क्या Air Fryer रोजाना कुकिंग के लिए सुरक्षित है? जानिए कुछ अहम बातें

घर के लिए आपको भी लेना है एयर फ्रायर लेकिन यही सोच रहे हैं कि इसमें खाना बनाना सुरक्षित है या नहीं? तो आपको बता दें, सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। साथ ही, इसकी मदद से रोजाना हेल्दी खाना बनाया जा सकता है।

एयर फ्रायर
एयर फ्रायर

कम तेल में स्वादिष्ट और कुरकुरा खाना बनाने की वजह से आजकल एयर फ्रायर की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। मगर, इसे लेने से पहले एक सवाल जो अक्सर लोगों के मन में आता है, वह यह है कि क्या रोज एयर फ्रायर में खाना बनाना और खाना सुरक्षित है? तो आपको बता दें, एयर फ्रायर गर्म हवा को तेजी से भोजन के चारों ओर घुमाता है, जिससे खाना कम तेल में भी अच्छी तरह पक जाता है। यही वजह है कि इसमें भोजन को डीप फ्राई किए बिना भी कुरकुरापन आ जाता है। यह तकनीक तेल की मात्रा कम करने में मदद करती है, जिससे खाने में अतिरिक्त फैट और कैलोरी कम हो सकती है और खाना टेस्टी और हेल्दी दोनों ही बनता है। 

योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ें।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

क्या एयर फ्रायर का रोज इस्तेमाल करना सुरक्षित है?

बता दें, अगर एयर फ्रायर अच्छी क्वालिटी का है और उसका सही तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है, तो इसे रोजाना उपयोग करना आम तौर पर सुरक्षित माना जाता है। हालांकि, सुरक्षा केवल एयर फ्रायर पर नहीं, बल्कि इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप उसमें क्या और कैसे पका रहे हैं। अगर आप रोज सब्जियां, चिकन, मछली, पनीर या घर का बना स्नैक कम तेल में पकाते हैं, तो यह पारंपरिक डीप फ्राई करने की तुलना में बेहतर विकल्प हो सकता है। यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि आपने तापमान क्या सेट किया है और समय कितना लगाया है। आप इसमें मौजूद प्रीसेट मेन्यू का इस्तेमाल करके भी सही तरीके से खाना बना सकते हैं। 

देखें बढ़िया एयर फ्रायर -

एयर फ्रायर इस्तेमाल करने के फायदे

एयर फ्रायर इस्तेमाल करने के कुछ मुख्य फायदे हो सकते हैं- 

  • एयर फ्रायर में कोई भी चीज बनाने में कम तेल की जरूरत पड़ती है, जिससे कैलोरी और फैट कम हो सकते हैं और आपको हेल्दी खाना मिल सकता है। 
  • इसका एक फायदा यह भी है कि इसमें खाना जल्दी तैयार हो जाता है जिससे आपका समय बचता है। 
  • इसमें खाना बनाते समय डीप फ्राई की तुलना में रसोई में कम धुआं और कम गंदगी होती है।
  • आपको बता दें, इसमें तेल के छींटे नहीं उड़ते, जिससे किचन गंदा नहीं होता और इसकी बास्केट आसानी से साफ हो जाती है। 
  • इसमें कई तरह के व्यंजन जैसे सब्जियां, टिक्की, चिकन, फ्रेंच फ्राइज और बेकिंग आइटम भी आसानी से बनाए जा सकते हैं।

एयर फ्रायर के कुछ मॉडल्स -

एयर फ्रायर इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?

अगर आप रोजाना एयर फ्रायर इस्तेमाल करने के बारे में सोच रहे हैं तो कुछ सावधानियां जरूरी है जिनको ध्यान में रखा जा सकता है - 

  • सबसे पहले ध्यान रखने की जरूरत है कि खाने को पकाने के लिए सही तापमान सेट करें ताकि खाना ज्यादा न पके और न ही जले, ताकि भोजन की गुणवत्ता बनी रहे। 
  • रोजाना इस्तेमाल करने पर एयर फ्रायर की ट्रे और बास्केट को नियमित रूप से साफ करना चाहिए। 
  • रोज दिन इस्तेमाल करने पर नॉन-स्टिक कोटिंग खराब होने लगे तो उसे बदलना सही माना जाता है। 
  • फ्रेंच फ्राइज या नगेट्स बनाते समय बास्केट को आधा समय बीतने पर बाहर निकालकर थोड़ा हिलाना या उन्हें पलटना सही होता है ताकि वे सही से पक सके। 
  • बास्केट में एक बार में ही बहुत सारा सामान रखने से बचना चाहिए ताकि सारी चीजें सही से बन सके। 

चुनें अपने लिए सही एयर फ्रायर -

निष्कर्ष 

आपको बता दें, एयर फ्रायर का रोजाना इस्तेमाल सामान्य रूप से सुरक्षित हो सकता है, बशर्ते आप इसका सही तरीके से उपयोग करें। कम तेल में खाना बनाना एक अच्छा विकल्प है, लेकिन केवल एयर फ्रायर होने से कोई भी भोजन अपने आप हेल्दी नहीं बन जाता। असली फर्क इस बात से पड़ता है कि आप कौन-सी सामग्री चुनते हैं, कितना तेल इस्तेमाल करते हैं और भोजन को किस तरह पकाते हैं। अगर संतुलित आहार, सही तापमान और नियमित सफाई का ध्यान रखा जाए, तो एयर फ्रायर आपकी रोजमर्रा की किचन का एक सुरक्षित और उपयोगी उपकरण साबित हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें 

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

हमारे मूल मूल्य

स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

हम उन विकल्पों को आपतक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या रोज एयर फ्रायर में खाना बनाना सुरक्षित है?
    अगर एयर फ्रायर का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो इसे रोज़ाना खाना बनाने के लिए उपयोग किया जा सकता है। एयर फ्रायर कम तेल में खाना पकाने की सुविधा देता है, जिससे डीप फ्राई किए हुए खाने की तुलना में फैट और कैलोरी की मात्रा कम हो सकती है।
  • क्या एयर फ्रायर में बना खाना हेल्दी होता है?
    एयर फ्रायर में बना खाना कई मामलों में हेल्दी हो सकता है क्योंकि इसमें बहुत कम तेल की जरूरत पड़ती है। खासकर उन लोगों के लिए यह बेहतर विकल्प हो सकता है जो तले हुए खाने का स्वाद चाहते हैं लेकिन ज्यादा तेल से बचना चाहते हैं।
  • क्या एयर फ्रायर में रोज फ्रेंच फ्राइज या तली हुई चीजें खाना सही है?
    रोज़ाना फ्रेंच फ्राइज या ज्यादा प्रोसेस्ड फूड खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता। भले ही एयर फ्रायर में तेल कम लगता है, लेकिन भोजन की गुणवत्ता भी मायने रखती है। बेहतर है कि एयर फ्रायर में सब्जियां, घर के बने स्नैक्स, पनीर, मछली या अन्य पौष्टिक चीजें बनाकर खाएं।
  • क्या एयर फ्रायर से कोई स्वास्थ्य नुकसान हो सकता है?
    सही तरीके से इस्तेमाल करने पर एयर फ्रायर से सामान्य रूप से कोई बड़ा स्वास्थ्य जोखिम नहीं होता। लेकिन किसी भी भोजन को बहुत ज्यादा तापमान पर लंबे समय तक पकाने से पोषक तत्वों में कमी आ सकती है। इसलिए खाना जलने से बचाएं और सही तापमान का उपयोग करें।

Loading...

Loading...