IFB या Bosch: किसकी फ्रंट लोड Washing Machine प्रदर्शन के मामले में है धुरंधर? समझिए यहां!

Front Load वॉशिंग मशीन के लिए IFB और Bosch दोनो ही भरोसेमंद पसंद हो सकते हैं। बॉश पानी की बचत की वजह से है लोकप्रिय, और आइएफबी हार्ड वॉटर के साथ भी कपड़ों को अच्छी तरह से साफ करने की देता है सुविधा। जानिए दोनों के बीच का अंतर विस्तार से।

IFB Vs Bosch फ्रंट लोड Washing Machine
IFB Vs Bosch फ्रंट लोड Washing Machine

अगर आप अपने घर के लिए आईएफबी और बॉश में से किसी एक ब्रांड की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन का चयन नहीं कर पा रहे हैं तो हम दोनों के बीच के अंतर को सही तरह से समझाने में मदद कर सकते हैं। IFB फ्रंट लोड Washing Machine उन घरों के लिए सही पसंद हो सकती है, जहां हार्ड क्वालिटी का पानी सपलाई होता है। इसकी ऐक्वा एनर्जी टेक्नोलॉजी हार्ड पानी को ट्रीट करके कपड़ों की क्वालिटी को खराब होने से बचाती है। वहीं, दूसरी तरफ Bosch की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन अपनी शानदार बिल्ड क्वालिटी और जर्मन इंजीनियरिंग की वजह से एक भरोसेमंद पसंद हो सकती है। इसकी ऐक्टिव वॉटर प्लस सुविधा पानी की बचत करने में मदद कर सकती है और यह शांत संचालन की वजह से भी लोगों के बीच लोकप्रिय है। बॉश की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन पर 2 साल तक की प्रोडक्ट और 12 साल तक की मोटर वॉरंटी मिल सकती है। वहीं, आईएफबी की वॉशिंग मशीन पर आपको 4 साल तक की प्रोडक्ट, 10 साल तक की मोटर और स्पेयर पार्ट्स पर 10 साल तक की वॉरंटी मिल सकती है। तो आइए अब दोनों ही ब्रांड्स की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के कुछ विकल्पों को देख लेते हैं। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • IFB 7 Kg 5 Star, DeepClean Technology, AI Powered, WiFi, Fully Automatic Front Load Washing Machine

    यह फ्रंट लोड फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली है जो ऊर्जा और पानी की भी बचत कम करने में मदद कर सकती है। 7 किलोग्राम क्षमता वाली यह IFB वॉशिंग मशीन AI टेक्नोलॉजी से लैस है, जो काफी स्मार्ट तरह से आपके कपड़ों को धोने व सुखाने में मदद कर सकती है। यह सुविधा अपने न्यूर्ल नेटवर्क बेस्ड ऐल्गोरिदम्स का इस्तेमाल करते हुए कपड़ों के प्रकार और वेट को समझती है; जिससे बहेतर सफाई सुनिश्चित होती है। यह फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन ऐक्वा एनर्जी सुविधा का इस्तेमाल करते हुए हार्ड क्वालिटी के पानी को ट्रीट करते हुए; डिटर्जेंट को बेहतर तरह से काम करने में मदद करती है। इसी के साथ टाइम सेवर सुविधा कपड़ों को धोने-सुखाने के समय को 45% तक कम कर सकती है। इसमें दी गई ऑटो टब क्लीन सुविधा हर 40 साइकिल बाद आपको ड्रम की सफाई करने को लेकर अलर्ट करती है। इसमें दी गई 9 स्वर्ल टेक्नोलॉजी 9 अलग-अलग तरह के मोशन का इस्तेमाल करके कपड़ों से हर तरह के दाग-धब्बों को हटा सकती है। इसकी स्टीम रिफ्रेश सुविधा बिना पानी-डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हुए कपड़ों को तरो-ताजा बना सकती है। वहीं, वॉर्म सोक कपड़ों में जमा धूल व गंदगी को हटाने में मदद कर सकती है। इसमें आपको मिक्स/डेली, कॉटन, बेबी वियर, रिफ्रेश, ऐक्स्प्रेस 15’, वुल और सिंथेटिक समेत 10+1* वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • कलर- ग्रे
    • ब्रांड- IFB
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 51.8D x 59.8W x 87.5H सेंटीमीटर
    • विशेषता- स्टीम रिफ्रेश
    • साइकिल ऑप्शन- 10+1*
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • कंट्रोल- पुश बटन

