भारत के बेहतरीन Air Fryer के साथ कम तेल में बनाएं स्वादिष्ट और सेहतमंद खाना!
अगर आप भी अपनी कुकिंग को आसान और हेल्दी बनाना चाहते हैं तो एक अच्छा एयर फ्रायर चुन सकते हैं। यहां 5 बढ़िया विकल्प दिए गए हैं जो भारत में काफी मशहूर हैं और कम तेल में झटपट खाना पकाने में मदद कर सकते हैं।
आज के समय में लोग स्वाद के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखना चाहते हैं। इसी वजह से एयर फ्रायर हर भारतीय किचन में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। आपको बता दें, यह एक ऐसा स्मार्ट किचन अप्लायंस है जिसकी मदद से आप कम तेल में फ्रेंच फ्राइज, स्नैक्स, पकौड़े, चिकन और कई तरह की डिश आसानी से बना सकते हैं। भारत में कई ब्रांड्स के एयर फ्रायर उपलब्ध हैं, जिनके 5 विकल्प आपको यहां मिलेंगे जिनमें Haier, कूकवेल, Prestige, सोलारा और PHILIPS के विकल्प शामिल हैं। ये आपको अलग-अलग क्षमता और बजट में मिल जाएंगे जिन्हें आप अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं। इनकी खास बात यह है कि इसमें खाना तलने के लिए बहुत कम तेल की जरूरत होती है। इससे आप अपने पसंदीदा तले हुए व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं और साथ ही तेल की मात्रा भी कम कर सकते हैं।
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier Air Fryer 5 Litre
खास बातें
इसमें दिए गए नॉब की मदद से इसका इस्तेमाल काफी आसान हो जाता है।
Haier के इस एयर फ्रायर में 10 प्रीसेट मेन्यू दिए गए हैं जिसकी मदद से अलग-अलग रेसिपी फटाफट से बन जाएंगे।
इसे क्यों चुनें
जब भी आप ऑफिस से थके हुए आते हैं तो कुछ चटपटा खाने का मन करता है लेकिन ज्यादा समय लगने की वजह से बनाने का मन नहीं करता तो अब चिंता छोड़िए। भारत में मशहूर इस एयर फ्रायर के साथ आप मिनटों में समोसा से लेकर टिक्की तक बना सकते हैं।
कई बार डिजिटल डिस्प्ले की वजह से नए कूक या बुजुर्ग एयर फ्रायर का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। लेकिन इसमें कोई डिजिटल डिस्प्ले का झंझट नहीं दिया गया है बल्कि मैनुअल नॉब दिया गया है जिससे आसानी से इसे कोई भी इस्तेमाल कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Haier
मॉडल - HAF-M503I
क्षमता - 5 लीटर
वाटेज - 1500 वाट
अधिकतम टेम्परेचर सेटिंग - 200 डिग्री सेल्सियस
खूबियां
ऑटो शट ऑफ फीचर
3D हॉट एयर बेकिंग टेक्नोलॉजी
कमी
इसमें कोई बाहरी विंडो नहीं बना हुआ है।
01
Prestige Nutrifry 4.5L Digital Air Fryer
खास बातें
4.5 लीटर की क्षमता के साथ आने वाला यह एयर फ्रायर 3 से 5 सदस्यों वाले परिवार के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। इसमें एक बार में पर्याप्त स्नैक्स या खाना बनाया जा सकता है।
इसमें 8 प्रीसेट मेन्यू दिए गए हैं जिसमें फ्रेंच फ्राइज, समोसे, चिकन, ग्रिल्ड वेजिटेबल्स, बेकिंग आदि के लिए पहले से सेट मोड्स आते हैं।
इसे क्यों चुनें
अगर आप फ्राइड फूड जैसे समोसा, पकोड़े, फ्राइज खाने के शौकीन हैं लेकिन सेहत का भी ध्यान रखना चाहते हैं, तो Prestige का यह एयर फ्रायर आपके लिए सही रहेगा जो 85-90% तक कम तेल में क्रिस्पी स्नैक्स तैयार करता है जो हेल्दी होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होते हैं।
देखा जाए तो, यह केवल एयर फ्रायर ही नहीं है बल्कि इसमें आप फ्राइंग के अलावा ग्रिलिंग, रोस्टिंग, बेकिंग और बचे हुए खाने को रीहीट भी कर सकते हैं। जो इसे ऑल-इन वन सुविधा बनाता है जिससे आपको अन्य मशीन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Prestige
मॉडल - Nutrifry Digital
क्षमता - 4.5 लीटर
वाटेज - 1200 वाट
अधिकतम टेम्परेचर सेटिंग - 200 डिग्री सेल्सियस
खूबियां
डिजिटल डिस्प्ले
स्मार्ट एयर फ्लो
कमी
कुछ ही दिनों के इस्तेमाल के बाद इसका डिस्प्ले काम करना बंद कर सकता है।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
SOLARA 12L Air Fryer Oven for Home Kitchen
खास बातें
इसमें मौजूद 1800 वाट की मोटर तेजी से हवा को गर्म करती है जिससे खाना अंदर से सॉफ्ट और बाहर से क्रिस्पी बनता है और खाना पकाने में समय कम लगता है।
इसके डिजिटल टच पैनल पर 12 ऑटोमैटिक प्रोग्राम दिए गए हैं।
इसे क्यों चुनें
अगर आप बड़े परिवार में रहते हैं तो यह आपके लिए काफी सही विकल्प बन सकता है क्योंकि SOLARA के इस एयर फ्रायर में 12 लीटर की क्षमता दी गई है जिससे एक ही बार में अधिक मात्रा में स्नैक्स बनाए जा सकते हैं और सारे परिवार एक साथ बैठ कर खाने का आनंद ले सकते हैं।
