खास तरह के डिजाइन वाले ड्रम से लैस वॉशिंग मशीन में आसानी से साड़ी और सलवार सूट जैसे नाजुक कपड़ों को धोया जा सकता है। इसके लिए हायर में ओशियनस वेव या सूपर ड्रम, सैमसंग के पास स्वर्ल पैटर्न, एलजी में 6 मोशन ड्राइव टेक्नोलॉजी वाला स्टेनलेस स्टील ड्रम, आईएफबी में क्रिसेंट मून डिजाइन और बॉश के पास सॉफ्टकेयर ड्रम और पैडल मिलेंगे। ये अपनी खास डिजाइन के साथ कपड़ों के धागे खिंचने, लिंट जमा होने या कढ़ाई खराब होने की चिंता नहीं करनी होगी। ये वॉशिंग मशीन आपके हर कपड़े को सावधानी से धोते हुए उनकी चमक और रंग को भी खराब होने से बचाएगी, जिससे वे लंबे समय तक नए जैसे लगेंगे। अगर आप घर के लिए एक ऐसी वॉशिंग मशीन का चुनाव करेंगी तो महंगे सलवार-सूट और साड़ियों समेत अन्य नाजुक कपड़ों को हाथ से धोने की मेहनत नहीं करनी होगी, या फिर उन्हें लॉन्ड्री में देने का अतिरिक्त खर्च भी नहीं आएगा।
नाजुक सूट और साड़ियों को धोने से न डरें! इन 5 खास ड्रम पैटर्न वाली वॉशिंग मशीन में आसानी से करें साफ
अगर आप अपनी नाजुक साड़ियों और सलवार-सूट को घर पर ही अच्छी तरह से धोना चाहती हैं तो खास ड्रम पैटर्न वाली वॉशिंग मशीन काफी अच्छी रहेगी। ये धागों के खिंचने और लिंट जमा होने की समस्या को कम करते हुए उनके रंग व चमक को भी बनाए रखेंगी। इसी के साथ खास वॉश प्रोग्राम बेहतर धुलाई और देखभाल सुनिश्चित करेगा। इसमें हायर के पास आपको सूपर, सैमसंग के पास स्वर्ल पैटर्न, आईएफबी में क्रिसेंट मून और बॉश में सॉफ्टकेयर ड्रम देखने को मिलेगा।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier 8 kg 5 Star Powered by AI-DBT with PuriSteam, 525mm Super Drum, Inverter Motor with In-Built Heater Fully Automatic Front Load Washer
यह 8 किलोग्राम क्षमता वाली हायर वॉशिंग मशीन है, जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। इसका खास डिज़ाइन वाला 525mm ड्रम कपड़ों को नाजुक तरह से धोएगा। वहीं, अलग-अलग तरह के कपड़ों के लिए इसमें कॉटन, मिक्स, बेबी केयर और डेलिकेट समेत 15 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं।
यह आपके लिए क्यों सही रहेगी?
- अगर आपको एक ऐसी वॉशिंग मशीन की तलाश है जो बिजली की बचत करते हुए कपड़ों को चमकाने का काम करे तो इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला यह मॉडल एक सही विकल्प होगा। इसके साथ ऊर्जा, पानी और डिटर्जेंट तीनों की बचत होगी।
- छोटे बच्चों और बुजुर्गों वाले घरों के लिए भी यह मशीन अच्छी होगी क्योंकि यह कपड़ों को साफ करने के साथ-साथ उन पर मौजूद बैक्टीरिया और कीटाणुओं को भी हटाएगी।
- ड्रम की सफाई के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी क्योंकि हर साइकिल के बाद यह अपने आप ही उसे साफ करेगी, जिससे पानी और समय दोनों की बचत होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- कलर- व्हाइट
- ब्रांड- Haier
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 58D x 55W x 85H सेंटीमीटर
- वोल्टेज- 220 Volts
खासियतें
- स्टीम वॉश
- एंटी-बैक्टेरियल टेक्नोलॉजी
- AI टेक्नोलॉजी
कमी
- इंस्टॉलेशन संबंधित परेशानी।
01IFB 9 Kg 5 Star, DeepClean Tech, AI Powered, WiFi, Fully Automatic Front Load Washing Machine
डीप क्लीन टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन IFB ब्रांड की है जिसमें 11+11 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं। अपने खास क्रीसेंट मून डिज़ाइन वाले ड्रम के साथ यह कपड़ों की क्वालिटी को खराब होने से बचाएगी। इसमें कपड़ों को गर्म पानी में धोने के लिए हीटर भी दिया गया है।
यह आपके लिए क्यों सही रहेगी?