    खूबियां

    • लॉन्ड्री ऐड सुविधा के साथ बीच साइकिल में वॉशिन में कपड़े डाले जा सकते हैं।
    • इसकी 1000 RPM वाली मोटर कपड़ों कम समय में अच्छी तरह से सुखा सकती है।
    • चाइल्ड लॉक के साथ बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखा जा सकता है। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके शोर स्तर को ज्यादा बताया है।  


    फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर


    01
  • Bosch 7 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine

    बॉश की यह 7 किलोग्राम क्षमता वाली फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आती है। इसमें आपको ऐक्टिव वॉटर प्लस टेक्नोलॉजी मिलेगी जो एडवांस AI सेंसर का इस्तेमाल करते हुए लोड साइज व फैब्रिक के प्रकार को समझ सकती है और उस ही हिसाब से कपड़ों को धोने का काम करती है जिससे शानदार परिणाम मिल सकते हैं। वहीं, इसका ऐंटी बैक्टेरियल स्टीम प्रोग्राम कपड़ों में मौजूद किटाणुओं और ऐलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को 99.9% तक हटा सकता है। इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के सॉफ्टकेयर ड्रम और पैडल्स लॉन्ड्री की नाजुक धुलाई सुनिश्चित कर सकते हैं। अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने के लिए इसमें 15 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जिसमें क्विक 15/30, स्टीम/एंटी बैक्टेरिया, फ्रेशेनअप, शर्ट्स, जींस, डार्क वॉश, कॉटन और अन्य शामिल हैं। इस वॉशिंग मशीन के साथ आपको कम शोर स्तर के साथ कपड़े धोने का अनुभव हो सकता है। इसकी  ऐंटी वाइब्रेशन साइड वॉल और ब्रशलेस इकोसाइलेंस मोटर यह सुनिश्चित करते हैं कि मशीन सबसे तेज स्पिन साइक के दौरान भी पूरी तरह से स्थिर और शांत रहे। यह वॉशिंग मशीन 3-4 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 59D x 59.8W x 84.8H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Bosch
    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • खासियत- हाईजीन स्टीम
    • ऐक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
    • फिनिश- ग्लॉसी
    • वॉश प्रोग्राम- 15
    • वोल्टेज- 240 Volts 

    खूबियां

    • इस वॉशिंग मशीन में कपड़े आसानी से उलझेंगे नहीं और फटने से भी बचेंगे।
    • चाइल्ड लॉक के साथ बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखा जा सकता है।
    • इसकी 1200 RPM वाली मोटर कपड़ों को कम समय में अच्छी तरह सुखा सकती है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी क्वालिटी टिकाऊ नहीं लगी है। 


    ऐसे ही कई अन्य तरह के घरेलु उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर   

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • IFB 8 Kg 5 Star, DeepClean Technology, AI Powered, WiFi, Fully Automatic Front Load Washing Machine

    यह आइएफबी की फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है जिसकी क्षमता 8 किलोग्राम है और यह 3-4 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकती है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह वॉशिंग मशीन ऊर्जा और पानी दोनों की ही बचत करने में मदद कर सकती है। इसमें तरह-तरह के कपड़ों को धोने के लिए आपको मिक्स/डेली, कॉटन, बेबी वियर, रिफ्रेश, MY IFB, ऐक्स्प्रेस 15’, सिंथेटिक, क्रैडल वॉश और टब क्लीन जैसे 10+1*+10 वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे। इस Automatic Washing Machine में दिया गया स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बना ड्रम आधे चांद जैसी डिजाइन वाला है। यह डिजाइन पानी की कुशन जैसी बना सकती है जिससे कपड़े खराब होने से बच सकते हैं। AI टेक्नोलॉजी वाली यह वॉशिंग मशीन अपनी 1200 RPM वाली मोटर के साथ कपड़ों को काफी अच्छी तरह से सुखा सकती है। इसकी AI टेक्नोलॉजी न्यूरल नेटवर्क बेस्ड ऐल्गोरिदम्स का इस्तेमाल करते हुए आपको लोड के प्रकार व वजन को समझती है और इसके बाद वॉश साइकिल, पानी के लेवल और समय को सेट करती है। इसमें आपको इन-बिल्ट हीटर भी मिलेगा, जो कपड़ों को गर्म पानी के साथ धोने में भी मदद कर सकती है। वाईफाई कनेक्टिविटी वाली इस वॉशिंग मशीन को आप अपने स्मार्टफोन और वॉइस कंट्रोल से भी ऑपरेट कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 8 किलोग्राम
    • कलर- मोका
    • ब्रांड- IFB
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 62.1D x 59.8W x 87.5H सेंटीमीटर
    • विशेषता- ऑटो लोड सेंसिंग
    • साइकिल ऑप्शन- 10+1*+10
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • कंट्रोल- पुश बटन

