Inalsa या Agaro: बजट-फ्रेंडली यूजर्स के लिए कौन सा वैक्यूम क्लीनर रहेगा बेहतर? जानें
अगर आप साफ-सफाई के लिए वैक्यूम क्लीनर लेने की सोच रहे हैं और Inalsa और Agaro के बीच कन्फ्यूज हो चुके हैं? तो बता दें, वैसे तो दोनों ब्रांड अपनी-अपनी जगह सही है लेकिन अगर रोजाना की सफाई के लिए बजट में वैक्यूम क्लीनर ढूंढ रहे हैं तो इनाल्सा सही रहेगा। वहीं अगर दमदार सक्शन पावर और अतिरिक्त फीचर्स चाहते हैं तो अगारो का वैक्यूम क्लीनर चुना जा सकता है।
झाड़ू-पोंछे से छुटकारा पाने के लिए आप भी एक बढ़िया वैक्यूम क्लीनर लेने के बारे में सोच रहे हैं लेकिन बजट भी सीमित है? तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां हम इनाल्सा और अगारो ब्रांड के वैक्यूम क्लीनर के विकल्प लेकर आए हैं जो किफायती कीमत में अच्छे फीचर्स और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देने के लिए जाने जाते हैं। बता दें, Inalsa उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो रोजमर्रा की सफाई के लिए हल्का, इस्तेमाल में आसान और बजट-फ्रेंडली वैक्यूम क्लीनर चाहते हैं। इसके कई मॉडल अच्छी सक्शन पावर के साथ आते हैं और छोटे से मध्यम आकार के घरों के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। वहीं Agaro अक्सर थोड़ा बेहतर बिल्ड क्वालिटी, ज्यादा एक्सेसरीज और मजबूत सक्शन पावर के लिए पसंद किया जाता है। दोनों ही ब्रांड अपनी-अपनी जगह काफी सही है लेकिन इसे लेना पूरी तरह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है।
योरपिक्स पर क्लिक करके अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ सकते हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
AGARO Ace Wet & Dry Vacuum Cleaner for Home
21 लीटर की क्षमता वाला यह वैक्यूम क्लीनर 3 लीटर के डस्ट बैग के साथ आता है जिसे आसानी से धोया जा सकता है। AGARO का यह वैक्यूम क्लीनर 1600 वाट की दमदार मोटर के साथ आता है जो बढ़िया तरीके से सफाई करने में मदद करता है।
इसे लेना क्यों सही है?
चाहे झाड़ू का काम करना हो या पोंछा लगाना हो, यह वैक्यूम क्लीनर हर सफाई के काम को कर सकता है जिससे हाथ से सफाई करने की झंझट खत्म होगी, वहीं, इसमें मौजूद 21.5 kPa की सक्शन पावर सोफे, कालीन, गद्दों और फर्श से महीन धूल, गंदगी और पालतू जानवरों के बाल आसानी से खींच सकती है।
कभी-कभी ऐसा होता है कि कोनों और संकरी जगहों जैसे खिड़कियों की ग्रिल, बालकनी के कोने आदि की सफाई सही से नहीं हो पाती है क्योंकि वहां सक्शन पाइप नहीं पहुंच पाता है तब इसका ब्लोअर फंक्शन बहुत मदद करता है और हवा के तेज दबाव से कचरे को बाहर फेंक देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - AGARO
मॉडल - ACE
वोल्टेज - 240 वोल्ट
वजन - 7220 ग्राम
कंट्रोल टाइप - पुश बटन
खासियत
360 डिग्री तक घूमने वाला पहिया
5 मीटर का लंबा कॉर्ड
कमी
काम के समय यह आवाज कर सकता है।
01
INALSA Vacuum Cleaner Wet and Dry
प्लास्टिक टैंक के मुकाबले इसका स्टेनलेस स्टील से बना हुआ टैंक काफी टिकाऊ और जंग-रोधी होता है। वहीं, इनाल्सा ब्रांड का यह वैक्यूम क्लीनर 25 लीटर की क्षमता के साथ आता है जिसकी वजह से आपको सफाई के दौरान बार-बार कचरा खाली नहीं करना पड़ेगा।
इसे लेना क्यों सही है?
