भारी कपड़ों को हाथ से धोने की क्या है जरूरत? 9 किलोग्राम वॉशिंग मशीन में पर्दों से लेकर कंबल तक सब बनेंगे चमकदार!

9 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन सिर्फ़ बड़े परिवार ही नहीं, बल्कि उन घरों के लिए भी सही पसंद होती है जहाँ आए दिन पर्दे, कंबल, डोर मैट, चादर और तौलिए समेत अन्य भारी कपड़ों को धोने की ज़रूरत होती है। इनमें इस तरह की लॉन्ड्री के लिए ख़ास वॉश प्रोग्राम भी होते हैं जो कपड़ों को चमकाते हुए उनकी क्वालिटी का भी ख्याल रखते हैं। वहीं, तेज़ स्पीड वाली मोटर भारी कपड़ों को अच्छी तरह से सुखाने का काम करती है।

भारी कपड़ों को धोने के लिए 9 किलोग्राम वॉशिंग मशीन
भारी कपड़ों को धोने के लिए 9 किलोग्राम वॉशिंग मशीन

अगर आप घर पर ही पर्दे, चादर, कंबल, कालीन, डोर मैट और रजाई जैसे भारी कपड़ों को धोते हैं तो 9 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन एक भरोसेमंद विकल्प है। इसके बड़े टब में तरह-तरह के कपड़े अच्छी तरह से साफ होते हैं और उनका रंग व चमक भी बनी रहती है। इस तरह के कपड़ों को धोने के लिए 9KG Washing Machine में अलग से वॉश प्रोग्राम भी होता है और इसी के साथ हीटर की मदद से टब में ही इन्हें गर्म पानी में धोने की सुविधा मिलती है। वहीं, तेज स्पीड वाली मोटर भारी कपड़ों को हाथ से निचोड़ने की झंझट को खत्म करती हुई उन्हें अच्छी तरह से सुखाती है जिस वजह से उनमें नमी जमा नहीं रहती है। इनमें फ्रंट व टॉप लोड दोनों तरह के मॉडल मिलते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 9 Kg Oceanus Wave Drum 15 Min Quick Wash Fully Automatic Top Load Washing Machine (ETL90-C8S8)

    प्रमुख सुविधाएं

    • 9 किलोग्राम क्षमता वाली यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन हायर ब्रांड की है जो भारी कपड़ों को धोने के अलावा बड़े परिवारों के लिए भी एक उपयुक्त विकल्प है।
    • इसकी 780 RPM वाली मोटर सामान्य लोड को करीब 40 मिनट में धो-सुखा सकती है और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है।
    • एंटी-बैक्टेरिया पल्सेटर की वजह से यह Haier वॉशिंग मशीन कपड़ों को धोते हुए उन्हें कीटाणुओं से भी दूर रखती है जिससे वे हाइजीनिक बने रहते हैं।

    भारी लॉन्ड्री के लिए क्यों रहेगी भरोसेमंद?

    • इस Haier वॉशिंग मशीन की खासियत है कि यह पर्दों, कंबल, तौलिए और चादरों जैसी भारी लॉन्ड्री पर लगे अलग-अलग तरह के जिद्दी दाग-धब्बों को पूरी तरह से हटा देती है, जिससे उन्हें हाथ से धोने की मेहनत नहीं करनी पड़ती।
    • भारी कपड़ों को धोते समय अक्सर उनसे धागे, रोए और अन्य तरह के लिंट निकलते हैं जो वापस उनपर जमा होकर चमक पर असर डालते हैं। यह मॉडल हर तरह की लिंट को कपड़ों से अलग करते हुए उन्हें चमकदार बनाता है।
    • इसकी तेज स्पीड वाली मोटर उन्हें अच्छी तरह से सुखाती है, जिस वजह से हाथ से निचोड़ने की मेहनत नहीं करनी पड़ती और नमी भी हट जाती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 58.5D x 55W x 101 सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • वोल्टेज- 220 Volts 
    • ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खासियतें

