Haier वर्सेज Godrej रेफ्रिजरेटर: दोनों में क्या है मुख्य अंतर और खाने को कौन रखेगा लंबे समय तक ताजा?

हायर रेफ्रिजरेटर में खाने को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के लिए 360 डिग्री कूलिंग, कन्वर्टेबल मोड, इन्वर्टर टेक्नोलॉजी और डिओ फ्रेश सुविधा से लैस मॉडल देखने को मिलेंगे। वहीं गोदरेज AI, नैनो शील्ड, 360 डिग्री कूलिंग और कूल शावर का इस्तेमाल करके हर चीज को ताजा रखते हैं। ताजगी के लिहाज से दोनों ही अच्छे विकल्प हैं, लेकिन हायर को गोदरेज की तुलना में थोड़ा अधिक प्रीमियम माना जाता है और गोदरेज को सर्विस के मामले में हायर से बेहतर कहा जा सकता है।

हायर वर्सेज गोदरेज रेफ्रिजरेटर खाने को कौन रखेगा ज्यादा ताजा?
हायर वर्सेज गोदरेज रेफ्रिजरेटर खाने को कौन रखेगा ज्यादा ताजा?

भारत में हायर और गोदरेज रेफ्रिजरेटर के दो लोकप्रिय ब्रांड हैं और दोनों ही खाने को लंबे समय तक ताजा रखने का काम करते हैं। जहां, टेक्नोलॉजी के मामले में हायर रेफ्रिजरेटर गोदरेज से थोड़े ज्यादा एडवांस होते हैं; वहीं गोदरेज रेफ्रिजरेटर हायर की तुलना में ज्यादा किफायती और सर्विस के मामले में बेहतर होते हैं। 

खाने की लंबे समय तक ताजगी के लिए हायर रेफ्रिजरेटर में मिलने वाली मुख्य सुविधाएं:

  • ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी: प्रदर्शन को बेहतर बनाने के साथ-साथ ऊर्जा की खपत भी कम करती है।
  • 360 डिग्री कूलिंग: फ्रिज के हर हिस्से में समान कूलिंग बनाए रखती है।
  • कन्वर्टेबल मोड: सामान और ज़रूरत के हिसाब से फ्रिज और फ्रीज़र को आवश्यकतानुसार सेट किया जा सकता है।
  • डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी: चीजों की ताजगी को लंबे समय तक बनाए रखते हुए दुर्गंध को जमने नहीं देती है।

इन सुविधाओं के साथ गोदरेज रेफ्रिजरेटर में बनी रहेगी लंबी ताजगी-

  • कूल बैलेंस: इसके साथ शेल्फ, वेजिटेबल बास्केट और बॉटल रैक हर स्पेस का तापमान सही स्तर पर बना रहेगा।
  • कूल शावर: यह ठंडी हवा को पूरे फ्रिज में एक समान स्तर पर फैलाएगा जिससे कूलिंग जल्दी होगी और इसका सीधा असर चीजों की ताजगी पर भी पड़ेगा।
  • नैनो शील्ड: इसके साथ गोदरेज फ्रिज में कीटाणु और बैक्टीरिया आसानी से जमा नहीं होंगे जिससे चीजें समय से पहले खराब नहीं होंगी।
  • फार्म फ्रेशनेस: ज्यादातर मॉडल में फल-सब्जियों की ताजगी 30 दिनों तक बनी रह सकती है।
  • तापमान रेंज: अलग-अलग तापमान रेंज के साथ कूलिंग को जरूरत और मौसम के हिसाब से सेट करने की सुविधा मिल जाएगी।

जानिए इन दोनों ही ब्रांड के रेफ्रिजरेटर में मिलने वाली सुविधाओं के अंतर को

गोदरेज और Haier रेफ्रिजरेटर के बीच के मुख्य अंतर को आसानी से समझने के लिए इस तालिका पर नजर डालिए।

