क्यों चुनें?

    • स्मार्ट कनेक्टिविटी वाली यह 9 किलोग्राम वॉशिंग मशीन कपड़ों को बिल्कुल वैसे धोती है जैसे उन्हें हाथ से साफ किया गया है। इसका खास डिजाइन वाला ड्रम सारे दाग-धब्बों को पूरी तरह से साफ करते हुए कपड़ों को नए जैसा बनाए रखता है।
    • यह LG वॉशिंग मशीन ऑटो रीस्टार्ट सुविधा से लैस है, जिसके कारण बिजली कटौती के बाद इसे फिर से चालू करने की जरूरत नहीं होती है और यह वहीं से काम करती है जहाँ रुकी थी। इससे बिजली, पानी और समय तीनों बचते हैं।
    • अगर कभी मशीन में कोई खराबी आती है तो उसे ठीक करने के लिए मैकेनिक के आने का इंतजार भी नहीं करना होता है। स्मार्ट डायग्नोसिस की मदद से सर्विस सेंटर से बात करके इसे खुद ही ठीक कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • मोटर स्पीड- 1200 RPM 
    • वोल्टेज- 230 Volts 
    • वॉश प्रोग्राम- 14

    खासियतें

    • स्टेनलेस स्टील ड्रम
    • ड्रम क्लीन
    • स्टीम टेक्नोलॉजी

    कमी

    • इंस्टॉलेशन-संबंधित परेशानी। 
    03
  • Samsung 12 kg, 5star, Wi-F Fully-Automatic Front Load Washing Machine (WW12DG6B24ASTL, Navy)

    प्रमुख सुविधाएं

    • स्वर्ल ड्रम पैटर्न वाली यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन लोकप्रिय ब्रांड सैमसंग की है जिसे आसानी से मोबाइल फोन से नियंत्रित किया जा सकता है और इसकी ऊर्जा खपत पर भी नजर रखी जा सकती है।
    • इसमें एक्टिववियर, बेबी केयर, कॉटन, कलर्स और क्लाउडी डे समेत कुल 22 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं। इसकी मोटर स्पीड 1400 RPM है।
    • डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला यह मॉडल 70% तक ऊर्जा की बचत करते हुए 24% तक बेहतर सफाई करता है और 45% तक बेहतर फैब्रिक केयर देता है।

    क्यों चुनें?

    • हीटर वाली यह वॉशिंग मशीन कंबल, पर्दे, चादर और डोर मैट जैसे कपड़ों को आसानी से धोने के लिए काफी अच्छी है और उन्हें गर्म पानी में हाथ से धोने की मेहनत भी बचाती है।
    • चाहे बच्चों की स्कूल यूनिफॉर्म हो, कोई पार्टी वियर साड़ी, छोटे बच्चों के कपड़े या ऑफिस की शर्ट, Samsung की इस फुली ऑटोमैटिक Washing Machine में हर तरह की लॉन्ड्री को अच्छी तरह से धोया-सुखाया जा सकता है।
    • AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके यह अपने आप ही कपड़े के प्रकार व वजन को समझते हुए खुद ही टाइम और स्पीड को सेट करती है, ताकि बेहतर धुलाई मिल सके।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 12 किलोग्राम
    • वोल्टेज- 230 Volts 
    • कंट्रोल- पुश बटन
    • मोटर स्पीड- 1400 RPM 

    खासियतें

    • बबल सोक
    • AI कंट्रोल
    • रैट मेश प्रोटेक्शन

    कमी

    • ज्यादा कंपन। 


    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर मिलेगी ऐसे ही कई तरह के उपकरणों की जानकारी।

    04
  • IFB 7 Kg 5 Star,WiFi, Fully Automatic Front Load Washing Machine (SERENA OXN 7012 CMS)

    प्रमुख सुविधाएं

    • यह 7 किलोग्राम क्षमता और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली एक फुली ऑटोमैटिक मशीन है जो AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके कपड़ों को अंदर तक साफ करती है।
    • इसकी मोटर स्पीड 1200 RPM है और इसमें मिक्स/डेली, कॉटन, बेबी केयर, स्टीम रिफ्रेश और एक्सप्रेस15 समेत 22 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं।
    • वाई-फाई कनेक्टिविटी वाले इस मॉडल को मोबाइल फोन के अलावा गूगल असिस्टेंट या अमेजन एलेक्सा वॉयस कमांड से भी नियंत्रित कर सकते हैं।

    क्यों चुनें?