    • पिलो ड्रम
    • AI वॉश
    • टब क्लीन

    कमी

    • ज्यादा टिकाऊ नहीं है। 
    01
  • Whirlpool 9 Kg Ozone Technology 5 Star Inverter Front Load Fully Automatic Washing Machine (XO9012BYM52E)

    प्रमुख सुविधाएं

    • इस 9 किलोग्राम वॉशिंग मशीन में बेड एंड बाथ, डेलिकेट्स, वुलेन्स, सैनिटाइज और कॉटन समेत 15 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं।
    • ओजोन एयर रिफ्रेश टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके यह बिना पानी और डिटर्जेंट के कपड़ों को तरो-ताजा बनाती है और उन पर जमा कीटाणु भी हट जाते हैं।
    • यह व्हर्लपूल वॉशिंग मशीन ग्रेवी, केचअप, स्याही, जूस और सूप समेत 100 तरह-तरह के दाग-धब्बों को हटाती है।

    भारी लॉन्ड्री के लिए क्यों रहेगी भरोसेमंद?

    • कई बार भारी कपड़ों को अच्छी तरह से धोने के लिए उन्हें कुछ देर के लिए गर्म पानी में भिगोकर रखना होता है और इस काम में काफी समय लग जाता है। हालांकि, हीटर वाली यह Whirlpool वॉशिंग मशीन इस काम को टब में ही अच्छी तरह से करती है और ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती।
    • यह फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन पर्दे, कंबल, डोर मैट और चादरों जैसे भारी कपड़ों को न सिर्फ बेदाग बनाती है बल्कि उनका पूरा ख्याल भी रखती है। इस वजह से उनकी चमक व रंग खराब नहीं होते हैं।
    • 6th सेंस टेक्नोलॉजी के साथ यह अपने आप ही भारी कपड़ों के वजन और फैब्रिक को समझते हुए ड्रम को सही तरह से घुमाती है, जिससे सारी गंदगी अच्छी तरह से साफ होती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Whirlpool
    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • वॉश प्रोग्राम- 15
    • डिस्प्ले- LED

    खासियतें

    • जीरो प्रेशर फिल
    • फैब्रिक केयर
    • 1400 RPM मोटर

    कमी

    • इंस्टॉलेशन-सबंधित परेशानी। 


    अलग-अलग तरह के उपकरणों की जानकारी के लिए करें हाउस ऑफ एप्लाइंसेस का रुख 

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • LG Smart Choice, 9 Kg, 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine (T90AJMB1Z)

    प्रमुख सुविधाएं

    • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन लोकप्रिय ब्रांड एलजी की है, जिसमें 740 RPM की मोटर लगी है।
    • यह वॉशिंग मशीन कठोर पानी में भी कपड़ों को अच्छी तरह से साफ करती है और उनकी गुणवत्ता को बनाए रखती है।
    • ऑटो रीस्टार्ट सुविधा के साथ यह बिजली कटौती के बाद पावर सप्लाई वापस आने पर पुरानी सेटिंग पर ही काम करती है।

    भारी लॉन्ड्री के लिए क्यों रहेगी भरोसेमंद?

    • इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाली इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन का ‘स्ट्रॉन्ग’ वॉश प्रोग्राम खासकर भारी कपड़ों को धोने के लिए ही दिया गया है। इसकी मदद से रजाई, चादर और पर्दों जैसी लॉन्ड्री बेदाग बन जाती हैं और वे अच्छी तरह से सूख भी जाते हैं।
    • भारी कपड़ों को धोने के बाद उन्हें खंगालने का काम काफी असुविधाजनक होता है। हालांकि, यह LG Washing Machine इस काम को भी काफी अच्छी तरह से करती है, जिसकी वजह से उन पर डिटर्जेंट के कण जमा नहीं रहते।
    • इसका खास डिजाइन वाला टर्बो ड्रम अलग-अलग तरह से घूमते हुए भारी लॉन्ड्री पर लगे दाग-धब्बों को अच्छी तरह से साफ करता है और उनके रंग और चमक को भी खराब नहीं होने देता।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • वोल्टेज- 230 Volts 
    • कंट्रोल- पुश बटन
    • वोल्टेज- 230 Volts