तुलना का पैमाना

हायर रेफ्रिजरेटर

गोदरेज रेफ्रिजरेटर

क्षमता

100 लीटर के कॉम्पैक्ट सिंगल डोर मॉडल से लेकर 600 लीटर+ क्षमता वाले साइड-बाय-साइड विकल्प

180 लीटर के सिंगल डोर मॉडल से लेकर 600 लीटर या उससे ऊपर की क्षमता वाले साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर

सुविधाएं व खास टेक्नोलॉजी

  • 360 डिग्री, कन्वर्टेबल मोड
  • फास्ट आइस मेकिंग
  • बॉटम माउंट फ्रीजर
  •  LED पैनल
  • इन्वर्टर कनेक्टिविटी
  • डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी
  • एडवांस कैपिलेरी टेक्नोलॉजी, कन्वर्टेबल मोड
  •  AI
  • नैनो शील्ड
  • 30 दिनों तक की फार्म फ्रेशनेस कूल बैलेंस
  • टर्बो कूलिंग

कंप्रेसर

इन्वर्टर कंप्रेसर और ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर

एडवांस इन्वर्टर कंप्रेसर

वॉरंटी

प्रोडक्ट पर 1 साल तक और कंप्रेसर पर 10 साल तक

प्रोडक्ट पर 5 साल तक और कंप्रेसर पर 10 साल तक

कीमत रेंज

करीब 11,500 से लेकर (सिंगल डोर) और ₹1,00,000+ वाले (साइड-बाय-साइड) मॉडल

सिंगल डोर मॉडल करीब ₹13,000 से शुरू होते हैं और साइड-बाय-साइड मॉडल 70,000+ तक की रेंज में जा सकते हैं। 

नोट: यहां बताई गई सारी सुविधाएं और टेक्नोलॉजी दोनों ही ब्रांड के मॉडल के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। हम ऐसा दावा नहीं कर रहे हैं कि हर फ्रिज में ये सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी ही। 

गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 190 L 5 Star Direct Cool Inverter Single Door Refrigerator

    • यह हायर का सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर है जिसकी क्षमता 190 लीटर है और स्टोरेज के लिए इसमें 2 शेल्फ के साथ 1 वेजिटेबल बास्केट मिलेगी।
    • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस मॉडल को 110V-300V तक की वोल्टेज रेंज में इसे बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है। 
    • इसका इन्वर्टर कंप्रेसर बिजली बचाने का काम करेगा।

    यह लंबे समय तक चीजों को ताजा कैसे रखेगा?

    • घर में आए दिन बिजली कटौती की समस्या के बावजूद इसमें रखी चीज़ों के खराब होने की चिंता नहीं करनी होगी क्योंकि यह इन्वर्टर से कनेक्ट होकर बिना रुकावट कूलिंग करेगा।
    • इसका हर हिस्सा एक समान रूप से ठंडा होगा जिस वजह से बास्केट में रखीं फल-सब्जियों से लेकर शेल्फ पर रखे बचा हुआ खाना तक सब लंबे समय तक ताज़ा रहेंगे।
    • इसके अंदर कीटाणु भी आसानी से प्रवेश नहीं कर सकेंगे जिस वजह से लंबी ताजगी बनी रहेगी।

    किनके लिए होगा सही?

    • छोटे परिवार, कपल्स या एक फ्लैट में साथ रह रहें 2-3 बैचलर्स के लिए यह Haier रेफ्रिजरेटर सही पसंद होगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 62.8D x 53W x 121.8H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 190 लीटर
    • कलर- डैजल स्टील
    • वोल्टेज- 230 Volts 

    अन्य सुविधाएं

    • फास्ट आइस मेकिंग
    • मजबूत कांच शेल्फ
    • ईजी क्लीन बैक

    कमी

    • ज्यादा शोर स्तर। 
    01
  • Godrej 185 L 5 Star Single Door Refrigerator

    • इन्वर्टर कंप्रेसर से लैस यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर 185 लीटर क्षमता का है और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। 
    • यह सालभर में 113 Kilowatt Hours तक ऊर्जा की खपत करेगा और स्टोरेज के लिए इसमें 2 शेल्फ, 2 डोर रैक और एक वेजिटेबल बास्केट दी गई है। 
    • यह घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट जा सकता है।

    यह लंबे समय तक चीजों को ताजा कैसे रखेगा?