सुबह-सुबह हर किसी के पास समय कम होता है। ऐसे में इस वैक्यूम क्लीनर को चुनना सही रहेगा जो जल्दबाजी में अगर फर्श पर पानी, चाय या मसाला गिर भी गया तो बार-बार पोंछा लगाने का झंझट नहीं होगा और इसकी मदद से आसानी से सफाई कर सकते हैं।
अगर घर में छोटे बच्चे हैं या बुजुर्ग रहते हैं तो उस घर के लिए यह वैक्यूम क्लीनर काफी काम आ सकता है क्योंकि इसमें HEPA फ़िल्टर दिया गया है जो महीन धूल के कणों और एलर्जी पैदा करने वाले बैक्टीरिया को हवा में वापस फैलने से रोकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - INALSA
मॉडल - Master Vac 25
वोल्टेज - 240 वोल्ट
वजन - 6000 ग्राम
कंट्रोल टाइप - पुश बटन
खासियत
आसान लॉक सिस्टम
ऑटो शट ऑफ
कमी
भारी टैंक होने की वजह से सीढ़ियों पर इस्तेमाल करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
AGARO ICON 1600 Watts Bagless Dry Vacuum Cleaner for Home & Office
1600 वाट के दमदार मोटर के साथ आने वाला यह वैक्यूम क्लीनर 24 kPa की सक्शन पावर के साथ आता है जिससे यह तेजी से धूल-मिट्टी को साफ करके फर्श को चमकाने में मदद कर सकता है। अगारो का यह क्लीनर कॉम्पैक्ट साइज़ में आता है और हार्ड फ्लोर की सफाई बढ़िया तरीके से करता है।
इसे लेना क्यों सही है?
अगर आपके पास 2-3 BHK का घर है और आप रोजाना या हफ्ते में कई बार गहरी सफाई करना चाहते हैं। तो इसे Agaro Vacuum Cleaner को चुनना सही रहेगा क्योंकि इसमें 1.5 लीटर की क्षमता दी गई है और इसमें नीचे पहिए लगे हैं, जिससे इसे पूरे घर में इधर-उधर ले जाना बेहद आसान हो सकता है।
आपको बता दें, इसमें कपड़े या कागज का बैग नहीं बल्कि पारदर्शी डस्ट कंटेनर दिया गया है, जिसे धूल भरने पर बस एक बटन दबाकर आसानी से खाली किया जा सकता है और पानी से साफ किया जा सकता है। इससे बार-बार नए बैग लेने का खर्चा बच सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - AGARO
मॉडल - Icon
वोल्टेज - 240 वोल्ट
वजन - 4800 ग्राम
कंट्रोल टाइप - पुश बटन
खासियत
साइक्लोनिक टेक्नोलॉजी
लाइटवेट
कमी
इसे इस्तेमाल करने पर जलने की दुर्गंध आ सकती है और शोर तेज लग सकता है।
03
INALSA Vacuum Cleaner for Home Spruce
ब्लोअर फंक्शन के साथ आने वाला यह वैक्यूम क्लीनर उन जगहों की सफाई भी आसानी से कर लेता है जहां वैक्यूम का नोजल नहीं पहुंच पाता है। साथ ही, इस इनाल्सा ब्रांड की मशीन में डस्ट फुल इंडिकेटर दिया गया है जिससे इसका बैग भर जाने पर यह आपको तुरंत सूचित कर सकता है जिससे मोटर पर दबाव नहीं पड़ेगा।
इसे लेना क्यों सही है?