    खासियतें

    • स्मार्ट डायग्नॉसिस
    • ऑटो टब क्लीन
    • चाइल्ड लॉक

    कमी

    प्रमुख सुविधाएं

    • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन लोकप्रिय ब्रांड एलजी की है, जिसमें 740 RPM की मोटर लगी है।
    • यह वॉशिंग मशीन कठोर पानी में भी कपड़ों को अच्छी तरह से साफ करती है और उनकी गुणवत्ता को बनाए रखती है।
    • ऑटो रीस्टार्ट सुविधा के साथ यह बिजली कटौती के बाद पावर सप्लाई वापस आने पर पुरानी सेटिंग पर ही काम करती है।

    भारी लॉन्ड्री के लिए क्यों रहेगी भरोसेमंद?

    • इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाली इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन का ‘स्ट्रॉन्ग’ वॉश प्रोग्राम खासकर भारी कपड़ों को धोने के लिए ही दिया गया है। इसकी मदद से रजाई, चादर और पर्दों जैसी लॉन्ड्री बेदाग बन जाती हैं और वे अच्छी तरह से सूख भी जाते हैं।
    • भारी कपड़ों को धोने के बाद उन्हें खंगालने का काम काफी असुविधाजनक होता है। हालांकि, यह LG Washing Machine इस काम को भी काफी अच्छी तरह से करती है, जिसकी वजह से उन पर डिटर्जेंट के कण जमा नहीं रहते।
    • इसका खास डिजाइन वाला टर्बो ड्रम अलग-अलग तरह से घूमते हुए भारी लॉन्ड्री पर लगे दाग-धब्बों को अच्छी तरह से साफ करता है और उनके रंग और चमक को भी खराब नहीं होने देता।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • वोल्टेज- 230 Volts 
    • कंट्रोल- पुश बटन
    • वोल्टेज- 230 Volts

    खासियतें

    • स्मार्ट डायग्नॉसिस
    • ऑटो टब क्लीन
    • चाइल्ड लॉक

    कमी

    • ज्यादा टिकाऊ नहीं है। 
    03
  • Samsung 9 kg, 5 star, AI EcoBubble Fully-Automatic Front Load Washing Machine (WW90DG5U24AXTL, Inox)

    प्रमुख सुविधाएं

    • डायमंड ड्रम वाली यह 9 किलोग्राम वॉशिंग मशीन कपड़ों को नाजुक तरह से धोते हुए उन पर जमा जिद्दी दाग-धब्बों को अच्छी तरह से साफ करती है। 
    • इसमें तरह-तरह के कपड़ों को धोने के लिए बेडिंग, कॉटन, क्विक वॉश और कलर्स जैसे 14 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं। 
    • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन बड़े परिवारों के लिए सही पसंद है और इसकी मोटर स्पीड 1400 RPM है।

    भारी लॉन्ड्री के लिए क्यों रहेगी भरोसेमंद?

    • चादर, बेड कवर, कालीन और डोर मैट समेत अन्य तरह की भारी लॉन्ड्री रोज़ नहीं धोई जाती हैं, जिस वजह से ये ज्यादा गंदी हो जाती हैं और इन पर कीटाणु भी ज्यादा जमा रहते हैं। हालांकि, यह Samsung वॉशिंग मशीन भाप का इस्तेमाल करके उन्हें पूरी तरह से हाइजीनिक बनाती है।
    • गर्म पानी में भारी कपड़ों को धोने के लिए उन्हें बाल्टी में भिगोकर रखने की ज़रूरत को भी यह मॉडल खत्म करता है। इसके टब में ही पानी अच्छी तरह गरम हो जाता है और साथ ही कपड़े डिटर्जेंट वाले पानी में थोड़ी देर तक भीग जाते हैं।
    • इस तरह के कपड़ों को धोने के लिए बिजली और पानी खर्च होते हैं। हालांकि, ऊर्जा-कुशल यह विकल्प ऊर्जा की बचत करते हुए कपड़ों को धोता है, जिससे बिजली बिल नियंत्रण में रहता है और पानी की भी ज्यादा बर्बादी नहीं होती।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • मोटर स्पीड- 1400 RPM 
    • वोल्टेज- 230 Volts 
    • वॉश प्रोग्राम- 14