    • इस गोदरेज सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर में कूलिंग तेजी से होगी जिससे स्टोर की गई हर चीज की ताजगी लंबे समय तक बनी रहेगी और उसके पोषक तत्व भी बने रहेंगे।
    • इसके अंदर दुर्गंध या बैक्टीरिया पनपने की समस्या नहीं होगी जिससे हर चीज खासकर हरी सब्जियों की ताजगी बनी रहेगी।
    • इसके फ्रीजर में भी स्टोर की गई चीजें न सिर्फ आसानी से जमेंगी, बल्कि उनके पिघलने की चिंता भी नहीं करनी होगी।

    किनके लिए होगा सही?

    • 2-3 लोगों के छोटे परिवार के लिए यह फ्रिज सही पसंद होगा जिसमें पर्याप्त स्टोरेज क्षमता मिल जाएगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Godrej
    • क्षमता- 185 लीटर
    • कलर- मैरीन ब्लू
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • फिनिश- ग्लॉसी

    अन्य सुविधाएं

    • 2.5 लीटर की बॉटल स्पेस
    • एडवांस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी
    • 22 लीटर की वेजिटेबल बास्केट

    कमी

    • ज्यादा टिकाऊ नहीं है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Haier 325 L 3 Star Frost Free Triple Inverter Double Door Bottom Mount Refrigerator

    • यह हायर का बॉटम माउंट डबल डोर फ्रिज है जिसमें ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है। 
    • इसकी क्षमता 325 लीटर और एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। 
    • इसके फ्रीजर की क्षमता 85 लीटर है जिसमें ट्विस्ट आइस मेकर दिया गया है जिससे कम समय में बर्फ जम जाएगी।

    यह लंबे समय तक चीजों को ताजा कैसे रखेगा?

    • इस फ्रिज में आप जो भी चीज स्टोर करेंगे, उसकी ताजगी अलग-अलग कन्वर्टेबल मोड के साथ लंबे समय तक बनी रहेगी। इसमें हर चीज के लिए एक सही सेटिंग मौजूद है जिससे चीजें समय से पहले खराब नहीं होंगी।
    • बार-बार डीफ्रॉस्ट न करने की सुविधा न सिर्फ आपके समय की बचत करेगी, बल्कि इसके साथ कूलिंग भी बिना रुकावट होगी जिसका सीधा असर फ्रेशनेस पर होगा।
    • कूलिंग का स्तर समान रूप से बना रहने के कारण वेजिटेबल बास्केट में रखी फल-सब्जियां जल्दी नहीं सड़ेंगी।

    किनके लिए होगा सही?

    • यह बॉटम माउंट डबल डोर फ्रिज उन लोगों के लिए सही होगा जिनके घर में कमर दर्द की समस्या वाले लोग रहते हैं और जिन्हें फ्रिज से सामान निकालने के लिए बार-बार झुकने में परेशानी होती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 325 लीटर
    • एनर्जी स्टार रेटिंग- 3
    • सालाना ऊर्जा खपत- 215 Kilowatt Hours 
    • शेल्फ- 3

    अन्य सुविधाएं

    • फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी
    • डिजिटल LED पैनल
    • 2 गुना बड़ी वेजिटेबल बास्केट

    कमी

    • फ्रीजर छोटा है।

    ऐसे ही तरह-तरह के आधुनिक उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर 

    03
  • Godrej 415L 1 Star Frost Free Double Door Refrigerator

    • फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी वाले इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर के फ्रीजर में बर्फ की अतिरिक्त परत नहीं जमेगी।
    •  इसकी क्षमता 415 लीटर है और मजबूत कांच से बने शेल्फ भारी वजन को झेल सकते हैं। 
    • यह 6-इन-1 कन्वर्टेबल मोड वाला रेफ्रिजरेटर है जिससे कूलिंग को स्टोरेज के हिसाब से सेट किया जा सकता है।

    यह लंबे समय तक चीजों को ताजा कैसे रखेगा?

