रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर और मॉप के साथ दाग-धब्बों को कहें अलविदा!
अगर आप कम मेहनत में बेहतरीन सफाई चाहते हैं और अपने समय की बचत भी करना चाहते हैं, तो रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर और मॉप एक शानदार विकल्प बन सकते हैं। ये न केवल आपकी रोजमर्रा की सफाई को आसान बना देंगे, बल्कि जिद्दी-से-जिद्दी दाग धब्बों को हटाने में भी मदद करेंगे।
सुबह की भागदौड़ में जब अचानक फर्श पर चाय या जूस गिर जाता है तो उसके दाग को हाथ से साफ करने में काफी मेहनत लग जाती है। ऐसे में रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर और मॉप आपकी सफाई को आसान और स्मार्ट बना देंगे। आपको बता दें, ये फर्श पर जमी धूल, मिट्टी और छोटे कचरे से लेकर दाग-धब्बों को भी आसानी से साफ कर सकते हैं, जिससे आपका घर हमेशा साफ और चमकदार बना रह सकता है। वहीं, इसकी स्मार्ट नेविगेशन तकनीक घर के हर कोने तक पहुंचकर बढ़िया तरीके से सफाई करती है। आप इसे मोबाइल ऐप या एक बटन के जरिए आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। सफाई पूरी होने के बाद यह अपने आप चार्जिंग स्टेशन पर लौट जाता है, जिससे आपको बार-बार इसकी चिंता नहीं करनी पड़ेगी।
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier X11 Pro Robotic Vacuum Cleaner
खास बातें
अक्सर भारतीय घरों में महीन धूल, मिट्टी और कोनों का कचरा ज्यादा होता है। इसमें दिए गए 5000Pa की सक्शन पावर इतनी मजबूत है कि यह बारीक से बारीक धूल, बालों और कालीन या कोनों में छिपे कचरे को आसानी से खींच लेती है।
यह पुराने जमाने के रोबोट्स की तरह अंधाधुंध दीवारों से नहीं टकराता। इसमें एडवांस लेजर सेंसर दिया गया है जो आपके पूरे घर का एक सटीक डिजिटल मैप तैयार करता है। जिससे घर की सफाई सही तरीके से हो पाती है।
क्यों चुनें
यह वैक्यूम और मॉप यानी झाड़ू और पोछा दोनों एक साथ एक ही बार में कर देता है। वर्किंग प्रोफेशल्स या बुजुर्गों के लिए यह बहुत मददगार साबित होगा।
भले ही आप ऑफिस में बैठे हो लेकिन इसे अपने ऐप की मदद से फोन से चालू करके घर की सफाई कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Haier
मॉडल - CIVIC X11 PRO
वजन - 5.5 किलोग्राम
नॉइस लेवल - 58 डेसिबल
क्षमता - 0.3 लीटर
खासियत
वॉइस कंट्रोल
5000Pa की तगड़ी सक्शन पावर
कमी
गीले जगह पर पोंछा लगाते समय यह बीच में रुक सकता है।
01
ECOVACS DEEBOT N30 Plus White 2 in 1 Robot Vacuum & Mop
खास बातें
इसमें 5200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज होने पर लगातार 5 घंटे तक चल सकती है।
इसे ऐप की मदद से आराम से नियंत्रित कर सकते हैं।
यह किसी भी साइज़ के घर चाहे वह बड़ा हो या छोटा हर जगह सफाई कर सकता है।
क्यों चुनें
अगर घर में पालतू जानवर हैं या महिलाओं के लंबे बाल टूटकर फर्श पर गिरते हैं, तो इसमें मौजूद ज़ीरो टैंगल 2.0 टेक्नोलॉजी की मदद से यह ब्रश में फंसते नहीं हैं। वहीं, इसका ट्रिपल V-शेप ब्रश बालों को खुद ही सुलझाकर अंदर खींच लेता है, जिससे ब्रश को बार-बार हाथ से साफ नहीं करना पड़ेगा।
