आप ऑफिस में रहो या आराम करो, ये 5 रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर खुद-ब-खुद झाड़ू और पोछा दोनों कर देगा!

अगर आप अपने घर की सफाई को आसान और समय बचाने वाला बनाना चाहते हैं, तो अपनी जरूरत और बजट के अनुसार इन 5 बेहतरीन रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर में से किसी एक को चुन सकते हैं। सही विकल्प आपके घर को रोजाना साफ-सुथरा रखने में मदद करेगा और आपकी मेहनत भी कम करेगा।

रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर से घर की सफाई होगी बढ़िया
रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर से घर की सफाई होगी बढ़िया

भागदौड़ वाली जीवन में रोजाना घर की सही से सफाई कर पाना थोड़ा मुश्किल-से भरा हुआ लगता है। ऐसे में रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर एक स्मार्ट और सुविधाजनक विकल्प बनकर सामने आते हैं। ये फर्श पर जमी धूल, मिट्टी, बाल और बारीक कणों को बिना अधिक मेहनत के साफ करने में मदद करते हैं। चाहे आप ऑफिस में रहो या फिर थके हुए हो और घर में आराम करना चाहते हो, ये तब भी एप की मदद से आसानी से पूरे घर की सफाई कर देगा। आधुनिक रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर में स्मार्ट नेविगेशन, खुद से सफाई करने की सुविधा, किनारों और कोनों तक पहुंचने की क्षमता जैसी कई उपयोगी सुविधाएं मिलती हैं। वहीं, कई मॉडल वैक्यूम करने के साथ-साथ पोछा लगाने का काम भी करते हैं, जिससे फर्श की गहराई तक सफाई हो जाती है और घर चमकाने की चिंता खत्म हो जाती है। 

योरपिक्स पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य प्रोडक्ट के बारे में लेख।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier X11 Pro Robotic Vacuum Cleaner with Self-Empty Station

    हमारा सुझाव 

    • चाहे आप हाउसवाइफ हो या कामकाजी महिला, यह रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर दोनों के लिए काफी काम आने वाला है। किसी को भी हर हफ्ते घर की झाड़ू-पोछा करने में कई घंटे लग जाते हैं। रोबोटिक वैक्यूम आपके इस कीमती समय को बचाता है। यानी जब वह सफाई कर रहा होता है, तब आप अपना कोई जरूरी काम कर सकते हैं, परिवार के साथ वक्त बिता सकते हैं या आराम कर सकते हैं। 
    • देखा जाए तो Haier का यह वैक्यूम क्लीनर स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ आता है जिसकी वजह से इसे आप एप की मदद से भी कंट्रोल कर सकते हैं और बस बोलकर अपनी आवाज के जरिए इसे चालू कर सकते हैं।  

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier
    • मॉडल - CIVIC X11 PRO
    • क्षमता - 0.3 लीटर 
    • नॉइस लेवल - 58 डेसिबल 
    • फिल्टर टाइप - कार्ट्रिज

    कमी 

    • यह चलने पर आवाज करता है।
    01
  • ECOVACS Deebot N50 PRO Omni 2 in 1 Robotic Vacuum Cleaner

    हमारा सुझाव 

    • हमने इसे चुनने की सलाह इसलिए दी है क्योंकि साधारण झाड़ू या वैक्यूम से बेड, सोफे, अलमारी या भारी डाइनिंग टेबल के नीचे सफाई करना बेहद मुश्किल होता है, जिससे वहां धूल जमा होती रहती है। लेकिन ECOVACS का रोबोटिक वैक्यूम का डिजाइन काफी पतला होता है, जिससे यह इन मुश्किल जगहों के नीचे आसानी से घुसकर छिपी हुई धूल को भी साफ कर देता है।
    • आपको बता दें, साधारण रोबोट 4000 से 5000 Pa की पावर के साथ आते हैं। लेकिन इसकी 25,000 Pa की सक्शन पावर अब तक की सबसे जबरदस्त मानी गई है। यह कालीन के रेशों के अंदर छिपी महीन धूल, भारी कचरा और जिद्दी मलबे को भी पूरी तरह खींच लेता है। जिससे घर धूल मुक्त बनता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - ECOVACS
    • मॉडल - N50 PRO OMNI
    • वोल्टेज - 240 वोल्ट 
    • बैटरी लाइफ - 300 मिनट 
    • फिल्टर टाइप - एंटीबैक्टीरियल और EPA