    खूबियां

    • क्विक ऐक्सप्रेस वॉश के साथ कपड़ों को कम समय में धोया व सुखाया जा सकता है।
    • ऑटो टब क्लीन सुविधा हर 40 साइकिल के बाद आपको ड्रम की सफाई करने को लेकर अलर्ट करती है।
    • इसके 9 वॉश मशोन्स कपड़ों पर जमा हर तरह की गंदगी व दागों को हटा सकता है। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके शोर व कंपन स्तर को ज्यादा बताया है। 
    03
  • Bosch 8 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine

    यह एक फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है जिसकी क्षमता 8 किलोग्राम और एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। अगर आप घर पर ही अलग-अलग तरह के कपड़े धोते हैं तो इसमें आपको कुल 15 वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे, जिसमें क्विक 15/30, स्टीम/एंटी बैक्टेरिया, फ्रेशेनअप, शर्ट्स, जींस, डार्क वॉश, कॉटन और अन्य शामिल हैं। इसकी ऐक्टिव वॉटर प्लस टेक्नोलॉजी एडवांस AI सेंसर का इस्तेमाल करते हुए लोड साइज व फैब्रिक के प्रकार को समझती है। यह उसी हिसाब से कपड़ों को धोने का काम करती है जिससे शानदार परिणाम मिल सकते हैं। इसका ऐंटी बैक्टेरियल स्टीम प्रोग्राम कपड़ों में मौजूद किटाणुओं और ऐलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को 99.9% तक हटा सकता है। इस बॉश वॉशिंग मशीन के साथ आपको कपड़ों की क्वालिटी खराब होने की भी चिंता नहीं करनी होगी, क्योंकि इसके सॉफ्टकेयर ड्रम और पैडल्स उनकी नाजुक धुलाई सुनिश्चित कर सकते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि वॉशिंग मशीन में धोते हुए कपड़े आपस में उलझ जाते हैं, इस समस्या को हल करने के लिए इसमें ऐंटी-टैंगल फीचर दिया गया है। वहीं, कपड़ो को इस्त्री करने में बहुत ज्यादा मेहनत न करनी पड़े उसके लिए इसमें ऐंटी-रिंकल फंक्शन दिया गया है, जो सिलवटों को कम करने में मदद कर सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 59D x 59.8W x 84.8H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Bosch
    • क्षमता- 8 किलोग्राम
    • मोटर स्पीड- 1400RPM
    • विशेषता- चाइल्ड लॉक
    • ऐक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
    • कलर- व्हाइट
    • वोल्टेज- 220 Volts

    खूबियां

    • इसमें कीचड़, तेल, चाय और पसीने के दागों को आसानी से साफ किया जा सकता है।
    • अगर आप कुछ कपड़े डालने भूल जाते हैं तो रीलोड सुविधा के साथ बीच साइकिल में उन्हें डाला जा सकता है।
    • इसकी 1400 RPM वाली मोटर कपड़ों को अच्छी तरह से धोने में मदद कर सकती है।

    कमी

    • इसे इंस्टॉल करने में कुछ अमेजन यूजर्स को परेशानी हुई है।
    04
  • IFB 9 Kg 5 Star, DeepClean Technology, AI Powered, WiFi, Fully Automatic Front Load Washing Machine