अगर आपको लगता है यह रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर होने की वजह से घरों में बने चौखट को पार नहीं कर पाएगा तो ऐसा नहीं है, यह 20mm तक ऊपर आसानी से चढ़कर पार कर जाता है जिससे एक कमरे से दूसरे कमरे की सफाई आसान बन जाती है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - ECOVACS
मॉडल - N30 PLUS
वजन - 7.98 किलोग्राम
वोल्टेज - 240 वोल्ट
कंट्रोल टाइप - एप कंट्रोल
खासियत
प्योरसाइक्लोन टेक्नोलॉजी
10,000 Pa मजबूत सक्शन पावर
कमी
इसका ऑटो-एम्प्टी डॉकिंग स्टेशन साइज में थोड़ा बड़ा है।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
ILIFE A30 Pro Robot Vacuum Cleaner with LiDAR Navigation
खास बातें
इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि सफाई पूरी करने के बाद यह खुद अपने बेस स्टेशन पर जाकर कचरा खाली कर देता है।
इसके बेस स्टेशन में लगा 2.5 लीटर का बैग करीब 6 से 8 हफ्तों यानी लगभग 2 महीने तक का कचरा स्टोर कर सकता है। जिससे आपको बार-बार इसका कचरा साफ नहीं करना पड़ेगा।
इसमें लेजर-आधारित LiDAR नेविगेशन दिया गया है, जो आपके पूरे घर का सटीक नक्शा बनाता है। जिसकी मदद से यह अंधेरे में भी दीवारों, फर्नीचर और रुकावटों को पहचानकर बिना टकराए सही से सफाई कर सकता है।
क्यों चुनें
कभी-कभी थक जाने के बाद बेड या सोफे से उठने का मन नहीं करता तब आप इस Robot Vacuum Cleaner को ऐप की मदद से नियंत्रित कर सकते हैं और अपनी आवाज की माध्यम से इसे कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर घर में बुज़ुर्ग हैं जिन्हें मोबाइल ऐप चलाने में दिक्कत आती है, तो वे रिमोट से भी इसे आसानी से चला सकते हैं।
अगर आपका घर दो मंजिला है, तो यह अलग-अलग मंजिलों के मैप याद रख सकता है। साथ ही, ऐप के जरिए आप No-Go Zone सेट कर सकते हैं ताकि यह पूजा घर या बच्चों के खिलौनों वाले एरिया में न जाए।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - ILIFE
मॉडल - A30 Pro
वजन - 7.7 किलोग्राम
कंट्रोल मेथड - एप, रिमोट, वॉइस
क्षमता - 2.5 लीटर
खासियत
रोलर ब्रश
एलेक्सा और गूगल होम का सपोर्ट
कमी
इसमें चार्जिंग स्टेशन से जुड़ी समस्या आ सकती है।
03
KENT RoboKlean R1 Black 2-in-1 AI Robotic Vacuum Cleaner & Mop
खास बातें
इसमें स्मार्ट ऐप और वॉयस कंट्रोल की सुविधा मौजूद है जिससे फंक्शन को कंट्रोल करने के लिए बार-बार बटन दबाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसे एक बार चार्ज करने पर यह लगभग 3 घंटे तक बिना रुके काम कर सकता है।
यह झाड़ू और पोछा दोनों का काम अकेले संभाल लेता है।
क्यों चुनें
आपको बता दें, यह बैटरी कम होने पर यह खुद चलकर अपने चार्जिंग स्टेशन पर आ जाता है और ऑटो-डॉक चार्जिंग फीचर की वजह से खुद चार्ज होने लग जाता है। साथ ही, चार्ज होने के बाद बचा हुआ काम वहीं से शुरू करता है जहां इसने छोड़ा है।
अगर आपके घर में छोटे बच्चे है या बुजुर्ग है जिन्हें धूल से परेशानी होती है तो इसे चुनना काफी सही रहेगा क्योंकि इसमें HEPA फिल्टर दिया गया है जो धूल के साथ-साथ यह हवा के बारीक कणों और एलर्जी बढ़ाने वाले बैक्टीरिया को भी सोखता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - KENT
मॉडल - RoboKlean R1
वजन - 5 किलोग्राम
कंट्रोल टाइप - एप कंट्रोल, वॉइस कंट्रोल
बैटरी लाइफ - 130 मिनट
खासियत
3D मैपिंग
8,500 Pa मजबूत सक्शन पावर
कमी
ऑटो-एम्प्टी डस्टबिन डॉक नहीं दिया गया है।