- अगर कभी धोने के लिए ज्यादा कपड़े नहीं हैं तो इस वॉशिंग मशीन को पूरी क्षमता पर चलाने की जरूरत नहीं होगी। सिर्फ 15-30 मिनट तक के समय में कम कपड़ों को धोया-सुखाया जा सकता है। जल्दी वाले दिनों में यह सुविधा काफी काम आएगी।
- एक बार पहनी गई साड़ी या सलवार सूट को आप इस वॉशिंग मशीन में ही ड्राय क्लीन कर पाएंगी। यह सुविधा उनसे आने वाली दुर्गंध को भी हटाएगी और पहनने के लिए फिर से तरो-ताजा कर देगी।
- बीच साइकिल में कपड़े डालने की सुविधा भी इसमें मिल जाती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता- 9 किलोग्राम
- कलर- सिल्वर
- ब्रांड- IFB
- एनर्जी स्टार रेटिंग- 5
- मोटर की अधिकतम स्पीड- 1400 RPM
खासियतें
- 9 स्वर्ल वॉश
- ऐक्वा एनर्जी
- वॉइस कंट्रोल
कमी
- कंपन स्तर ज्यादा है।
02LG 8 Kg, 5 Star, Wi-Fi, Direct Drive Technology, Steam Wash, 6 Motion DD, Fully-Automatic Front Load Washing Machine
इस फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में नाजुक कपड़ों का खास ख्याल रखने के लिए 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी दी गई है। इसी के साथ स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बना ड्रम भी उनकी क्वालिटी को खराब नहीं होने देगा। यह LG वॉशिंग मशीन 8 किलोग्राम क्षमता वाली है जिसमें स्टीम वॉश सुविधा भी मौजूद है।
यह आपके लिए क्यों सही रहेगी?
- जिम में पहने जाने वाले कपड़ों से पसीने की गंध आना आम बात है और वे ज्यादा गंदे भी होते हैं। ऐसे कपड़ों की खास धुलाई के लिए इसमें अलग सेवॉश प्रोग्राम दिया गया है जो उन पर जमा हर तरह की गंदगी और कीटाणुओं को अच्छी तरह हटाएगा।
- अगर घर में छोटे बच्चे हैं तो उनकी सुरक्षा का खास ख्याल रखना होता है। ऐसे में आप इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के डोर और कंट्रोल पैनल को पूरी तरह लॉक कर सकते हैं ताकि ध्यान न रहने पर किसी तरह का हादसा न हो।
- मशीन की सेटिंग बदलनी हो या उसके संचालन पर नजर रखनी हो तो बार-बार उसके पास जाने की जरूरत नहीं होगी। स्मार्टफोन ऐप की मदद से ये सारे काम आसानी से हो जाएंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 55D x 60W x 85H सेंटीमीटर
- ब्रांड- LG
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- वोल्टेज- 230 Volts
- वॉश प्रोग्राम- 10
खासियतें
- वाईफाई कनेक्टिविटी
- क्रीज केयर
- ऑटो बैलेंस
कमी
- टब ज्यादा मजबूत नहीं है।
गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर
03Samsung 12 kg, 5star, AI Control, AI Ecobubble, Super Speed, Wi-Fi, Hygiene Steam with Inbuilt Heater, Digital Inverter, Fully-Automatic Front Load Washing Machine
इस वॉशिंग मशीन में तरह-तरह के कपड़ों को धोने के लिए कुल 23 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं। 12 किलोग्राम क्षमता वाला यह मॉडल अपने स्वर्ल पैटर्न ड्रम के साथ नाजुक कपड़ों को अच्छी तरह धोएगा और इसकी मोटर स्पीड 1400 RPM तक है।
यह आपके लिए क्यों सही रहेगी?