    खासियतें

    • बबल सोक
    • वाईफाई कनेक्टिविटी
    • बिल्ट-इन हीटर

    कमी

    • अधिक शोर स्तर। 


    योर पिक्स पर मिलेगी गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन, कुकवेयर व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी 

    04
  • IFB 9 Kg 5 Star, DeepClean Tech, AI Powered, WiFi, Fully Automatic Front Load Washing Machine (EXECUTIVE SXN 9014K CMS)

    प्रमुख सुविधाएं

    • AI टेक्नोलॉजी वाली यह 9 किलोग्राम पूर्ण स्वचालित फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है और इसमें 22 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं।
    • वाईफाई कनेक्टिविटी वाले इस मॉडल को मोबाइल फोन से आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।
    • इसका क्रीसेंट मून ड्रम कपड़ों को नाजुक तरह से धोता है जिससे उनकी चमक व रंग खराब नहीं होते हैं।

    भारी लॉन्ड्री के लिए क्यों रहेगी भरोसेमंद?

    • इस स्मार्ट वॉशिंग मशीन की खासियत है कि यह भारी लॉन्ड्री को अपनी खास टेक्नोलॉजी के साथ बिल्कुल हाथ जैसी धुलाई देती है और कपड़ों को घंटों तक रगड़े बिना ही पूरी सफाई सुनिश्चित करती है। 
    • यह IFB Washing Machine अपनी तेज स्पीड वाली मोटर के साथ इस तरह के कपड़ों को पूरी तरह से सुखा देती है और बारिश वाले मौसम में भी उनमें नमी नहीं जमती और न ही गंध आती है।
    • वॉशिंग मशीन में कई बार भारी कपड़े अच्छी तरह से लोड नहीं होते हैं और असमान सतह की वजह से टब सही तरह से घूमता नहीं है। हालांकि, यह इस समस्या को अपने आप समझ लेती है और कपड़ों को टब में अच्छी तरह से सेट करती है जिससे कपड़ों की धुलाई बेहतर हो।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • ब्रांड- IFB
    • कलर- सिल्वर
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • मोटर- 1400 RPM

    खासियतें

    • एक्वा एनर्जी
    • वॉर्म सोक
    • वॉइस कंट्रोल

    कमी

    • इंस्टॉलेशन-संबंधित परेशानी। 
    05

जानें इन सभी 9 किलोग्राम वॉशिंग मशीन में मिलने वाली मुख्य सुविधाओं को

Haier, सैमसंग, व्हर्लपूल, IFB और एलजी जैसे लोकप्रिय ब्रांडों की ये 9 किलोग्राम वॉशिंग मशीन प्रदर्शन व क्वालिटी दोनों के मामले में भरोसेमंद हैं। इनमें से किसी का भी चुनाव अपनी पसंद और बजट के हिसाब से कर सकते हैं। इन सभी मॉडल में मिलने वाली प्रमुख सुविधाओं को आसानी से समझने के लिए इस तालिका पर नजर डालिए।

मॉडल

मोटर स्पीड

प्रमुख सुविधाएं

Haier 9 Kg Oceanus Wave Drum Fully Automatic Top Load Washing Machine, Dark Jade Silver (ETL90-C8S8)

780 RPM

  • ओशियनस वेव ड्रम
  • जीरो वॉटर प्रेशर
  • फजी लॉजिक
  • फ्रेश एयर टेक्नोलॉजी

Whirlpool 9 Kg Ozone Technology 5 Star Inverter Front Load Fully Automatic Washing Machine (XO9012BYM52E)