04
Eureka Forbes SmartClean with Auto Bin Turbo
खास बातें
इसकी सक्शन पावर 7000Pa है, जो बारीक धूल से लेकर भारी कचरे और पालतू जानवरों के बालों को आसानी से साफ कर देता है।
इसमें दिए गए LiDAR 3.0 लेजर नेविगेशन के कारण यह अंधेरे में भी दीवारों या फर्नीचर से बिना टकराए सीधे रास्तों पर कुशलता से सफाई करता है।
चाहे झाड़ू का काम हो या पोंछा लगाना हो, यह दोनों काम कर सकता है।
क्यों चुनें
अगर आपको रोजाना ऑफिस जाना होता है और काम वाली बाई के रोज-रोज छुट्टी करने से परेशान हैं, तो यह ऑटो-बिन फीचर के कारण आपके लिए काफी सही रहेगा। इसकी मदद से यह खुद सफाई करता है, खुद कचरा खाली करता है और बैटरी कम होने पर खुद चार्जिंग डॉक पर चला जाता है।
आपको बता दें, यह कॉम्पैक्ट और पतले डिज़ाइन में आता है जिससे सोफे, बिस्तर या भारी फर्नीचर के नीचे की सफाई भी आसानी से हो जाती है, जहां सामान्य झाड़ू पहुंचना मुश्किल होता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Eureka Forbes
मॉडल - SmartClean Auto Bin Turbo
वजन - 4 किलोग्राम
वोल्टेज - 3 वोल्ट
क्षमता - 2.5 लीटर
खासियत
ऐप कंट्रोल
आसान कोनों की सफाई
कमी
इसके मॉप का कपड़ा और पानी खुद बदलना होगा।
05
जानें आपके घर में बेदाग सफाई के लिए कौन-सा रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर रहेगा सही
ऊपर के विकल्पों के बीच कुछ मुख्य अंतर को नीचे तालिका के माध्यम से बताया गया है जिसकी मदद से आप अपने लिए एक सही वैक्यूम क्लीनर ले सकते हैं -
ब्रांड व मॉडल
फिल्टर टाइप
कहां करें इस्तेमाल
Haier X11 Pro Robotic Vacuum Cleaner with Self-Empty Station
कार्ट्रिज
टाइल
ECOVACS DEEBOT N30 Plus White 2 in 1 Robot Vacuum & Mop
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर और मॉप क्या है?
रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर और मॉप एक स्मार्ट सफाई उपकरण है, जो बिना किसी मैन्युअल मेहनत के आपके घर की सफाई करता है। यह फर्श से धूल, मिट्टी और छोटे कचरे को वैक्यूम करता है तथा साथ ही पोछा भी लगाता है। इसकी स्मार्ट तकनीक इसे घर के अलग-अलग हिस्सों में आसानी से घूमकर सफाई करने में सक्षम बनाती है।
क्या यह सभी प्रकार के फर्श पर काम करता है?
अधिकांश रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर और मॉप टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट, लकड़ी के फर्श और लैमिनेट जैसी सतहों पर अच्छी तरह काम करते हैं। हालांकि, उपयोग से पहले अपने मॉडल के निर्देशों को पढ़ना आवश्यक है ताकि बेहतर परिणाम मिल सकें।
क्या यह फर्नीचर के नीचे भी सफाई कर सकता है?
इसका कॉम्पैक्ट और पतला डिज़ाइन इसे बेड, सोफा, टेबल और अन्य फर्नीचर के नीचे आसानी से पहुंचने में मदद करता है। इससे उन जगहों की भी सफाई हो जाती है जहां सामान्य वैक्यूम क्लीनर आसानी से नहीं पहुंच पाते।
क्या इसे मोबाइल ऐप से कंट्रोल किया जा सकता है?
कई आधुनिक रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर मोबाइल ऐप के साथ आते हैं। ऐप के माध्यम से आप सफाई का समय तय कर सकते हैं, सफाई का मोड चुन सकते हैं और डिवाइस की स्थिति पर नजर रख सकते हैं। कुछ मॉडलों में वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलता है।