    • बदलते मौसम के हिसाब से इस रेफ्रिजरेटर की सेटिंग्स को बार-बार बदलने की जरूरत नहीं होगी और यह ऑटोमैटिक रूप से सारी कूलिंग को सेट करेगा।
    • तेज कूलिंग करते हुए यह हाइजीन का भी पूरा ख्याल रखेगा जिससे चीजों की ताजगी पर असर नहीं पड़ेगा और वे खराब नहीं होंगी।
    • त्योहारों, पार्टी या किसी अन्य वजह से अगर ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां स्टोर भी करनी हैं तो वे करीब 30 दिनों तक ताजा बनी रह सकती हैं।

    किनके लिए होगा सही?

    अगर परिवार में 5 या उससे ज्यादा लोग हैं और आपको एक प्रीमियम डबल डोर मॉडल की तलाश है तो यह काफी अच्छी पसंद रहेगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 73.9D x 73.7W x 167H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Godrej
    • क्षमता- 415 लीटर
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • शेल्फ- 2

    अन्य सुविधाएं

    • 24 इंच के चौड़े शेल्फ
    • 38 लीटर की वेजिटेबल बास्केट
    • मूवेबल आइस मेकर

    कमी

    • एनर्जी स्टार रेटिंग कम है।
    04
  • Haier 540 L 3 Star Frost Free Inverter Side by Side Refrigerator

    • यह हायर रेफ्रिजरेटर 110v-300v तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है। 
    • यह एक 540 लीटर क्षमता और 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला मॉडल है।
    • 360 डिग्री कूलिंग के साथ इसका हर हिस्सा एक समान रूप से ठंडा होगा और स्टोरेज के लिए 9 शेल्फ दिए गए हैं।

    यह लंबे समय तक चीजों को ताजा कैसे रखेगा?

    • फल-सब्जियों को स्टोर करने के लिए अलग-अलग वेजिटेबल ड्रॉर होने की वजह से उवकी गंध आपस में नहीं फल-सब्जियों को स्टोर करने के लिए अलग-अलग वेजिटेबल ड्रॉर होने की वजह से उनकी गंध आपस में नहीं मिलेगी और दोनों की सही नमी बनी रहेगी, जिससे उनकी ताजगी बनी रहेगी।
    • इसके अंदर दुर्गंध भी जमा नहीं होगी, जिस वजह से बैक्टेरिया और कीटाणुओं की वृद्धि नहीं होगी और ताजगी पर असर नहीं पड़ेगा।
    • ज्यादा क्षमता होने की वजह से हर चीज को स्टोर करने के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी और इससे कूलिंग भी सही तरह से होगी।

    किनके लिए होगा सही?

    • यह साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर संयुक्त परिवार या उन लोगों के लिए सही रहेगा जिन्हें फ्रिज में बहुत सारा सामान स्टोर करने की आवश्यकता होती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 69.7D x 90.5W x 177.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 540 लीटर
    • एनर्जी स्टार रेटिंग- 3
    • कलर- ब्लैक

    अन्य सुविधाएं

    • स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन
    • इंटरनल MI-COM डिस्प्ले
    • ट्विस्ट आइस मेकर

    कमी

    • शोर स्तर ज्यादा है। 
    05
  • Godrej 600L 3Star Side by Side Refrigerator

    • प्रीमियम डिजाइन वाला यह साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर 600 लीटर की क्षमता वाला है, जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। 
    • AI टेक्नोलॉजी से लैस इस मॉडल में स्टोरेज के लिए मजबूत कांच से बने शेल्फ दिए गए हैं और इसकी वेजिटेबल बास्केट की क्षमता 34 लीटर है। 
    • इसके शेल्फ को आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है।

    यह लंबे समय तक चीजों को ताजा कैसे रखेगा?