1400 RPM

  • 6th सेंस टेक्नोलॉजी
  • बेबी केयर
  • 15 वॉश प्रोग्राम
  • इन-बिल्ट हीटर

LG Smart Choice, 9 Kg, 5 Star, Smart Inverter Technology, Fully Automatic Top Load Washing Machine (T90AJMB1Z)

740 RPM

  • जेटस्प्रे+
  • ऑटो टब क्लीन
  • 08 वॉश प्रोग्राम
  • स्मार्ट इन्वर्टर मोटर

Samsung 9 kg, 5 star, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (WW90DG5U24AXTL)

1400 RPM

  • वाईफाई कनेक्टिविटी
  • 14 वॉश प्रोग्राम
  • डायमंड ड्रम
  • बबल टेक्नोलॉजी

IFB 9 Kg 5 Star, Fully Automatic Front Load Washing Machine (EXECUTIVE SXN 9014K CMS)

1400 RPM

  • क्रीसेंट मून ड्रम
  • स्टीम रिफ्रेश
  • क्रैडल वॉश
  • सेल्फ डायग्नॉसिस

इन्हें भी पढ़ें:

FAQs:

1. भारी कपड़ों को धोने के लिए 9 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन अच्छी क्यों रहती हैं?

कंबल, पर्दें और ढेर सारे रोजमर्रा के कपड़े धोने के लिए 9 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन एक आदर्श समाधान है। यह न केवल एक बार में अधिक कपड़े धोने की सुविधादेती है, बल्कि भारी कपड़ों के लिए डिजाइन की गई मोटर और वॉश प्रोग्राम से भी लैस होती है, जिससे समय और ऊर्जा दोनों की बचत होती है। 

2. इस तरह के कपड़ों के लिए फ्रंट लोड या टॉप लोड में से कौन-सी 9 किलोग्राम वॉशिंग मशीन बेहतर है?

फ्रंट लोड मॉडल आमतौर पर अधिक ऊर्जा और पानी की बचत करते हुए, बेहतर सफाई और कपड़ों की देखभाल प्रदान करते हैं। टॉप लोड विकल्प अधिक सुविधाजनक होते हैं और अक्सर सस्ते होते हैं। अगर आपकी प्राथमिकता भारी कपड़ों की बेहतर देखभाल के साथ-साथ ऊर्जा कुशलता है तो फ्रंट लोड सही रहेगा। वहीं, किफायती मॉडल और आसान कंट्रोल के लिए टॉप लोड अच्छा है।

3. भारी कपड़ों के लिए 9 किलोग्राम वॉशिंग मशीन के लिए कौन से फीचर्स सबसे महत्वपूर्ण हैं?

इन वॉशिंग मसीन में भारी कपड़ों के लिए महत्वपूर्ण फीचर्स में इन्वर्टर मोटर, स्टीम वॉश, कई वॉश प्रोग्राम, ड्रम क्लीन फंक्शन और 5 स्टार एनर्जी स्टार रेटिंग का होना जरूरी है। इसी के साथ बिल्ट-इन हीटर और AI टेक्नोलॉजी भी बेहतर धुलाई करने का काम करते हैं।

4. किन ब्रांडों के पास इसके लिए भरोसेमंद मॉडल मिलते हैं?

9 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन के लिए LG, सैमसंग, व्हर्लपूल, IFB और हायर जैसे ब्रांड भारत में भरोसेमंद है। इनके पास टॉप व फ्रंट लोड दोनों तरह के मॉडल मिलते हैं जो भारी कपड़ों को धोन-सुखाने के लिए अच्छे होते हैं। 

5. ये किस बजट रेंज में आती हैं?

किसी भी मॉडल की कीमत ब्रांड और सुविधाओं के हिसाब से अलग-अलग होती है। फ्रंट लोड मॉडल आमतौर पर करीब ₹35,000-₹50,000 तक की रेंज में आते हैं और टॉप लोड विकल्प करीब ₹25,000-₹35,000 तक के बजट में मिल जाते हैं। 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...