    यह 9 किलोग्राम क्षमता वाली फ्रंट लोड फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन आईएफबी ब्रांड की है। इसे बेहतरीन सफाई के लिए डिजाइन किया गया है। यह बड़े परिवारों या ऐसे घरों के लिए सही पसंद हो सकती है जहां बार-बार कपड़े धोने की ज़रूरत पड़ती है। यह शानदार AI टेक्नोलॉजी और कॉम्पैक्ट डिजाइन को मिलाकर शक्तिशाली और पानी की बचत करने वाला प्रदर्शन दे सकती है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह IFB वॉशिंग मशीन न्यूरल नेटवर्क-बेस्ड एल्गोरिदम का इस्तेमाल करके ऑटोमैटिक तरह से कपड़े के प्रकार और वजन का पता लगाती है, जिससे पानी के लेवल, वॉश ऐक्शन और साइकिल टाइम को सेट किया जा सकता है। इसकी 1400RPM वाली मोटर कपड़ों को कम समय में सुखाने में मददगार रहेगी। इसका स्टेनलेस स्टील ड्रम क्रीसेंट मून डिजाइन वाला है, जो पानी का एक कुशन बनाता है, जिससे कपड़ों को नुकसान नहीं होता है। 9 स्वर्ल टेक्नोलॉजी आपके कपड़ों से गंदगी और दाग-धब्बों को पूरी तरह से साफ करने में मदद करती है। 30 मिनट स्टीम रिफ्रेश का इस्तेमाल करके उन कपड़ों को बिना पानी व डिटर्जेंट का इस्तेमाल करके साफ किया जा सकता है जो कम पहने गए हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • डायमेंशन- 62.1D x 59.8W x 87.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- IFB
    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • खासियत- वॉइस कंट्रोल, वाईफाई कनेक्टिविटी, ऑटो लोड सेंसिंग
    • फिनिश- मोका
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • मोटर स्पीड- 1400 RPM
    • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • ऐक्वा एनर्जी सुविधा हार्ड पानी को ट्रीट करके कपड़ों को धोती है।
    • टाइम सेवर के साथ कपड़े धोने के समय को 45% तक कम किया जा सकता है।
    • वॉर्म सोक जिद्दी गंदगी और दागों को ढीला करके कपड़ों की पूरी तरह धुलाई करता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके साथ ज्यादा कंपन की शिकायत की है।
    05
  • Bosch 9 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine

    यह बॉश वॉशिंग मशीन 9 किलोग्राम क्षमता वाली है जो संयुक्त परिवारों के लिए एक सही पसंद हो सकती है। इसमें आप एक ही बार में काफी सारे कपड़े आसानी से धो सकते हैं। इसकी 1200 RPM वाली मोटर कपड़ों को जल्दी व अच्छी तरह से खंगालने का काम कर सकती है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन ऊर्जा कुशलता के साथ काम करते हुए पानी व बिजली की भी बचत कर सकती है। इसमें लगे ऐंटी-वाइब्रेशन साइड पैनल कंपन व शोर स्तर को नियंत्रित रखने का काम कर सकते हैं। इसके सॉफ्टकेयर ड्रम में कपड़े न सिर्फ अच्छी तरह से धुल सकते हैं, बल्कि उनकी नाजुक देखभाल भी मिल सकती है जिसके चलते उनके कटने-फटने की चिंता आपको नहीं करनी होगी। यह Bosch Washing Machine क्विक 15/30, कॉटन, स्टीम/ऐंटी बैक्टेरिया, कॉटन 60 डिग्री, जींस/डार्क वॉश, सिंथेटिक्स, स्पोर्ट्सवियर, मिक्स लोड, शर्ट्स, डेलिकेट्स/सिल्क, रिंज, वुल, स्पिन/ड्रेन और ड्रम डीस्केल जैसे वॉश प्रोग्राम के साथ आती है। ये सभी प्रोग्राम अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने व सुखाने में मदद करेंगे। अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो चाइल्ड लॉक के साथ डोर व कंट्रोल पैनल को बंद किया जा सकता है, जिससे किसी तरह का हादसा न हो। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ड डायमेंशन- 59D x 59.8W x 84.8H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Bosch
    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • विशेषता- इन-बिल्ट हीटर
    • ऐक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
    • फिनिश- ग्लॉसी
    • मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड- 1200 RPM
    • वोल्टेज- 240 Volts