    कमी

    • चूंकि इसका सक्शन पॉवर अधिक है इसलिए यह चलने पर अधिक आवाज कर सकता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • NARWAL Freo X Plus 2-in-1 Robotic Vacuum & Mopping

    हमारा सुझाव 

    • बात करें कि एक रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर लेना कैसे सही है तो आजकल बाजार में आने वाले ज्यादातर रोबोटिक वैक्यूम हाइब्रिड मॉडल होते हैं। यानी ये सिर्फ धूल ही नहीं हटाते, बल्कि इनके नीचे पानी का टैंक और मॉपिंग पैड लगा होता है, जिससे ये साथ के साथ फर्श पर पोछा भी लगाते चलते हैं। जिससे झाड़ू-पोंछा अलग-अलग नहीं करना पड़ता है।आपको बता दें, इस रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर में 7 हफ्ते की इन-बिल्ट डस्ट स्टोरेज क्षमता दी गई है।
    • आमतौर पर रोबोट्स को खुद को खाली करने के लिए एक बहुत बड़े बेस स्टेशन की जरूरत होती है। लेकिन इसके अंदर ही डस्ट कंप्रेशन टेक्नोलॉजी मौजूद है, जो रोबोट के अंदर ही कचरे को दबाकर छोटा कर देती है। आप इसमें 1 लीटर का डिस्पोजेबल एंटी-बैक्टीरियल डस्ट बैग लगा सकते हैं जो 7 हफ्तों तक बिना खाली किए चल जाता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - NARWAL
    • मॉडल - Freo X Plus
    • कंट्रोल मेथड - एप और वॉइस 
    • बैटरी लाइफ - 254 मिनट  
    • फिल्टर टाइप - HEPA

    कमी

    • स्टेशन पर ऑटो-वॉश या ड्राई की सुविधा नहीं दी गई है।
    03
  • ILIFE A30 Pro Robot Vacuum Cleaner with LiDAR Navigation

    हमारा सुझाव 

    • अगर आपके घर में कुत्ता या बिल्ली है और उनके महीन बाल फर्श, कालीन और कोनों में हर जगह बिखर जाते हैं, जिन्हें सामान्य झाड़ू से समेटना नामुमकिन होता है। तो आप इस ILIFE ब्रांड का रोबोटिक वैक्यूम को चुन सकते हैं जो 5000Pa की दमदार सक्शन पॉवर के साथ आता है और इन बालों को बारीकी से हटाने में मदद करता है। 
    • सामान्य रोबोट वैक्यूम सीधे चलते हुए पोछा लगाते हैं, जिससे गहरे दाग साफ नहीं होते। लेकिन इस मॉडल में Y पैटर्न मोपिंग दी गई है। जिसकी मदद से यह यह आगे-पीछे और दाएं-बाएं जैसे हम हाथ से रगड़कर पोछा लगाते हैं वैसे घूमकर साफ करता है, जिससे फर्श पर लगे दाग बेहतर साफ हो सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - ILIFE
    • मॉडल - A30 Pro
    • क्षमता - 2.5 लीटर 
    • बैटरी लाइफ - 3.5 घंटा 
    • फिल्टर टाइप - HEPA, स्पंज, 4-लेयर फिल्टर, हाई-एफ़िशिएंसी फिल्टर, माइक्रोफ़िल्टर

    कमी

    • कचरा खाली करते समय तेज आवाज आ सकती है।
    04
  • Eureka Forbes SmartClean Home Mapping Turbo, 7000Pa HyperSuction Robotic Vacuum Cleaner

    हमारा सुझाव 

    • पीठ दर्द, घुटनों के दर्द या उम्रदराज लोगों के लिए झुककर झाड़ू-पोछा करना एक सजा जैसा होता है। रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर आपको इस शारीरिक मेहनत से पूरी आजादी देने में मदद करता है। आपको बस एक बटन दबाना है, बाकी काम मशीन खुद कर लेगी। या फिर इस Eureka Forbes के वैक्यूम को आप अपने मोबाईल फोन के जरिए बस अपनी आवाज की सहायत से भी नियंत्रित कर सकते हैं। 
    • आपको बता दें, इसमें सबसे लेटेस्ट LiDAR 3.0 नेविगेशन तकनीक मौजूद है। जिसकी मदद से यह सिर्फ 5 मिनट के अंदर आपके पूरे घर का सटीक 360-डिग्री डिजिटल नक्शा तैयार कर देता है और याद रख लेता है। इससे यह अंधेरे कमरे में भी यह बिना भटके या टकराए पूरी सफाई करता है। यानी बिजली जाने के बाद भी सफाई की चिंता नहीं रहेगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Eureka Forbes
    • मॉडल - SmartClean Home Mapping Turbo
    • बैटरी लाइफ - 3 घंटे 
    • कंट्रोल मेथड - एप, पुश बटन और वॉइस 
    • फिल्टर टाइप - क्लॉथ 