    • अलग-अलग तापमान रेंज होने की वजह से स्टोर की गई चीज़ों के हिसाब से कूलिंग सेट हो जाएगी, जिससे न सिर्फ़ वे आसानी से ठंडी होंगी बल्कि उनकी ताजगी भी बनी रहेगी।
    • यह Godrej रेफ्रिजरेटर आपकी जरूरतों को समझते हुए ख़ुद ही कूलिंग को सेट करेगा, जिससे बिजली की बचत होगी और सही स्तर पर कूलिंग बनी रहेगी।
    • इसका फ्रीजर चीजों को जल्दी जमाने का काम करेगा और अगर आपको ज्यादा मात्रा में फ़्रोजन फ़ूड या मीट स्टोर करना है, तब भी उनकी ताजगी बनी रहेगी।

    किनके लिए होगा सही?

    • 5 लोगों या उससे ज्यादा बड़े परिवार के लिए यह फ्रिज सही पसंद होगा और वे लोग भी इसका चयन कर सकते हैं जिन्हें ज्यादा आधुनिक सुविधाओं के साथ अधिक स्टोरेज स्पेस की आवश्यकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 73D x 91W x 177H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Godren
    • क्षमता- 600 लीटर
    • एनर्जी स्टार रेटिंग- 3
    • वोल्टेज- 230 Volts 

    अन्य सुविधाएं

    • 3 इंटेलिजेंट कूलिंग मोड्स
    • स्मार्ट कन्वर्टेबल जोन
    • मजबूत ग्लास डोर

    कमी

    • ज्यादा टिकाऊ नहीं है। 
    06

जानिए इन सभी विकल्पों में मिलने वाली सुविधाओं को

अगर आपको हायर और गोदरेज के इन सभी रेफ्रिजरेटर में मिलने वाली मुख्य सुविधाओं को आसानी से समझना है तो इस तालिका पर एक नजर डालिए।

मॉडल

लंबी ताजगी के लिए सुविधाएं

फ्रीजर क्षमता

Haier 190 L 5 Star Direct Cool Inverter Single Door Refrigerator (HED-205DSA-P)

  • डायरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी
  • एंटी बैक्टेरियल गास्केट
  • बड़ी वेजिटेबल बास्केट
  • इन्वर्टर कनेक्टिविटी

14 लीटर

Godrej 185 L 5 Star Single Door Refrigerator (2026 Model, RD 195EN TAI MN BL)

  • एडवांस कैपिलेरी टेक्नोलॉजी
  • टर्बो कूलिंग
  • हाईजीन+

16.5 लीटर

Haier 325 L 3 Star Frost Free Triple Inverter Double Door Bottom Mount Refrigerator (HEB-333DSA-P)

  • 14-इन-1 कन्वर्टेबल मोड
  • ट्रिपल इन्वर्टर व ड्यूअल फैन
  • पावर कूल
  • इन्वर्टर कनेक्टिविटी

85 लीटर

Godrej 415L Frost Free Double Door Refrigerator (RF EON 416AN RCI GR BK)

  • 6-इन-1 कन्वर्टेबल
  • नैनो शील्ड, 
  • 30 दिनों तक की फार्म फ्रेशनेस
  • AI टेक्नोलॉजी
  • कूल बैलेंस

96 लीटर

Haier 540 L 3 Star Frost Free Inverter Side by Side Refrigerator (HRS-615LB)

  • 360 डिग्री मैजिक कूलिंग
  • डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी
  • ड्यूअल फ्रेश ड्रॉर
  • सराउंड कूलिंग
  • मल्टी एयर फ्लो

189 लीटर

Godrej 600L 3Star Side by Side Refrigerator (2025 Model, RS EONVELVET 646C RIT SM BL)