    खूबियां

    • ऐक्टिव वॉटर प्लस टेक्नोलॉजी कपड़ों के लोड व प्रकार को समझते हुए उन्हें सही तरह से धोती है।
    • इसमें कपड़े धुलते समय ज्यादा उलझेंगे नहीं जिस कारण उनकी क्वालिटी आसानी से नहीं खराब होगी। 
    • ईको साइलेंस मोटर शांत संचालन सुनिश्चित कर सकती है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसके प्रदर्शन को लेकर खुश नहीं है।
    06

अब समझिए इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर

आपने आईएफबी और Bosch Front Load वॉशिंग मशीन के अलग-अलग विकल्पों को तो देख लिया अब इन सभी के बीच के अंतर को एक तालिका के साथ समझ लेते हैं।

मॉडल

क्षमता

मोटर स्पीड

खासियत

IFB

(SERENA GXN 7012 CMS)

7 किलोग्राम

1200 RPM

मून ड्रम डिजाइन

Bosch

(WAJ24209IN)

7 किलोग्राम

1200 RPM

सॉफ्टकेयर ड्रम

IFB

(SENATOR MBN 8012 )

8 किलोग्राम

1200 RPM

स्टीम रिफ्रेश

Bosch

(WAJ2826BIN)

8 किलोग्राम

1400 RPM

बिल्ट-इन हीटर

IFB

(EXECUTIVE MXN 9014K CMS )

9 किलोग्राम

1400 RPM

वॉइस कमांड

Bosch

(WGA14200IN)

9 किलोग्राम

1200 RPM

ऐंटी-टैंगल

निष्कर्ष

अंत में हम यही कह सकते हैं कि फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के लिए आईएफबी और बॉश दोनों ही एक भरोसेमंद पसंद हो सकते हैं। बॉश अपनी बेहतरीन बनावट और ऐंटी वाइब्रेशन डिजाइन के कारण कम शोर और कंपन के साथ बेहतर प्रदर्शन प्रदान कर सकती है। यह टिकाऊपन की तलाश कर रहे लोगों के लिए सही पसंद होगी। वहीं, IFB Washing Machine उन घरों के लिए सही हो सकती है जहां हार्ड क्वालिटी का पानी सपलाई होता है और जो कपड़ों का बेहतर रख-रखाव चाहते हैं। दोनों में से किसी भी एक ब्रांड का चयन पूरी तरह से आपकी जरूरत, बजट व पसंद पर निर्भर करता है। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के लिए आईएफबी और बॉश में से किसका चयन करना चाहिए?
    बेहतर इंजीनियरिंग और शांत परफॉर्मेंस के लिए Bosch सही है, क्योंकि यह कम कंपन और लंबी ड्यूरेबिलिटी देता है। वहीं, अगर आपके यहां हार्ड वॉटर आता है, तो IFB बेहतर है क्योंकि इसमें Aqua Energie टेक्नोलॉजी और शानदार सर्विस नेटवर्क मिलता है।
  • आईएफबी और बॉश में किसकी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन ज्यादा ऊर्जा कुशल होती है?
    ऊर्जा कुशलता के मामले में बॉश आमतौर पर आगे है। इसकी ActiveWater Plus टेक्नोलॉजी लोड के अनुसार पानी और बिजली का सटीक उपयोग करती है। हालांकि, आईएफबी भी अब 5-स्टार रेटिंग और इन्वर्टर मोटर के साथ आती है, लेकिन बॉश की जर्मन टेक्नोलॉजी लंबे समय में बिजली की अधिक बचत सुनिश्चित कर सकती है।
  • किसकी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन ज्यादा किफायती है बॉश या आईएफबी?
    किफायती होने के मामले में आईएफबी बेहतर है। हालांकि दोनों की शुरुआती कीमत लगभग ₹25,000-₹35,000 है, लेकिन आईएफबी 4 साल की प्रोडक्ट वारंटी और सस्ते स्पेयर पार्ट्स के कारण लंबे समय में किफायती पड़ती सकती है।

Loading...

Loading...