    कमी

    • इस मॉडल में ऑटोमैटिक मॉप-लिफ्टिंग यानी पोछा ऊपर उठाने की तकनीक नहीं है।
    05

आपके घर के लिए कौन-सा रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर है बढ़िया 

ऊपर बताए हए 5 विकल्पों के कुछ फीचर्स को तालिका के माध्यम से बताया गया है जिससे आप अपने घर क लिए एक सही वैक्यूम क्लीनर चुन पाएंगे - 

ब्रांड व मॉडल 

वजन 

कहां करें इस्तेमाल 

Haier X11 Pro Robotic Vacuum Cleaner 

5.5 किलोग्राम 

टाइल पर 

ECOVACS Deebot N50 PRO Omni 2 in 1 Robotic Vacuum Cleaner & Mop

11.6 किलोग्राम

टाइल, मार्बल, लकड़ी और कारपेट (सभी हार्ड फ़्लोर)

NARWAL Freo X Plus 2-in-1 Robotic Vacuum

7 किलोग्राम

लकड़ी, टाइल, अपहोल्स्ट्री, विनाइल, लैमिनेट, कालीन, मार्बल

ILIFE A30 Pro Robot Vacuum Cleaner with LiDAR Navigation

7.7 किलोग्राम 

कठोर फर्श, टाइलें, कालीन, ग्रेनाइट फर्श, मोज़ेक फर्श, लकड़ी का फर्श, विट्रिफाइड टाइलें, बालकनी टाइलें, सीमेंटेड फर्श, कपड़ा फर्श

Eureka Forbes SmartClean Home Mapping Turbo

4 किलोग्राम 

टाइल, लकड़ी, मार्बल और कारपेट

इन्हें भी पढ़ें 

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर क्या होता है?
    रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर एक स्मार्ट सफाई उपकरण है, जो बिना किसी की मदद के घर के फर्श की सफाई करता है। इसमें लगे सेंसर और नेविगेशन तकनीक की मदद से यह कमरे में घूमकर धूल, मिट्टी, बाल और छोटे कचरे को आसानी से साफ कर देता है। कई मॉडल वैक्यूम करने के साथ-साथ पोछा लगाने की सुविधा भी देते हैं।
  • क्या रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर हर तरह के फर्श पर काम करता है?
    अधिकांश रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट, लकड़ी और लैमिनेट जैसे फर्श पर अच्छी तरह काम करते हैं। कई मॉडल कम ऊंचाई वाले कालीनों की सफाई भी कर सकते हैं। हालांकि, इसे लेने से पहले यह जरूर देख लें कि चुना गया मॉडल आपके फर्श के प्रकार के लिए उपयुक्त है या नहीं।
  • क्या रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर घर के कोनों और फर्नीचर के नीचे सफाई कर सकता है?
    अधिकतर रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर कोनों और फर्नीचर के नीचे पहुंचकर सफाई करने के लिए डिजाइन किए जाते हैं। इनके साइड ब्रश और पतले डिजाइन की वजह से ये उन जगहों तक भी पहुंच जाते हैं, जहां सामान्य वैक्यूम क्लीनर या झाड़ू से सफाई करना मुश्किल होता है।
  • क्या रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर को मोबाइल से नियंत्रित किया जा सकता है?
    कई आधुनिक रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर मोबाइल ऐप के माध्यम से नियंत्रित किए जा सकते हैं। ऐप की मदद से सफाई का समय तय करना, अलग-अलग मोड चुनना, सफाई की स्थिति देखना और डिवाइस को दूर से संचालित करना आसान हो जाता है।
  • रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर की बैटरी कितनी देर तक चलती है?
    बैटरी का समय मॉडल और क्षमता पर निर्भर करता है। सामान्य तौर पर एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर यह 90 से 180 मिनट तक काम कर सकता है। कई स्मार्ट मॉडल बैटरी कम होने पर अपने आप चार्जिंग स्टेशन पर लौट जाते हैं और जरूरत पड़ने पर सफाई का काम फिर से शुरू कर देते हैं।

Loading...

Loading...