चाहे हार्ड फ्लोर हो, कार्पेट हो, घर का कोई कोना हो या फिर सोफा हो, अब किसी भी चीज की सफाई करने के लिए आपको सोचना नहीं पड़ेगा क्योंकि यह वैक्यूम क्लीनर शक्तिशाली सक्शन पावर के साथ आता है जिसे 1200W का मोटर लगा हुआ है जो धूल-मिट्टी, जाले और छोटे-मोटे कचरे को साफ करने में मदद करता है।
अगर आप कपल है, बैचलर है या घर में कोई बुजुर्ग है तो उनके लिए यह सही रहेगा क्योंकि यह लाइटवेट है जिससे एक जगह से दूसरी जगह लेकर जाने के लिए सोचना नहीं पड़ेगा। वहीं, इसमें लगे पहियों की मदद से यह पूरे घर आगे और पीछे घुमता है और बेहतर तरीके से सफाई करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Inalsa
मॉडल - Spruce
वोल्टेज - 240 वोल्ट
वजन - 3700 ग्राम
कंट्रोल टाइप - पुश बटन
खासियत
360° घूमने वाला पहिया
2 साल की वारंटी
कमी
इसे इस्तेमाल करते समय जल्दी गर्म होने की समस्या आ सकती है।
04
AGARO Supreme Cordless Stick Vacuum Cleaner
हेपा फिल्टर के साथ आने वाला यह वैक्यूम क्लीनर धूल और बैक्टीरिया को हटाने में भी मदद करता है। वहीं, अगारो के इस वैक्यूम क्लीनर में फ्लेक्सिबल और एडजस्टेबल हेड दिया गया है जो 180° तक घूम सकता है, जिससे यह बेड, सोफे और भारी फर्नीचर के नीचे आसानी से घुसकर सफाई कर लेता है।
इसे लेना क्यों सही है?
तारों की झंझट से मुक्ति चाहते हैं तो यह वैक्यूम क्लीनर लेना सही रहेगा क्योंकि यह कॉर्डलेस डिजाइन के सतह आता है और इसमें 2000 mAh की दमदार रिचार्ज करने वाली बैटरी दी गई है और यह 3 एडजस्टेबल सक्शन मोड्स के साथ काम कर सकता है जिसमें लोएस्ट मोड पर 45 मिनट तक काम करता है, मीडियम मोड में 20 मिनट और हाई मोड में 8 मिनट तक।
जिनके पास पारंपरिक झाड़ू-पोछे के लिए ज्यादा समय नहीं होता और वे जल्दी व बिना थके सफाई करना चाहते हैं उनके लिए यह वैक्यूम क्लीनर काफी सही रहेगा। क्योंकि इसमें 2-इन-1 हैंडहेल्ड और स्टिक सुविधा दी गई है। यानी इसे आप एक लंबे स्टिक वैक्यूम की तरह फर्श और कालीन साफ करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं, और आसानी से छोटा करके सोफा, पर्दे, कार की सीटें और अलमारी के कोने को भी साफ कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - AGARO
मॉडल - cordless stick
वोल्टेज - 240 वोल्ट
वजन - 4000 ग्राम
कंट्रोल टाइप - पुश बटन
खासियत
फ्लेक्सिबल हेड
मल्टीपल ब्रश
कमी
यह गीली जगहों की सफाई नहीं कर सकता है।
05
INALSA Vacuum Cleaner for Home
अगर आप एक हल्का, आसानी से इस्तेमाल होने वाला और किफायती वैक्यूम क्लीनर ढूंढ रहे हैं, तो यह वैक्यूम क्लीनर एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। क्योंकि यह काफी लाइटवेट है और कॉम्पैक्ट साइज़ में आता है। यह बहुत कम जगह घेरता है जिससे आप इसे अलमारी के पीछे या कोने में आसानी से खड़ा कर सकते हैं।
इसे लेना क्यों सही है?
चूंकि यह INALSA Vacuum Cleaner 2 तरीके से काम कर सकता है यानी फर्श, टाइल्स और कारपेट की सफाई के लिए इसे स्टिक की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है और वहीं, हैंडहेल्ड मॉडल की वजह से इसके लंबे पाइप को हटाकर आप सोफे, पर्दे, अलमारी, खिड़कियों की ग्रिल और गाड़ी की सफाई भी आराम से कर सकते हैं। साथ ही, वजन में हल्का होने की वजह से इसे इसे एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाना या सीढ़ियों पर इस्तेमाल करना भी बहुत आसान होता है।
आपको बता दें, इसमें बैगलेस 0.8L क्षमता का ट्रांसपेरेंट डस्ट टैंक दिया गया है। जिससे आसानी से देखा जा सकता है कि कचरा कितना भरा है। इसमें यह भी सुविधा दी गई ही कि जब यह भर जाएगा तो आप बस एक बटन दबाकर इसे आसानी से खाली और साफ कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - INALSA
मॉडल - Dura Clean Plus
वोल्टेज - 220 वोल्ट
वजन - 1500 ग्राम
कंट्रोल मेथड - टच
खासियत
HEPA फिल्टर
16 KPa की सक्शन पावर
कमी
15 से 20 मिनट के इस्तेमाल में ही यह गर्म हो सकता है।
06
जानें आपके लिए इनाल्सा और अगारो ब्रांड के वैक्यूम क्लीनर में कौन रहेगा बढ़िया?