- अगर आपका परिवार बड़ा है तो यह सैमसंग वॉशिंग मशीन एक सही पसंद होगी। इसमें आप एक साथ काफ़ी सारे कपड़े आसानी से धो सकती हैं और साथ-साथ उनकी क्वालिटी व चमक भी बनी रहेगी।
- कपड़ों पर पड़ने वाली सिलवटों को हटाने के लिए उन्हें इस्त्री करने में बहुत मेहनत लगती है। हालांकि, यह मॉडल इस समस्या को कम करता है और आपकी मेहनत बचेगी।
- मौसम चाहे जैसा हो, इसमें धुले कपड़ों को सुखाने के लिए बहुत ज़्यादा मेहनत नहीं करनी होगी। कपड़ों में अतिरिक्त नमी और पानी जमा न होने की वजह से वे मशीन में ही अच्छी तरह सूख जाएंगे और उन्हें ज़्यादा देर तक धूप में नहीं सुखाना होगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Samsung
- क्षमता- 12 किलोग्राम
- कंट्रोल- पुश बटन
- वोल्टेज- 230 Volts
- ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खासियतें
- AI कंट्रोल
- बबल सोक
- हाईजीन स्टीम
कमी
- बॉडी ज्यादा टिकाऊ नहीं है।
04Bosch 10 kg 5 Star Front Load Fully Automatic Washing Machine
10 किलोग्राम क्षमता वाली इस वॉशिंग मशीन में सॉफ्टकेयर ड्रम और पैडल लगे हैं जो आपकी साड़ियों और सलवार-सूट को खराब होने से बचाएंगे। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली इस वॉशिंग मशीन की अधिकतम मोटर स्पीड 1400 RPM है। वहीं, नाजुक कपड़ों को धोने के लिए इसमें डेलिकेट वॉश प्रोग्राम भी है।
यह आपके लिए क्यों सही रहेगी?
- ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों के लिए यह Bosch वॉशिंग मशीन काफी अच्छी रहेगी क्योंकि पानी के कम प्रेशर के बावजूद इसका टब कम समय में भरेगा और कपड़े धोने में ज्यादा समय भी नहीं जाएगा।
- इसमें कपड़े डालने के बाद आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि यह खुद से ही कपड़ों के प्रकार, गंदगी और लोड को समझकर पानी का लेवल सेट करेगी। इसकी मदद से पानी की बचत होगी।
- यह कपड़ों पर लगे तरह-तरह के जिद्दी दागों को टब में ही साफ कर देगी, जिससे उन्हें हाथ से धोने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 59D x 59.8W x 84.8H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Bosch
- क्षमता- 10 किलोग्राम
- वॉश प्रोग्राम- 14
- मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खासियतें
- प्री-ट्रीटमेंट फंक्शन
- ईको साइलेंस ड्राइव
- साइलेंट वॉश
कमी
- कंपन ज्यादा लग सकती है।
05
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
जानिए इन वॉशिंग मशीन में नाजुक कपड़ों के लिए मिलने वाली मुख्य सुविधाओं को
हायर, सैमसंग, एलजी, बॉश और आईएफबी जैसे ब्रांड की इन वॉशिंग मशीन में नाजुक कपड़ों के लिए खास सुविधाएं मिल जाएंगी, जिनको इस तालिका के साथ आसानी से समझा जा सकता है।
|
मॉडल |
ड्रम डिजाइन |
वॉश प्रोग्राम |
|
Haier 8 kg 5 Star Fully Automatic Front Load Washer (HW80-IM12929C | White) |
525 mm सूपर ड्रम बड़ी सतह पर कपड़ों को नाजुक तरह से धोएगा। |
डेलिकेट प्रोग्राम के साथ नाजुक कपड़ों को आसानी से धोया जा सकता है। |
|
IFB 9 Kg 5 Star, Automatic Front Load Washing Machine (EXECUTIVE SXN 9014K) |
क्रिसेंट मून ड्रम पानी की कुशन जैसी बनाकर कपड़ों का खास ख्याल रखता है। |
क्रैडल वॉश प्रोग्राम सिल्क, लेस, शिफॉन और साटन के कपड़ों को धोने की सुविधा मिलेगी। |
|
LG 8 Kg, 5 Star, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (FHB1208Z4M) |
स्टेनलेस स्टील ड्रम 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव के साथ मिलकर कपड़ों का खास ख्याल रखेगा। |
महंगी सूट और साड़ियों को हैंड और डेलिकेट वॉश प्रोग्राम के साथ साफ किया जा सकता है। |
|
Samsung 12 kg, 5star, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (WW12DG6B24ASTL) |
स्वर्ल पैटर्न वाला ड्रम कपड़ों से जिद्दी-दाग धब्बों को हटाएगा और उनकी क्वालिटी पर असर नहीं पड़ने देगा। |
डेलिकेट्स प्रोग्राम के साथ नाजुक कपड़ों की क्वालिटी पर असर नहीं पड़ेगा। |
|
Bosch 10 kg 5 Star Front Load Fully Automatic Washing Machine (WGA254ZJIN) |
सॉफ्टकेयर ड्रम और पैडल कपड़ों को नाजुकता के साथ धोएंगे। |
डेलिकेट्स/सिल्क प्रोग्राम सूट और साड़ी धोने के लिए सबसे अच्छा होगा। |
ऐसे ही तरह-तरह के आधुनिक उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
साड़ी और सलवार-सूट की नाजुक धुलाई के लिए फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन बेहतर होगी या टॉप लोड?