    • घर में अगर कठोर पानी आता है तो यह IFB वॉशिंग मशीन एक भरोसेमंद पसंद है क्योंकि यह पानी की कठोरता को कम करके कपड़ों को खराब होने से बचाती है। इसमें नए कपड़ों को भी बेफिक्र होकर धो सकते हैं और उनके खराब होने की चिंता नहीं रहती है।
    • इसका रखरखाव करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। हर 40 साइकिल के बाद यह टब की सफाई के लिए अलर्ट करती है। ड्रायर वाली यह वॉशिंग मशीन व्यस्त कपल्स के लिए काफी अच्छी है जिसमें कपड़े कम समय में अच्छी तरह से साफ होते हैं।
    • नाजुक या कम पहने गए कपड़ों को इसमें स्टीम की मदद से साफ़ कर सकते हैं जिसके लिए साबुन या पानी की जरूरत भी नहीं होती है। इसकी मदद से जरूरत पड़ने पर तुरंत कपड़ों को हाइजीनिक बना सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- IFB
    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • मोटर स्पीड- 1200 RPM
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • डिस्प्ले- LED

    खासियतें

    • सेल्फ डायग्नोसिस
    • 9 स्वर्ल टेक्नोलॉजी
    • मेमोरी बैकअप

    कमी

    • ज्याद शोर स्तर। 
    05

क्या है इन सभी वॉशिंग मशीन में मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं?

परिवार में मौजूद लोगों की संख्या, धुलाई की प्राथमिक्ताओं और बजट के हिसाब से इनमें से किसी भी वॉशिंग मशीन का चयन आप कर सकते हैं। यह तालिका इनमें मिलने वाली प्रमुख सुविधाओं को आसानी से समझने में मदद करेगी। 

मॉडल

मोटर स्पीड

सुविधाएं

Samsung 8 Kg, 5 Star Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WA80F08S2LTL)

700 RPM

  • AI वॉश
  • ईकोबबल
  • 12 वॉश प्रोग्राम
  • डायमंड ड्रम

Haier 9 Kg, 5 Star, Fully Automatic Front Load Washer (EFL90-IM14F5ES8U1)

1200 RPM

  • AI DBT
  • रिफ्रेश
  • ड्रम क्लीन
  • इन्वर्टर मोटर

LG Smart Choice, 9 Kg, 5 Star, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (FHP1209Z5M)

1200 RPM

  • 14 वॉश प्रोग्राम
  • AIDD
  • ऑटो रीस्टार्ट
  • स्मार्ट डायग्नोसिस

Samsung 12 kg, 5 star, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (WW12DG6B24ASTL)

1400 RPM

  • स्टेनलेस स्टील ड्रम
  • AI एनर्जी मोड
  • 23 वॉश प्रोग्राम
  • हाईजीन स्टीम

IFB 7 Kg 5 Star, Fully Automatic Front Load Washing Machine (SERENA OXN 7012 CMS)

1200 RPM

  • पावर स्टीम
  • एक्वा एनर्जी
  • ऑटो इंबैलेंस कंट्रोल
  • वॉइस कंट्रोल

इन्हें भी पढें:

FAQs:

1. क्या वाई-फाई वॉशिंग मशीनें सामान्य वॉशिंग मशीनों से ज़्यादा महंगी होती हैं?

हां आमतौर पर वाई-फाई कनेक्टिविटी वाली वॉशिंग मशीनें सामान्य मॉडलों की तुलना में थोड़ी महंगी होती हैं, क्योंकि इनमें एडवांस टेक्नोलॉजी और स्मार्ट सुविधाएं शामिल होती हैं। हालांकि, कीमत में बहुत ज्यादा फर्क नहीं होता है और यह क्षमता, ब्रांड व मॉडल के हिसाब से अलअग-अलग होती है। 

2. क्या वाई-फाई वॉशिंग मशीन को इंटरनेट के बिना इस्तेमाल किया जा सकता है?

हां, इन्हें इंटरनेट कनेक्टिविटी के बिना भी एक सामान्य वॉशिंग मशीन की तरह मैन्युअल रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन आप इसकी स्मार्ट सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे।

3. क्या इन्हें इंस्टॉल करना मुश्किल होता है?

वाई-फाई कनेक्टिविटी सेटअप के लिए आपको ब्रांड द्वारा बताए गए ऐप को स्मार्टफोन पर डाउनलोड करना होगा और मशीन को अपने घर के वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट करना होगा। वैसे तो यह काम काफी आसान है, लेकिन कंपनी द्वारा भेजे गए टेक्निशियन इंस्टॉलेशन के दौरान इस काम में मदद कर देंगे।

4. किन ब्रांड के पास इस तरह की वॉशिंग मशीन के अच्छे मॉडल मिलते हैं?

अमेजन पर सैमसंग, IFB, हायर और LG जैसे ब्रांड के पास बढ़िया रेटिंग वाली वॉशिंग मशीन देखने को मिलती हैं जो प्रदर्शन और क्वालिटी दोनों के मामले में भरोसेमंद हैं।

5. वाई-फाई वॉशिंग मशीन चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें?

सबसे पहले मशीन की क्षमता, ऊर्जा कुशलता, वॉश प्रोग्राम, ब्रांड की ऐप कार्यक्षमता शोर स्तर और वॉरंटी जैसी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...