  • EON वेल्वेट
  • स्मार्ट कन्वर्टेबल जोन
  • 3 इंटेलिजेंट मोड
  • फूड लोड ट्रैकिंग

213 लीटर

निष्कर्ष

आखिर में हम यह कह सकते हैं कि दोनों ही ब्रांड के पास आपको ऐसे अलग-अलग रेफ्रिजरेटर मॉडल देखने को मिल जाएंगे जो फल-सब्जियों, डेयरी प्रोडक्ट्स और बचे हुए खाने को ताजा रख सकते हैं। हालांकि, अगर आपको बजट में फिट होने वाले मॉडल के साथ-साथ बढ़िया कंपनी सर्विस की तलाश है तो गोदरेज के साथ जाना चाहिए। वहीं, जो लोग थोड़े प्रीमियम और एडवांस सुविधाओं वाले विकल्प को प्राथमिकता देते हैं उनके लिए हायर सही रहेगा। दोनों में से किसी का भी चुनाव पूरी तरह से आपकी व्यक्तिगत पसंद, जरूरत और बजट पर निर्भर करता है।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • हायर और गोदरेज रेफ्रिजरेटर में खाने को लंबे समय तक कौन बेहतर ताज़ा रखेगा?
    हायर अपने ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर और 360° एयरफ्लो जैसी टेक्नोलॉजी के साथ स्टोर की गई चीजों को लंबे समय तक ताज़ा रखेगा। दूसरी ओर, गोदरेज अपनी फ़ार्म फ्रेशनेस और इंटेलिजेंट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ सब्ज़ियों और फलों के लिए सही नमी और तापमान बनाए रखेगा। इस मामले में दोनों ही भरोसेमंद कहे जा सकते हैं।
  • कौन सा रेफ्रिजरेटर ज़्यादा बिजली की बचत करेगा?
    हायर और गोदरेज दोनों ही ब्रांड के पास अलग-अलग एनर्जी स्टार रेटिंग वाले मॉडल उपलब्ध हैं, जिनमें 3-स्टार और 5-स्टार रेटिंग वाले इन्वर्टर रेफ्रिजरेटर भी शामिल हैं। हायर के ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर को कम बिजली खपत के लिए डिज़ाइन किया गया है, जबकि गोदरेज की इंटेलिजेंट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी भी बिजली के बिल को कम करने में मदद करती है।
  • किसके रेफ्रिजरेटर ज़्यादा किफायती हैं?
    अगर बात की जाए कीमत की तो गोदरेज को हायर की तुलना में ज़्यादा किफायती कहा जा सकता है क्योंकि इसके साइड-बाय-साइड मॉडल करीब ₹70,000 तक की रेंज में मिल जाएंगे। वहीं, हायर इस मामले में थोड़ा महंगा है। हालांकि, डबल डोर रेफ्रिजरेटर के लिए दोनों ब्रांड मिड-रेंज में आते हैं, जबकि सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर के लिए ये किफायती विकल्प हैं।
  • हायर की आफ्टर सेल्स सर्विस बेहतर है या गोदरेज की?
    चूंकि गोदरेज एक भारतीय ब्रांड है, इसलिए उसकी आफ्टर सेल्स सर्विस हायर से बेहतर है। छोटे शहरों में भी गोदरेज का सेवा नेटवर्क काफी अच्छा है। वहीं, हायर की सेवा बड़े शहरों में ज़्यादा अच्छी है।
  • किनके लिए हायर का रेफ्रिजरेटर बेहतर होगा और किनके लिए गोदरेज का?
    जो लोग ज़्यादा आधुनिक टेक्नोलॉजी, प्रीमियम फीचर्स और हाई बजट वाले मॉडल की तलाश कर रहे हैं, उन्हें हायर के साथ जाना चाहिए। वहीं, जिन्हें बेहतर ग्राहक सेवा, किफायती मॉडल और सामान्य सुविधाओं की तलाश है, उनके लिए गोदरेज सही रहेगा।

Loading...

Loading...