घर पर इस प्रकार के समेत अन्य किसी भी प्रकार के नाजुक कपड़ों को धोने के लिएतो फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन टॉप लोड मॉडल से कई गुना बेहतर मानी जाती हैं।
|
तुलना का पैमाना |
फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन |
टॉप लोड वॉशिंग मशीन |
|
धुलाई प्रक्रिया |
कपड़ों का ख्याल रखने के लिए टब में एक पूल जैसा बनाती है। |
कपड़ों को धोने के लिए उन्हें बार-बार टब पर पटकती और गिराती है। |
|
कपड़ों का ख्याल |
इसके टब में कपड़ों के कटने-फटने की समस्या कम रहती है। इसमें सिलाई, लेस और रंग खराब नहीं होते। इनमें सिल्क, लेस, शिफॉन और नेट से बने कपड़ों को भी आसानी से धोया जा सकता है। |
इसके टब में कपड़ों को ज्यादा नुकसान होता है। धागे जल्दी ढ़ीले हो जाते हैं और रंग भी आसानी से फींका पड़ता है। इनमें कॉटन, लिनन और समान्य नाजुक कपड़े ही अच्छी तरह धुल सकेंगे। |
|
पानी का इस्तेमाल |
कम पानी का इस्तेमाल करते हुए कपड़ों को बेदाग बनाती हैं। टब में कपड़े आसानी से उलझते नहीं हैं। |
पानी ज्यदा इस्तेमाल करती हैं और और कपड़े टब में उलझ जाते हैं। |
|
मोटर |
तेजी से घूमते हुए कपड़ों को अच्छी तरह सुखाती हैं। |
मोटर की स्पीड कम होने की वजह से कभी-कभी कपड़े अच्छी करह नहीं सूख पाते। |
अपनी जरूरत व कपड़ों के हिसाब से ऐसे चुनी जा सकती है एक सही वॉशिंग मशीन
|
कपड़े का प्रकार |
फ्रंट लोड चुनें या टॉप लोड? |
हमारे सुझाव वाले मॉडल |
|
सिल्क और साटन |
अगर कपड़े साधार बुनाई वाले हैं और उनपर किसी तरह की कढ़ाई नहीं है तो टॉप लोड सही रहेगा। हालांकि, भारी काम वाली लॉन्ड्री लिए फ्रंट लोड बहेतर होगी। |
Samsung 8 Kg, 5 Star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WA40F08H2CTL) IFB 9/6/3 kg Fully Automatic Washer Dryer Refresher(WDR Executive ZMN CMS, Mocha) |
|
शिफॉन और ऑर्गैंजा |
इस तरह के कपड़ों के लिए फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन ही सबसे अच्छी होगी जो उनकी क्वालिटी को बनाए रखेगी। |
Samsung Smart Choice 12 kg, 5star,Fully-Automatic Front Load Washing Machine (WW12DG5B24AXTL) |
|
लेस और नेट |
ये फैब्रिक काफी नाजुक होते हैं और उनका खास ख्याल रखने के लिए एक अच्छी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन का चयन करना सही होगा। |
LG 12 Kg, 5 Star, Fully Automatic Front-Loading Washing Machine (FHP1412Z5O) |
|
ऊनी और वेल्वेट |
ऊनी कपड़ों को सही वॉश साइकिल के साथ टॉप लोड वॉशिंग में भी अच्छी तरह धोया जा सकता है। हालांकि, अगर बात की जाए वेल्वेट की तो इसके लिए फ्रंट लोड मॉडल बेहतर होगा। |
IFB 7 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine (TL701MG1) Bosch 8 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine (WAJ2826CIN) |
|
कॉटन और लिनन |
इस तरह के कपड़ों को सामान्य टॉप लोड वॉशिंग मशीन में धोया जा सकता है लेकिन सही वॉश साइकिल का चुनाव करना जरूरी है। |