इनाल्सा और अगारो ब्रांड के वैक्यूम क्लीनर के बीच आप भी असमंजस में हैं कि कौन-सा लेना चाहिए तो यहां कुछ मुख्य बातों को बताया गया है जिससे आप आसानी से एक सही वैक्यूम क्लीनर चुन सकते हैं -
ब्रांड व मॉडल
क्षमता
फिल्टर
नॉइस लेवल
AGARO Ace Wet & Dry Vacuum Cleaner for Home
21 लीटर
फोम
60 dB
INALSA Vacuum Cleaner Wet and Dry- Master Vac 25
25 लीटर
HEPA
80 dB
AGARO ICON 1600 Watts Bagless Dry Vacuum Cleaner for Home & Office
1.5 लीटर
HEPA
78 dB
INALSA Vacuum Cleaner for Home Spruce
1.5 लीटर
क्लॉथ
40 dB
AGARO Supreme Cordless Stick Vacuum Cleaner
0.5 लीटर
HEPA
80 dB
INALSA Vacuum Cleaner for Home - (Dura Clean Plus)
0.8 लीटर
HEPA
80 dB
निष्कर्ष
वैसे तो दोनों ही ब्रांड के वैक्यूम क्लीनर अपनी-अपनी जगह बढ़िया है। लेकिन अगर आपका बजट सीमित है और आपको रोजमर्रा की घरेलू सफाई के लिए एक भरोसेमंद वैक्यूम क्लीनर चाहिए, तो Inalsa एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। वहीं, अगर आप बेहतर सक्शन पावर, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और अतिरिक्त फीचर्स चाहते हैं, तो Agaro पर थोड़ा अधिक खर्च करना फायदेमंद रहेगा। आखिरकार, सही चुनाव आपके बजट, घर के आकार और सफाई की जरूरतों पर निर्भर करता है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
इनाल्सा और अगारो में कौन-सा वैक्यूम क्लीनर बेहतर है?
देखा जाए तो दोनों ब्रांड अच्छे हैं। लेकिन आपका बजट कम है, तो इनाल्सा एक अच्छा विकल्प हो सकता है। वहीं, बेहतर सक्शन पावर और अतिरिक्त फीचर्स के लिए अगारो अधिक उपयुक्त हो सकता है। बाकी यह पूरी तरह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है।
क्या इनाल्सा वैक्यूम क्लीनर लंबे समय तक चलता है?
आपको बता दें, इसका सही तरीके से उपयोग और नियमित रखरखाव किया जाए, तो इनाल्सा वैक्यूम क्लीनर कई वर्षों तक अच्छी परफॉर्मेंस देता है। जिससे यह एक भरोसेमंद विकल्प भी जाना जाता है।
अगारो वैक्यूम क्लीनर किसके लिए अच्छा है?
बता दें, अगारो उन लोगों के लिए बेहतर है जिनके घर में कारपेट, पालतू जानवर या अधिक धूल-मिट्टी होती है और जिन्हें ज्यादा सक्शन पावर की जरूरत होती है। इसके कई मॉडल गीली और सूखी सफाई दोनों कर सकता है।
क्या दोनों ब्रांड की वारंटी मिलती है?
इनाल्सा और अगारो दोनों अपने अधिकांश वैक्यूम क्लीनर मॉडल पर वारंटी प्रदान करते हैं। हालांकि, वारंटी की अवधि मॉडल के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। इसलिए इसे लेने से पहले एक बार जांच कर लें।
छोटे घर के लिए कौन-सा वैक्यूम क्लीनर बेहतर रहेगा?
छोटे या मध्यम आकार के घर के लिए इनाल्सा का कॉम्पैक्ट वैक्यूम क्लीनर पर्याप्त हो सकता है। अगर आपको अतिरिक्त फीचर्स चाहिए, तो अगारो भी एक अच्छा विकल्प रहेगा।