चूंकि यह ओवन की तरह भी काम करता है जिससे एक ही बार में अधिक खाना बन जाता है और साथ ही, आपको एयर फ्रायर, टोस्टर और OTG अलग-अलग लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आपके पैसे तो बचेंगे ही साथ मे किचन में जगह भी बचेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - SOLARA
मॉडल - Air Fryer- 12L
क्षमता - 12 लीटर
वाटेज - 1800 वाट
अधिकतम टेम्परेचर सेटिंग - 400 डिग्री फ़ारेनहाइट
खूबियां
1 साल की वारंटी
टच कंट्रोल
कमी
12 प्रीसेट मेन्यू और ढेर सारे मोड्स होने के कारण नए लोगों को इसका इस्तेमाल करना थोड़ा जटिल लग सकता है।
03
Cookwell Air Fryer
खास बातें
ग्रे रंग के इस एयर फ्रायर में 5 लीटर की क्षमता दी गई है जो 3 से 5 लोगों के परिवार के लिए सही होता है।
Cookwell के इस एयर फ्रायर में तापमान और समय सेट करने के आसान ऑप्शन्स दिए गए हैं।
इसे क्यों चुनें
कई सारे एयर फ्रायर में विंडो नहीं बना होता है जिससे बास्केट को बार-बार बाहर निकाल कर देखना पड़ता है कि खाना कितना बना है। लेकिन इसमें पारदर्शी विंडो दिए गए हैं जिससे आप बाहर से ही देख सकते हैं कि आपका स्नैक या मील तैयार हुआ या नहीं।
काफी लोगों को लगता है कि एयर फ्रायर के इस्तेमाल के बाद इसे साफ करना काफी मुश्किल काम होता है तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसकी अंदरूनी बास्केट नॉन-स्टिक कोटिंग के साथ आती है, जिसे साफ करना काफी आसान होता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Cookwell
मॉडल - CWAF1400W
क्षमता - 5 लीटर
वाटेज - 1400 वाट
वोल्टेज - 220 वोल्ट
खूबियां
नॉन-स्टिक
टच स्क्रीन डिस्प्ले
कमी
यह खाना पकाने में थोड़ा समय लगा सकता है।
04
PHILIPS Air Fryer NA231/00 with touch panel
खास बातें
इसमें सामने की तरफ पारदर्शी विंडो और अंदर लाइट दी गई है जिससे बाहर से ही पता चल जाएगा कि खाना कितना पका है।
इसमें 1700W की पावरफुल मोटर दी गई है जो बहुत तेजी से खाना को पकाने में मदद करती है।
इसे क्यों चुनें
बारिश का मौसम आते ही तले-भुने खाने का मन हर किसी का करता है लेकिन अधिक तेल की वजह से खा नहीं पाते हैं तो अब चिंता छोड़िए क्योंकि PHILIPS Air Fryer 90% तक कम तेल में खाने को पका सकता है लेकिन उसका स्वाद आपको बिल्कुल पारंपरिक तलने जैसा ही क्रिस्पी लगेगा।
अक्सर ही रसोई में काम अधिक होता है। ऐसे में आप इसमें मौजदू प्री-सेट कुकिंग प्रोग्राम्स जैसे समोसा, रोस्टिंग, बेकिंग, ग्रिलिंग आदि और तापमान व समय को टच कंट्रोल की मदद से सेट करके छोड़ सकती है और अपना अन्य काम कर सकती हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - PHILIPS
मॉडल - 2000 Series
क्षमता - 6.2 लीटर
वाटेज - 1700 वाट
अधिकतम टेम्परेचर सेटिंग - 200 डिग्री सेल्सियस
खूबियां
स्टारफिश डिज़ाइन
पारदर्शी कुकिंग विंडो
कमी
इसके बॉडी पर काफी जल्दी स्क्रैच आ सकता है।
05
जानें आपके लिए कौन-सा एयर फ्रायर है बढ़िया
ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स को यहां तालिका के माध्यम से बताया गया है जिससे आप भारत में मशहूर एयर फ्रायर में से किसी को भी अपने लिए चुन सकते हैं -
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
एयर फ्रायर क्या होता है और यह कैसे काम करता है?
एयर फ्रायर एक ऐसा किचन अप्लायंस है जो गर्म हवा की मदद से खाना पकाता है। इसमें बहुत कम तेल का इस्तेमाल होता है और खाना बाहर से क्रिस्पी और अंदर से अच्छी तरह पक जाता है।
क्या एयर फ्रायर में बिना तेल के खाना बनाया जा सकता है?
आपको बता दें, एयर फ्रायर में कई तरह के व्यंजन बिना तेल के भी बनाए जा सकते हैं। हालांकि, कुछ चीजों में हल्का सा तेल लगाने से स्वाद और कुरकुरापन और बेहतर हो जाता है।
भारत में सबसे अच्छा एयर फ्रायर कौन सा है?
भारत में कई अच्छे एयर फ्रायर उपलब्ध हैं। सबसे अच्छा मॉडल चुनने के लिए आपको अपनी जरूरत, परिवार का आकार, क्षमता, फीचर्स और बजट को ध्यान में रखना चाहिए।
एयर फ्रायर में कौन-कौन सी चीजें बनाई जा सकती हैं?
एयर फ्रायर में फ्रेंच फ्राइज, समोसे, पकौड़े, स्नैक्स, चिकन, सब्जियां, केक और कई तरह की बेकिंग आइटम आसानी से बनाई जा सकती हैं। बाकि इसपर प्रीसेट मेन्यू भी बने होते हैं जिसकी वजह से आपको आसानी से पता चल सकता है कौन-कौन से डिशेज बन सकते हैं।