LG 8 Kg, 5 Star, Fully Automatic Top Load Washing Machine With In-built heater (T80V4OB1S) |
वॉशिंग मशीन में सूट और साड़ी धोते समय इन बातों का रखें ध्यान:
- इन्हें बाकी कपड़ों के साथ न धोएं: जब भी आपको वॉशिंग मशीन में कोई नाजुक कपड़ा साफ करना हो, तो उन्हें अलग से ही लोड करें। रोजाना पहने जाने वाले कपड़ों के साथ इन्हें मशीन में न डालें क्योंकि इससे सही सफाई और देखभाल नहीं मिलेगी।
- सही वॉश प्रोग्राम है जरूरी: इनके लिए हमेशा अपनी वॉशिंग मशीन में सही वॉश प्रोग्राम का ही चयन करें, जिससे उनकी गुणवत्ता पर असर न पड़े। अलग-अलग ब्रांड की वॉशिंग मशीन में ऐसे कपड़ों के लिए खास वॉश प्रोग्राम मौजूद होते हैं।
- डिटर्जेंट का रखें खास ख्याल: हमेशा एक बढ़िया क्वालिटी वाले लिक्विड डिटर्जेंट का ही इस्तेमाल करें। इसी के साथ फ्रंट और टॉप लोड मॉडल के हिसाब से डिजाइन किए गए विकल्प का ही चयन करें।
- हवा में सुखाना रहेगा सही: ऐसे कपड़ों को मशीन में बहुत तेज स्पीड पर नहीं स्पिन करना चाहिए। धुलाई पूरी होने पर इन्हें सामान्य तौर पर धूप में ही सुखाना बेहतर होगा।
इन्हें भी पढ़ें:
5 फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन जो आती है 15 मिनट क्विक वॉश फीचर के साथ
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- साड़ी और सलवार-सूट धोने के लिए खास डिजाइन वाले ड्रम से लैस वॉशिंग मशीन का चयन ही क्यों करना चाहिए?सामान्य वॉशिंग मशीनों के ड्रम डिजाइन अक्सर कपड़ों के रेशों को नुकसान पहुंचा सकता है, खासकर जब बात सिल्क, शिफॉन या कढ़ाई वाली साड़ियों और सलवार सूट्स की हो तो। विशेष ड्रम पैटर्न कपड़ों को सुरक्षित रखते हैं। ये सुनिश्चित करते हैं कि कपड़े ड्रम में फंसें नहीं।
- भारत में किन ब्रांड के पास इस तरह की वॉशिंग मशीन के विकल्प मिलेंगे?भारत में आपको सैमसंग, हायर, आईएफबी, बॉश और एलजी जैसे ब्रांड के पास खास डिजाइन वाले ड्रम से लैस वॉशिंग मशीन मिलेंगी। इसमें सैमसंग स्वर्ल पैटर्न, बॉश सॉफ्टकेयर ड्रम व पैडल, आईएफबी क्रीसेंट मून और हायर सुपर ड्रम के लिए जाना जाता है।
- क्या ऐसे कपड़ों के लिए इन वॉशिंग मशीन में खास वॉश प्रोग्राम भी होगा?हां, ज्यादातर वॉशिंग मशीन में ऐसे कपड़ों को धोने के लिए ‘डेलिकेट’ या ‘हैंड वॉश’ साइकिल मौजूद होती है। इनमें पानी का बहाव और स्पिन स्पीड कम होती है जिससे कपड़े नाजुक तरह से साफ होते हैं।
- क्या ये वॉशिंग मशीन टिकाऊ होती हैं?हां, इस तरह के ड्रम वाली ज्यादातर वॉशिंग मशीन टिकाऊ होती हैं और इनकी मजबूत बॉडी व ड्रम आसानी से खराब नहीं होते। बड़े ब्रांड मोटर पर लंबी वारंटी भी देते हैं जिससे सर्विसिंग और मरम्मत का अतिरिक्त खर्च नहीं आता।
- क्या ये वॉशिंग मशीन महंगी होती हैं?किसी भी वॉशिंग मशीन की कीमत ब्रांड, क्षमता, मॉडल और सुविधाओं के हिसाब से अलग-अलग होती है। अगर सामान्य मॉडल से तुलना करें तो खास डिजाइन वाले ड्रम से लैस वॉशिंग मशीन थोड़ी महंगी होती हैं। इनकी कीमत करीब ₹15,000 से शुरू होकर ₹45,000+ तक जा सकती है।
Loading...
Loading...
You May Also Like